India vs South Africa: वनडे क्रिकेट में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच भिड़ंत होगी। दोनों टीमों के बीच 1991 से अभी तक 94 मुकाबले खेले गए हैं।
रांची: भारत और साउथ अफ्रीका की टीम वनडे सीरीज के लिए तैयार है। 3 मैचों की सीरीज की शुरुआथ 30 नवंबर से हो रही है। पहला मुकाबला रांची के झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच हुए टेस्ट सीरीज को साउथ अफ्रीका ने क्लीन स्वीप कर लिया था। अब वनडे में टीम इंडिया पलटवार करना चाहेगी। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के चोटिल होने की वजह से केएल राहुल कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ही हैं।हेड टू हेड में साउथ अफ्रीका हावीभारत और साउथ अफ्रीका के बीच 1991 में पहली बार वनडे मैच हुआ था। अभी तक दोनों टीमों के बीच 94 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें भारतीय टीम को 40 जीत मिली है। दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका ने 51 मुकाबलों को अपने नाम किया है। तीन मैचों का नतीजा नहीं निकला। पिछले 5 मैचों की बात करें तो भारत ने चार को अपने नाम किया है जबकि साउथ अफ्रीका सिर्फ एक ही मैच जीत पाया है। भारत में खेले गए वनडे मैचों की बात करें तो यहां भी साउथ अफ्रीका ने कड़ी टक्कर दी है। 32 मैचों में भारत ने 18 को अपने नाम किया है तो साउथ अफ्रीका भी 14 को जीतने में सफल रही है। साउथ अफ्रीका की टीम भारत में वनडे सीरीज भी जीत चुकी है। 2015 में उसने भारत में आकर 5 मैचों की सीरीज को 3-2 से जीता था।पिछले 10 वनडे मैचों में प्रदर्शनभारतीय टीम को अपने पिछले 10 मैचों में 8 जीत मिली है। इस दौरान टीम दो मैच हारी है। पिछले सीरीज में भारत को ऑस्ट्रेलिया से 2-1 से हार मिली थी। साउथ अफ्रीका की टीम की बात करें तो 10 मैचों में उसे 5 हार और 5 जीत मिली है। उसे आखिरी सीरीज में पाकिस्तान ने हराया था। इस दौरान टीम इंग्लैंड के खिलाफ 342 रनों से हार गई थी। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उसे 276 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि दोनों सीरीज को साउथ अफ्रीका ने जीता था।.
रांची: भारत और साउथ अफ्रीका की टीम वनडे सीरीज के लिए तैयार है। 3 मैचों की सीरीज की शुरुआथ 30 नवंबर से हो रही है। पहला मुकाबला रांची के झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच हुए टेस्ट सीरीज को साउथ अफ्रीका ने क्लीन स्वीप कर लिया था। अब वनडे में टीम इंडिया पलटवार करना चाहेगी। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के चोटिल होने की वजह से केएल राहुल कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ही हैं।हेड टू हेड में साउथ अफ्रीका हावीभारत और साउथ अफ्रीका के बीच 1991 में पहली बार वनडे मैच हुआ था। अभी तक दोनों टीमों के बीच 94 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें भारतीय टीम को 40 जीत मिली है। दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका ने 51 मुकाबलों को अपने नाम किया है। तीन मैचों का नतीजा नहीं निकला। पिछले 5 मैचों की बात करें तो भारत ने चार को अपने नाम किया है जबकि साउथ अफ्रीका सिर्फ एक ही मैच जीत पाया है। भारत में खेले गए वनडे मैचों की बात करें तो यहां भी साउथ अफ्रीका ने कड़ी टक्कर दी है। 32 मैचों में भारत ने 18 को अपने नाम किया है तो साउथ अफ्रीका भी 14 को जीतने में सफल रही है। साउथ अफ्रीका की टीम भारत में वनडे सीरीज भी जीत चुकी है। 2015 में उसने भारत में आकर 5 मैचों की सीरीज को 3-2 से जीता था।पिछले 10 वनडे मैचों में प्रदर्शनभारतीय टीम को अपने पिछले 10 मैचों में 8 जीत मिली है। इस दौरान टीम दो मैच हारी है। पिछले सीरीज में भारत को ऑस्ट्रेलिया से 2-1 से हार मिली थी। साउथ अफ्रीका की टीम की बात करें तो 10 मैचों में उसे 5 हार और 5 जीत मिली है। उसे आखिरी सीरीज में पाकिस्तान ने हराया था। इस दौरान टीम इंग्लैंड के खिलाफ 342 रनों से हार गई थी। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उसे 276 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि दोनों सीरीज को साउथ अफ्रीका ने जीता था।
Ind Vs Sa Ind Vs Sa Head To Head भारत बनाम साउथ अफ्रीका भारत साउथ अफ्रीका वनडे रिकॉर्ड
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs SA ODI: भारत-साउथ अफ्रीका वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजभारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज शुरू होने वाली है. इस लेख में भारत-साउथ अफ्रीका के बीच वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 3 बल्लेबाजों के बारे में बताया गया है, जिसमें सचिन तेंदुलकर, जैक्स कैलिस और विराट कोहली शामिल हैं।
Read more »
'भाई पसली मत तोड़ देना', विराट कोहली की बीच स्टेज पर हुई हालत खराब, दर्द के मारे हुआ बुरा हाल, देखें Videovirat kohli clutches his ribs on stage ind vs sa sunil grover
Read more »
IND vs SA: गंभीर के सामने बड़ी टेंशन, सुलझानी होगी नंबर 4 और 6 की उलझनभारतीय क्रिकेट टीम को 30 नवंबर को रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेलना है। इस सीरीज में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के सामने टेंशन है कि वह नंबर-4 और नंबर-6 पर किसे खिलाएं।
Read more »
IND vs SA 1st ODI: रांची पिच रिपोर्ट, रोहित-विराट पर टिकी निगाहेंभारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच से पहले जेएससीए स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रोहित-विराट पर सबकी निगाहें। पिच धीमी रहने की संभावना, स्पिन गेंदबाजों को मिलेगी मदद।
Read more »
தென்னாப்பிரிக்கா ஒருநாள் தொடர்: எங்கு, எப்போது, எதில் பார்க்கலாம்? முழு விவரம்!IND vs SA ODI Series: இந்தியா - தென்னாப்பிரிக்கா அணிகளுக்கு இடையேயான ஒருநாள் தொடர் நாளை (நவம்பர் 30) தொடங்குகிறது.
Read more »
