IND vs NZ: पुणे टेस्ट देखने स्टेडियम पहुंचे 20 फैंस हुए अस्पताल में भर्ती, MCA ने सबके सामने मानी गलती

Ind-Vs-Nz News

IND vs NZ: पुणे टेस्ट देखने स्टेडियम पहुंचे 20 फैंस हुए अस्पताल में भर्ती, MCA ने सबके सामने मानी गलती
Sports News In HindiCricket News In Hindi
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 90 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 46%
  • Publisher: 51%

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पुणे टेस्ट के पहले दिन स्टेडियम में खराब व्यवस्था के चलते 20 फैंस को अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा.

IND vs NZ: पुणे टेस्ट देखने स्टेडियम पहुंचे 20 फैंस हुए अस्पताल में भर्ती, MCA ने सबके सामने मानी गलती IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पुणे टेस्ट के पहले दिन स्टेडियम में खराब व्यवस्था के चलते 20 फैंस को अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा.

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच को देखने स्टेडियम पहुंचे फैंस को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा. स्टेडियम में पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं थी, जिसके चलते कई दर्शकों की हालत खराब हो गई. रिपोर्ट्स की मानें, तो 20 दर्शकों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, तब जाकर उनकी हालत में सुधार आया.भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच को देखने के लिए भारी संख्या में फैंस स्टेडियम पहुंचे. लेकिन इस चिलचिलाती उमसभरी गर्मी में मैच के पहले दिन पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन में फैंस पानी के लिए तरसते नजर आए. लेकिन स्टेडियम में पर्याप्त पानी का इंतजाम नहीं था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पानी की कमी से हालात इतने बिगड़ गए कि तकरीबन 20 लोगों को हॉस्पीटल में एडमिट करना पड़ा.महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में ना केवल फैंस को पानी की समस्या से जूझना पड़ा बल्कि पुणे में पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी से बचने का भी कोई इंतजाम नहीं था. हालांकि, पहले दिन की अपनी खराब व्यवस्था पर एसोसिएशन ने प्रतिक्रिया दी है. महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है. साथ ही महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने वादा किया कि टेस्ट के दूसरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराया जाएगा.पुणे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जहां, टीम ने पहली पारी में 259 रन का स्कोर खड़ा कर दिया है. कीवी टीम की ओर से डेवॉन कॉन्वे ने सबसे बड़ी 76 रनों की पारी खेली. उनके अलावा रचिन रविंद्र 65 रन बनाकर पवेलियन लौटे. भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने 7 विकेट लिए और बाकी के 3 विकेट रविचंद्रन अश्विन के खाते में आए. इस मैच में कुलदीप यादव की जगह सुंदर को मौका मिला है और उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से भुनाया. वहीं, भारतीय टीम पहला दिन का खेल खत्म होने तक 16/1 का स्कोर बनाया.यदि आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Sports News In Hindi Cricket News In Hindi

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Rohit Sharma: "अगर रोहित को कप्तानी से हटाना चाहते हैं, तो...", भारतीय कप्तान पर बुरी तरह भड़का सोशल मीडियाRohit Sharma: "अगर रोहित को कप्तानी से हटाना चाहते हैं, तो...", भारतीय कप्तान पर बुरी तरह भड़का सोशल मीडियाInd vs Nz 1st Test: मेहमान कीवी टीम के खिलाफ पहले दिन जो हाल भारतीय बल्लेबाजी का देखने को मिला, उसे देखकर फैंस ने माथा पीट लिया
Read more »

IND vs NZ 2nd Test: "ईमानदारी से कहूं तो मैं...", दूसरे टेस्ट मैच से पहले कप्तान रोहित ने बताया हार से क्या बदलेगी रणनीतिIND vs NZ 2nd Test: "ईमानदारी से कहूं तो मैं...", दूसरे टेस्ट मैच से पहले कप्तान रोहित ने बताया हार से क्या बदलेगी रणनीतिIND vs NZ 2nd Test Rohit Sharma: तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड ने भारत को पहले टेस्ट में हराकर सीरीज में 1 - 0 की बढ़त हासिल कर चुकी है
Read more »

IND vs NZ: ब्रैडमैन के खास रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल इस बल्लेबाज़ को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय प्लेइंग 11 में मिलेगा मौका?IND vs NZ: ब्रैडमैन के खास रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल इस बल्लेबाज़ को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय प्लेइंग 11 में मिलेगा मौका?IND vs NZ 2nd Test: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को सीरीज बचाने के लिए पुणे टेस्ट में जबरदस्त खेल दिखाना होगा
Read more »

कप्तान रोहित की खतरनाक चाल, 43 महीने बाद Playing XI में लौटा खूंखार खिलाड़ी, अब भारत की जीत पक्की!कप्तान रोहित की खतरनाक चाल, 43 महीने बाद Playing XI में लौटा खूंखार खिलाड़ी, अब भारत की जीत पक्की!India vs New Zealand 2nd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के MCA स्टेडियम में खेला जा रहा है.
Read more »

IND vs NZ: पुणे टेस्ट देखने पहुंचे फैंस आखिर विरोध प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं ?IND vs NZ: पुणे टेस्ट देखने पहुंचे फैंस आखिर विरोध प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं ?IND vs NZ 2nd test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. स्टेडियम से फैंस के विरोध की खबरें आ रही हैं. आईए जानते हैं पूरा मामला क्या है.
Read more »

IND vs NZ: वाशिंगटन सुंदर का बेहतरीन कमबैक, शानदार गेंदबाजी से पुणे टेस्ट में कराई भारत की वापसीIND vs NZ: वाशिंगटन सुंदर का बेहतरीन कमबैक, शानदार गेंदबाजी से पुणे टेस्ट में कराई भारत की वापसीIND vs NZ: लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से पुणे टेस्ट में भारतीय टीम की वापसी कराई है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:12:29