जान्हवी कपूर को 'कसाटा' खाना नहीं पहनना पसंद

United States News News

जान्हवी कपूर को 'कसाटा' खाना नहीं पहनना पसंद
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 11 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 8%
  • Publisher: 51%

जान्हवी कपूर को 'कसाटा' खाना नहीं पहनना पसंद

मुंबई, 8 नवंबर । बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर को कसाटा पहनना पसंद है और उन्होंने अपनी इस ख्वाहिश का खुलेआम इजहार सोशल प्लेटफॉर्म पर किया। इंस्टाग्राम पर जान्हवी ने कई तस्वीरें शेयर कीं जिसमें वो पेस्टल कलर साड़ी में दिखीं। और अपने इस लुक को उन्होंने कसाटा नाम दिया! एक्ट्रेस पेस्टल कलर जालीदार साड़ी पहनी हुए थीं।ठ उन्होंने पर्ल चोकर, इयररिंग्स और हल्के मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया। बाल खुले ही छोड़ दिए। कैप्शन लिखा: कुछ कसाटा खाने का मन हुआ, लेकिन मैंने इसे पहन लिया। जान्हवी अक्सर जिंदगी के छोटे बड़े अपडेट्स फैंस से शेयर करती हैं। चाहे वो बहन खुशी के बर्थडे की इनसाइड सेलिब्रेशन हो या फिर कथित प्रेमी शिखर पहाड़िया संग बिताया समय। बेफिक्र एक्ट्रेस इसे साझा करने से नहीं हिचकिचातीं।उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिस पर उन्होंने कैप्शन लिखा, ऐसे पल जो अभी तक सोशल मीडिया पर नहीं आई हैं। एक तस्वीर सबसे अलग थी, जिसमें जान्हवी अपने पालतू कुत्ते के साथ खेल रही थीं, जबकि शिखर प्यार से उनके सिर पर हाथ रखे हुए थे। ग्रुप फोटो भी साझा की थी जिसमें जान्हवी और शिखर करण जौहर, ईशा अंबानी, राधिका मर्चेंट और अन्य मुस्कुराते खिलखिलाते पोज दे रहे थे। इस ग्रुप शॉट में जान्हवी शिखर का हाथ थामे नजर आ रही थीं। हालांकि जान्हवी और शिखर ने अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है, लेकिन दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। वे मुंबई में मनीष मल्होत्रा ​​की भव्य दिवाली पार्टी में एक साथ पहुंचे थे। जान्हवी ने शिखर के साथ अपने रोमांस का संकेत पहली बार ‘कॉफी विद करण’ में दिया था, जब वह सारा अली खान के साथ दिखाई दी थीं। बाद में, अपनी बहन खुशी कपूर के साथ एक एपिसोड के दौरान, उन्होंने सहजता से शिखर का नाम लिया, जिससे और अटकलें लगाई जाने लगीं। यह 2018 की बात है, जब दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी जान्हवी ने शशांक खेतान की “धड़क” से हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत की थी। यह फिल्म मराठी फिल्म “सैराट” की हिंदी रीमेक थी। इसके बाद उन्हें जोया अख्तर की एंथोलॉजी “घोस्ट स्टोरीज” में देखा गया। इसके बाद जान्हवी को गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल, रूही, गुड लक जेरी, मिली, बवाल, मिस्टर एंड मिसेज माही और उलझन जैसी फिल्मों में देखा गया, जहां उन्होंने एक आईएफएस अधिकारी की भूमिका निभाई। यह फिल्म 2 अगस्त को रिलीज हुई थी। 27 वर्षीय जान्हवी ने एनटीआर जूनियर अभिनीत देवरा: पार्ट 1 से तेलुगू फिल्मों में कदम रखा। जल्द वो सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में नजर आएंगी।यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

आलू से लेकर मूली के पराठों के साथ नहीं खानी चाहिए ये सफेद चीज, धीरे-धीरे शरीर में फैलता है जहर!आलू से लेकर मूली के पराठों के साथ नहीं खानी चाहिए ये सफेद चीज, धीरे-धीरे शरीर में फैलता है जहर!ठंड के मौसम में मूली पराठा, आलू पराठा खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है लेकिन पराठा के साथ भूलकर भी इन दिनों का सेवन नहीं करना चाहिए.
Read more »

लिटिल ड्रेस में Janhvi Kapoor ने मुस्कुराते हुए मारी एंट्री, खूबसूरती देख मदहोश हुए फैंसलिटिल ड्रेस में Janhvi Kapoor ने मुस्कुराते हुए मारी एंट्री, खूबसूरती देख मदहोश हुए फैंसJanhvi Kapoor Video: जान्हवी कपूर का नया अंदाज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. जान्हवी कपूर ने लिटिल Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

स्विमिंग पूल में मस्ती करती नजर आईं Khushi और Janhvi Kapoor, वीडियो देख फैंस बोले- दिन बन गया!स्विमिंग पूल में मस्ती करती नजर आईं Khushi और Janhvi Kapoor, वीडियो देख फैंस बोले- दिन बन गया!कपूर सिस्टर्स का नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें खुशी और जान्हवी कपूर स्विमिंग पूल Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

स्विमिंग पूल में मस्ती करती नजर आईं Khushi और Janhvi Kapoor, वीडियो देख फैंस बोले- दिन बन गया!स्विमिंग पूल में मस्ती करती नजर आईं Khushi और Janhvi Kapoor, वीडियो देख फैंस बोले- दिन बन गया!कपूर सिस्टर्स का नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें खुशी और जान्हवी कपूर स्विमिंग पूल Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

समुंदर में जाह्नवी कपूर ने खो दिया कीमती हीरा, रोते-बिलखते बहन खुशी कपूर से मांगी मदद, फिर...समुंदर में जाह्नवी कपूर ने खो दिया कीमती हीरा, रोते-बिलखते बहन खुशी कपूर से मांगी मदद, फिर...मनोरंजन | बॉलीवुड शहर से दूर छुट्टियां एन्जॉय कर रहीं जान्हवी कपूर और खुशी कपूर की तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
Read more »

घर-घर की देसी दवा है करेला, डायबिटीज से बीपी तक कंट्रोल रखेगा हर बीमारी, गंदा खून भी करेगा साफघर-घर की देसी दवा है करेला, डायबिटीज से बीपी तक कंट्रोल रखेगा हर बीमारी, गंदा खून भी करेगा साफकरेला खाना बिल्कुल पसंद नहीं आता। लेकिन, इसका सेवन करना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसमें विटामिन सी, विटामिन, फोलेट आदि पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:28:01