IND vs AUS Playing-11: ऑस्ट्रेलिया पर जीत का रथ जारी रखने उतरेगा भारत, विराट-जैम्पा के बीच होगी टक्कर

India Vs Australia T20 World Cup 2024 Dream11 Pred News

IND vs AUS Playing-11: ऑस्ट्रेलिया पर जीत का रथ जारी रखने उतरेगा भारत, विराट-जैम्पा के बीच होगी टक्कर
India Vs Australia Playing 11India Vs Australia T20 Playing 11India Vs Australia T20 World Cup T20 Playing 11
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 171 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 103%
  • Publisher: 51%

India vs Australia Playing 11 Prediction, T20 World Cup 2024 : भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण किसी भी टीम के खिलाफ प्रभाव छोड़ने में अब तक सफल रहा है। अनुभवी गेंदबाज बुमराह ने मौजूदा टू्र्नामेंट की पांच पारियों में 10 विकेट अपने नाम किए हैं।

कोहली और जैम्पा के बीच होगी टक्कर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले पर दोनों टीमों की विस्फोटक बैटिंग लाइनअप पर सभी की नजरें रहेंगी। जहां विराट कोहली का सामना एडम जैम्पा से होगा। बीच के ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज भारत के लिए मुसीबत बन सकते हैं। उन्होंने 84 पारियों में 7.

2 के इकोनॉमी रेट से 103 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, टी20 विश्व कप में जैम्पा के नाम 19 पारियों में 34 विकेट दर्ज हैं। विश्व कप में कोहली का रिकॉर्ड हालांकि, कोहली भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने टी20 विश्व कप की 29 पारियों में 129.7 के स्ट्राइक रेट से 1170 रन बनाए हैं। इनमें उनके नाम 14 अर्धशतक दर्ज हैं। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में किंग कोहली का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने 28 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 37 रनों की दमदार पारी खेली। भारत को अच्छी शुरुआत दिलाने में स्टार बल्लेबाज का अहम योगदान रहा। कोहली और जम्पा के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 12 पारियों में टक्कर हुई है। इनमें उन्होंने 74 रन बनाए हैं। वहीं, तीन बार लेग स्पिनर ने उन्हें अपना शिकार बनाया है। स्टार्क से होगा रोहित का सामना कोहली का साथ रोहित शर्मा देंगे जिनकी टक्कर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मिचेल स्टार्क से होगी। घातक गेंदबाज मैच की शुरुआत से ही भारत पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। हालांकि, रोहित का फॉर्म में होना अच्छा संकेत है। शनिवार को खेले गए मुकाबले में हिटमैन ने 11 गेंदों में 23 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 209.09 के स्ट्राइक रेट से तीन चौके और एक छक्का लगाया। क्रिकेट के इस प्रारुप में दोनों खिलाड़ियों का पांच पारियों में आमना-सामना हुआ है। 16 गेंदों में रोहित ने 23 रन बनाए हैं। वहीं, एक मैच में स्टार्क ने उन्हें आउट किया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ रोहित को संघर्ष करते देखा गया है। हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फजलहक फारुकी ने आउट किया था। 2024 में वह आठ बार बाएं हाथ के गेंदबाजों का शिकार बने हैं। 19 पारियों में उन्होंने 128 रन बनाए हैं। भारतीय टीम में बदलाव की संभावना कम टी20 विश्व कप 2024 के 51वें मैच में भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव की संभावना कम है। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत उतरेंगे। स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मौजूदा टूर्नामेंट में भारत के लिए दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने पांच मैचों में 135.71 के स्ट्राइक रेट से 152 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 42 रनों का रहा है। बीच के ओवरों में उनकी और सूर्या की जोड़ी भारत के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। टी20 क्रिकेट के नंबर एक बल्लेबाज ने भारत के लिए इस विश्व कप में दो अर्धशतकों की मदद से 118 रन बनाए हैं। हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ वह सिर्फ छह रन बना सके थे। तंजीम ने उन्हें विकेटकीपर के हाथों कैच कराया था। पांड्या बिखेरेंगे जलवा ऑलराउंडर्स के तौर पर भारतीय टीम में हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा मौजूद हैं। ये तीनों ही खिलाड़ी गेंद और बल्ले से प्रभाव छोड़ने में कामयाब हुए हैं। उप-कप्तान बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने जोरदार अर्धशतक ठोका था। वहीं, अक्षर और जडेजा ने गेंद से बांग्लादेश के बल्लेबाजों को परेशान किया। हालांकि, दोनों को कोई सफलता हासिल नहीं हुई। बुमराह लेंगे वॉर्नर की क्लास भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण किसी भी टीम के खिलाफ प्रभाव छोड़ने में अब तक सफल रहा है। अनुभवी गेंदबाज बुमराह ने मौजूदा टू्र्नामेंट की पांच पारियों में 10 विकेट अपने नाम किए हैं। पावरप्ले में वह भारत को सफलता दिलाने में अब तक कामयाब रहे हैं। ऐसे में डेविड वॉर्नर और बुमराह के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है। क्रिकेट के इस प्रारुप में दोनों का 11 पारियों में आमना-सामना हुआ है। जिसमें बुमराह ने दो बार उन्हें आउट किया है। देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 भारत : रोहित शर्मा , विराट कोहली, ऋषभ पंत , सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह। ऑस्ट्रेलिया : डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श , ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड , पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा, जोश हेजलवुड।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

India Vs Australia Playing 11 India Vs Australia T20 Playing 11 India Vs Australia T20 World Cup T20 Playing 11 Ind Vs Aus Playing 11 T20 World Cup 2024 Ind Vs Aus Playing 11 T20 World Cup Ind Vs Aus Dream11 Prediction T20 World Cup 2024 Super 8 Cricket News In Hindi Latest Cricket News Updates

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IND vs IRE T20 World Cup 2024 Dream11 Prediction: भारत के इन 2 खिलाड़ियों को बना सकते हैं कप्तान, फैंटेसी टीम में इन नामों को भी दे सकते हैं मौकाIND vs IRE Dream11 Prediction, India vs Ireland T20 World Cup 2024 Playing XI: भारत और आयरलैंड के बीच मैच न्यूयॉर्क में खेला जाएगा।
Read more »

IND vs PAK T20 World Cup 2024 Playing 11: पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप यादव को मिलेगा मौका, ऐसी हो सकती है भारत-पाक की प्लेइंग इलेवनIND vs PAK T20 World Cup 2024 Dream11 Team Prediction, Playing 11 Today Match, Squad, Players List:जनसत्ता.कॉम ने भारत और पाकिस्तान के मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन तैयार की है।
Read more »

IND vs PAK : पाकिस्तान के सामने 119 पर ढ़ेर हुई टीम इंडिया, अब गेंदबाजों के कंधों पर भारत की जीत का जिम्माIND vs PAK : पाकिस्तान के सामने 119 पर ढ़ेर हुई टीम इंडिया, अब गेंदबाजों के कंधों पर भारत की जीत का जिम्माIND vs PAK : पाकिस्तान के सामने 120 पर ढ़ेर हुई टीम इंडिया, अब गेंदबाजों के कंधों पर भारत की जीत का जिम्मा
Read more »

PAK vs CAN T20 Playing 11 : कनाडा के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में उतरेगा पाकिस्तान, दर्ज करनी होगी बड़ी जीतPAK vs CAN T20 Playing 11 : कनाडा के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में उतरेगा पाकिस्तान, दर्ज करनी होगी बड़ी जीतPakistan vs Canada Playing 11 Prediction, T20 World Cup 2024 : पाकिस्तान का अब सुपर आठ में क्वालीफाई करने का मौका कनाडा और आयरलैंड के खिलाफ बड़ी जीत पर निर्भर करेगा।
Read more »

IND vs AUS Head to Head: भारत को हराना ऑस्ट्रेलिया के लिए नहीं है आसान, टी20 में किसका पलड़ा भारी? जानिए हे...IND vs AUS Head to Head: भारत को हराना ऑस्ट्रेलिया के लिए नहीं है आसान, टी20 में किसका पलड़ा भारी? जानिए हे...IND vs AUS Head to Head: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सुपर 8 में सोमवार को टक्कर होगी. टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए यह मैच करो या मरो वाला है. भारत सुपर 8 में चार अंक लेकर अपने ग्रुप में टॉप पर है. अफगानिस्तान की ऑस्ट्रेलिया पर जीत से इस ग्रुप में रोमांच बढ़ गया है.
Read more »

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया पर जीत का रथ जारी रखने उतरेगा भारत, विराट-जैम्पा के बीच होगी टक्कर, जानें प्लेइंग 11IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया पर जीत का रथ जारी रखने उतरेगा भारत, विराट-जैम्पा के बीच होगी टक्कर, जानें प्लेइंग 11India vs Australia Playing 11 Prediction, T20 World Cup 2024 : भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण किसी भी टीम के खिलाफ प्रभाव छोड़ने में अब तक सफल रहा है। अनुभवी गेंदबाज बुमराह ने मौजूदा टू्र्नामेंट की पांच पारियों में 10 विकेट अपने नाम किए हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:33:37