IND vs AUS: घर में टी20 अंतरराष्ट्रीय के दूसरे सबसे छोटे स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया ऑलआउट, सुंदर-शिवम और अक्षर चमके

Cricket News

IND vs AUS: घर में टी20 अंतरराष्ट्रीय के दूसरे सबसे छोटे स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया ऑलआउट, सुंदर-शिवम और अक्षर चमके
Cricket NewsNationalcricket News In HindiLatest Cricket News Updates
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 73 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 43%
  • Publisher: 51%

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी20 मैच में 48 रन से हराकर 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। अब दोनों टीमों का सामना आखिरी मुकाबले में आठ नवंबर को होगा, जिसमें जीत हासिल

घर में ऑस्ट्रेलिया की शर्मनाक हार पांच मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलिया अपने घर में टी20 अंतरराष्ट्रीय के दूसरे सबसे छोटे स्कोर पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया 2022 में सिडनी में न्यूजीलैंड के खिलाफ 111 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। वहीं, भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हीं की सरजमीं पर दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य सफलतापूर्व डिफेंड किया। इससे पहले 2020 में भारत ने 162 रनों का लक्ष्य डिफेंड किया था। ऑस्ट्रेलिया की पारी 168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और 18.

2 ओवर में सिर्फ 119 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से कप्तान मिचेल मार्श ही 30 रन का आंकड़ा छू सके, जबकि मैथ्यू शॉर्ट ने शुरुआत में कुछ आक्रामक शॉट लगाए। अक्षर पटेल ने शॉर्ट को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई, फिर जोश इंग्लिस को बोल्ड किया। इसके बाद शिवम दुबे ने मिचेल मार्श और टिम डेविड को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया। ग्लेन मैक्सवेल और जोश फिलिप जल्दी लौट गए। आखिर में वाशिंगटन सुंदर ने कहर बरपाया। उन्होंने लगातार गेंदों पर मार्कस स्टोइनिस और जेवियर बार्टलेट को आउट करने के बाद अगली ओवर में एडम जंपा को भी चलता किया। सुंदर ने मात्र तीन रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि अक्षर पटेल ने 20 रन पर दो विकेट और शिवम दुबे ने भी 20 रन पर दो विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को भी एक-एक सफलता मिली। भारत की पारी भारत की ओर से गिल के अलावा कोई और नहीं चला। उन्होंने सबसे ज्यादा 46 रन की पारी खेली। अभिषेक शर्मा 21 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, शुभमन गिल ने 39 गेंद पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे 18 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 10 गेंद में दो छक्के की मदद से 20 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा पांच रन और जितेश शर्मा तीन रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर भी 12 रन ही बना सके। अर्शदीप खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। आखिर में अक्षर पटेल ने जरूर कुछ आक्रामक शॉट्स खेले। वह 11 गेंद में 21 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस और जैम्पा ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके अलावा जेवियर बार्टलेट और स्टोइनिस को एक-एक विकेट मिला।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Cricket News Nationalcricket News In Hindi Latest Cricket News Updates

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IND vs SA: இந்திய டெஸ்ட் அணி அறிவிப்பு... யார் யாருக்கு வாய்ப்பு கிடைக்கவில்லை?IND vs SA: இந்திய டெஸ்ட் அணி அறிவிப்பு... யார் யாருக்கு வாய்ப்பு கிடைக்கவில்லை?IND vs SA: தென்னாப்பிரிக்கா அணிக்கு எதிரான டெஸ்ட் தொடருக்கான இந்திய அணி அறிவிக்கப்பட்டுள்ளது. இதில் யார் யாருக்கு வாய்ப்பு என்பதை இங்கு காணலாம்.
Read more »

Live: பீகார் முதல் கட்ட தேர்தல் நாயகன் ரீ-ரிலீஸ் IND vs AUS 4வது டி20ஐLive: பீகார் முதல் கட்ட தேர்தல் நாயகன் ரீ-ரிலீஸ் IND vs AUS 4வது டி20ஐLive: பீகார் முதல் கட்ட தேர்தல் நாயகன் ரீ-ரிலீஸ் IND vs AUS 4வது டி20ஐ - அப்டேட்ஸ்
Read more »

சுப்மான் கில் vs கௌதம் கம்பீர் - பயிற்சிக்கு இடையே வாக்குவாதம்?சுப்மான் கில் vs கௌதம் கம்பீர் - பயிற்சிக்கு இடையே வாக்குவாதம்?IND vs AUS: இந்தியா - ஆஸ்திரேலியா அணிகளுக்கு இடையிலான 4வது டி20ஐ போட்டிக்கு முன் பயிற்சியின்போது, சுப்மான் கில் - கௌதம் கம்பீர் இடையே பரபரப்பாக நடந்த பேச்சுவார்த்தையின் வீடியோ தற்போது வெளியாகி உள்ளது.
Read more »

India vs Australia 4th T20I Live: भारत की प्लेइंग 11India vs Australia 4th T20I Live: भारत की प्लेइंग 11IND vs AUS 4th T20I Live Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मैच ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट स्थित हेरिटेज बैंक स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Read more »

IND vs AUS 4th T20: ഓസ്ട്രേലിയെ എറിഞ്ഞൊതുക്കി ഇന്ത്യ; ഇന്ത്യയുടെ വിജയം 48 റൺസിന്IND vs AUS 4th T20: ഓസ്ട്രേലിയെ എറിഞ്ഞൊതുക്കി ഇന്ത്യ; ഇന്ത്യയുടെ വിജയം 48 റൺസിന്IND vs AUS 4th T20: ടി20 മത്സരത്തിൽ മിന്നും പ്രകടനം കാഴ്ച്ചവെച്ച് ഇന്ത്യൻ ബൗളർമാർ
Read more »

IND vs AUS : ચોથી T20માં ભારતે ઓસ્ટ્રેલિયાને 48 રને હરાવ્યું, સિરીઝમાં 2-1થી મેળવી લીડIND vs AUS : ચોથી T20માં ભારતે ઓસ્ટ્રેલિયાને 48 રને હરાવ્યું, સિરીઝમાં 2-1થી મેળવી લીડIND vs AUS 4th T20 : ભારત અને ઓસ્ટ્રેલિયા વચ્ચેની ચોથી T20 મેચમાં ટીમ ઈન્ડિયાએ યજમાન ઓસ્ટ્રેલિયાને 48 રનથી હરાવ્યું. આ જીત સાથે પાંચ મેચની સિરીઝમાં હવે ભારતે 2-1થી લીડ મેળવી છે.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:03:35