न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज में 0-3 से व्हाइटवॉश के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। भारत के ज्यादातर बल्लेबाजों को कीवी स्पिनरों
न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज में 0-3 से व्हाइटवॉश के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। भारत के ज्यादातर बल्लेबाजों को कीवी स्पिनरों के खिलाफ जूझना पड़ा था। यहां तक कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों की भी फैंस और पूर्व क्रिकेटर्स ने जमकर आलोचना की। अब इस पर भारत के महान कप्तान कपिल देव का बयान आया है। उनका मानना है कि भारतीय बल्लेबाजों के लिए सुधार करने का एकमात्र तरीका लगातार अभ्यास करना है और उन्होंने उन्हें बेसिक्स पर वापस जाने की सलाह दी। कपिल ने क्रिकेटनेक्स्ट से कहा, 'मूल बातों पर ध्यान दें और फिर से शुरुआत से शुरू करें। आप अभ्यास.
..अभ्यास और अभ्यास करें। अगर आप कहेंगे कि कमरे में बैठकर मैं सुधर जाऊंगा, तो ऐसा नहीं होने वाला है। यदि आप किसी कठिन समय से गुजर रहे हैं, तो बस ज्यादा से ज्यादा अभ्यास करें। आप जितना अधिक अभ्यास करेंगे, यह आपके लिए उतना ही बेहतर होगा।' पोंटिंग ने कही यह बात भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाजों की फॉर्म भी चिंता का विषय बनी हुई है। भारत के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया को यह सीरीज जीतने का प्रबल दावेदार बताया और भारत की बड़ी हार की भविष्यवाणी की। पोंटिंग के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की यह सीरीज 3-1 से अपने नाम करेगा। पोंटिंग ने साथ ही इस बात पर जोर दिया कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की अनुपस्थिति में भारत के गेंदबाजी आक्रमण में कुछ कमी है। शमी पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद से मैदान पर वापसी नहीं कर सके हैं। शमी चोट के कारण करीब एक साल से खेल से दूर हैं। उम्मीद थी कि वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वापसी करेंगे, लेकिन भारतीय टीम में उन्हें जगह नहीं मिली। 'भारत के लिए मैच में 20 विकेट लेना चुनौती' पोंटिंग ने कहा, 'शमी ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में एक खाली स्थान छोड़ दिया है। अगस्त में इस बारे में चर्चा हो रही थी कि शमी फिट हो सकेंगे या नहीं। मुझे लगता है कि एक टेस्ट मैच में 20 विकेट लेना भारत के लिए बड़ी चुनौती होगी। भारतीय टीम में जितने बल्लेबाज हैं, उसे देखते हुए वे ऑस्ट्रेलिया में अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं।' ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में ट्रॉफी के अपने सूखे को समाप्त करने के लिए उत्सुक है। भारत ने 2014-15 के बाद से चार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज जीती है। इनमें 2018-19 और 2020-21 में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर ऐतिहासिक जीत शामिल है।
Kapil Dev Kapil Dev Special Advice Indian Batters Poor Form Indian Batters Border Gavaskar Trophy India Vs Australia India Vs New Zealand
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
टीम इंडिया से बाहर चल रहे इस सीनियर खिलाड़ी के साथ नाइंसाफी, रणजी टीम में भी नहीं मिली जगहBhuvneshwar Kumar: भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे इस सीनियर गेंदबाज को अब उसके राज्य की रणजी टीम में भी जगह नहीं मिली है.
Read more »
BGT 2024: ब्रैडमैन के खास रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल इस बल्लेबाज़ को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम में मिलेगा मौका?BGT 2024 IND vs AUS: ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों में 2000 से अधिक रन बनाने वाले पांच भारतीय बल्लेबाजों में से एक है.
Read more »
IND vs NZ: वाशिंगटन सुंदर का बेहतरीन कमबैक, शानदार गेंदबाजी से पुणे टेस्ट में कराई भारत की वापसीIND vs NZ: लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से पुणे टेस्ट में भारतीय टीम की वापसी कराई है.
Read more »
IND vs NZ: पुणे टेस्ट देखने स्टेडियम पहुंचे 20 फैंस हुए अस्पताल में भर्ती, MCA ने सबके सामने मानी गलतीIND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पुणे टेस्ट के पहले दिन स्टेडियम में खराब व्यवस्था के चलते 20 फैंस को अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा.
Read more »
IND vs NZ: "कई सालों से कह रहा हूं..." हरभजन सिंह ने भारत की हार के बाद टीम मैनेजमेंट पर निकाली भड़ासIndia vs New Zealand, Virender Sehwag Reaction: सहवाग ने भारतीय बल्लेबाजों को स्पिनरों के खिलाफ अपने खेल के स्तर को ऊंचा करने की सलाह दी है.
Read more »
Ind vs Aus: "आपको सिर्फ यही बात बेहतर...", दिग्गज कपिल देव ने दी स्टार भारतीय बल्लेबाजों को यह सलाहन्यूजीलैंड के सफाए के बाद पहले गावस्कर और अब कपिल देव ने भी अगले दौरे के लिए बल्लेबाजों को अहम सलाह दी है
Read more »
