कौन थी बार डांसर तैयबा? कसीनो में नाचने का शौक ही बना जान का दुश्मन! बागपत में मिली लाश की कहानी

Delhi Bar Dancer Taiba Body Recovered In Baghpat News

कौन थी बार डांसर तैयबा? कसीनो में नाचने का शौक ही बना जान का दुश्मन! बागपत में मिली लाश की कहानी
Baghpat Sarurpur Forest Delhi Dancer BodyBaghpat Police On Delhi Dancer BodyDelhi Bar Dancer Taiba Murder Case
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 106 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 77%
  • Publisher: 51%

Delhi Bar Dancer News: दिल्ली के बार डांसर की बॉडी सरूरपुर जंगल में मिलने के मामले ने सनसनी मचा दी है। इस हत्याकांड में पति की संलिप्तता सामने आई है।

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत के सरूरपुर जंगल से एक बार डांसर के बॉडी को बरामद किए जाने के मामले ने हलचल मचा दी है। चार दिन पहले लापता हुई दिल्ली की विवाहिता तैयबा उर्फ अयात की हत्या का सनसनीखेज खुलासा गुरुवार को हो गया। दिल्ली पुलिस की टीम ने गुरुवार को बागपत के सरूरपुर गांव के जंगल से तैयबा का गोलियों से छलनी शव बरामद कर जिसर। पति फैसल को दिल्ली पुलिस ने शक के आधार पर हिरासत में लिया था। उसने पूछताछ में पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली। इसके बाद हत्या के कारण में पत्नी के बार-कसिनो में डांस करने को बताया है। इसका वह विरोध कर रहा था, लेकिन पत्नी इसे छोड़ नहीं रही थी।क्या है पूरा मामला?दिल्ली के चंद बाग थाना दयालपुर क्षेत्र की रहने वाली तैयबा की शादी करीब डेढ़ साल पहले खजूरी खास निवासी फैसल से हुई थी। फैसल अपनी पहली पत्नी को तलाक दे चुका था। तैयबा उसकी दूसरी पत्नी थी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, तैयबा दिल्ली के बाहर स्थित एक कसीनो में डांस करती थी। फैसल शुरुआत से ही इसका विरोध करता रहा। कई बार झगड़ा होने के बावजूद तैयबा ने यह काम नहीं छोड़ा।बार-कैसिनो में डांस को लेकर परिवार में लगातार विवाद हो रहा था। पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ता गया। आरोप है कि विवाद के चलते फैसल ने चार दिन पहले तैयबा की गोलियों से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव बागपत में ठिकाने लगाने की योजना बनाई।कार में शव रखकर लाया बागपतपत्नी तैयबा की हत्या करने के बाद फैसल ने उसके शव को कार में रखा। दिल्ली से सटे बागपत के सरूरपुर गांव की ओर रवाना हुआ। रात के अंधेरे में हाईवे किनारे जंगल में शव फेंककर फरार हो गया। तैयबा की गुमशुदगी के बाद दिल्ली पुलिस ने फैसल से पूछताछ शुरू की। पहले वह पुलिस को भ्रमित करता रहा, लेकिन कड़े सवालों में टूट गया। कबूलनामे में फैसल ने कहा कि मेरी पत्नी कसीनो में डांस करती थी, मैंने रोका लेकिन वह नहीं मानी। इसी गुस्से में मैंने उसे गोली मार दी।शव लेकर गई दिल्ली पुलिसदिल्ली पुलिस की टीम इसके बाद फैसल को लेकर बागपत पहुंची और उसकी निशानदेही पर जंगल से शव बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, शव से तेज दुर्गंध आ रही थी। जंगली जानवर शव को क्षत-विक्षत कर चुके थे। पहचान मुश्किल थी, लेकिन कपड़ों और हुलिए से पुष्टि हुई। कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने कहा कि दिल्ली पुलिस हत्या आरोपी को लेकर बागपत आई थी और उसकी निशानदेही पर शव बरामद किया गया। शव को आगे की कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई।.

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत के सरूरपुर जंगल से एक बार डांसर के बॉडी को बरामद किए जाने के मामले ने हलचल मचा दी है। चार दिन पहले लापता हुई दिल्ली की विवाहिता तैयबा उर्फ अयात की हत्या का सनसनीखेज खुलासा गुरुवार को हो गया। दिल्ली पुलिस की टीम ने गुरुवार को बागपत के सरूरपुर गांव के जंगल से तैयबा का गोलियों से छलनी शव बरामद कर जिसर। पति फैसल को दिल्ली पुलिस ने शक के आधार पर हिरासत में लिया था। उसने पूछताछ में पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली। इसके बाद हत्या के कारण में पत्नी के बार-कसिनो में डांस करने को बताया है। इसका वह विरोध कर रहा था, लेकिन पत्नी इसे छोड़ नहीं रही थी।क्या है पूरा मामला?दिल्ली के चंद बाग थाना दयालपुर क्षेत्र की रहने वाली तैयबा की शादी करीब डेढ़ साल पहले खजूरी खास निवासी फैसल से हुई थी। फैसल अपनी पहली पत्नी को तलाक दे चुका था। तैयबा उसकी दूसरी पत्नी थी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, तैयबा दिल्ली के बाहर स्थित एक कसीनो में डांस करती थी। फैसल शुरुआत से ही इसका विरोध करता रहा। कई बार झगड़ा होने के बावजूद तैयबा ने यह काम नहीं छोड़ा।बार-कैसिनो में डांस को लेकर परिवार में लगातार विवाद हो रहा था। पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ता गया। आरोप है कि विवाद के चलते फैसल ने चार दिन पहले तैयबा की गोलियों से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव बागपत में ठिकाने लगाने की योजना बनाई।कार में शव रखकर लाया बागपतपत्नी तैयबा की हत्या करने के बाद फैसल ने उसके शव को कार में रखा। दिल्ली से सटे बागपत के सरूरपुर गांव की ओर रवाना हुआ। रात के अंधेरे में हाईवे किनारे जंगल में शव फेंककर फरार हो गया। तैयबा की गुमशुदगी के बाद दिल्ली पुलिस ने फैसल से पूछताछ शुरू की। पहले वह पुलिस को भ्रमित करता रहा, लेकिन कड़े सवालों में टूट गया। कबूलनामे में फैसल ने कहा कि मेरी पत्नी कसीनो में डांस करती थी, मैंने रोका लेकिन वह नहीं मानी। इसी गुस्से में मैंने उसे गोली मार दी।शव लेकर गई दिल्ली पुलिसदिल्ली पुलिस की टीम इसके बाद फैसल को लेकर बागपत पहुंची और उसकी निशानदेही पर जंगल से शव बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, शव से तेज दुर्गंध आ रही थी। जंगली जानवर शव को क्षत-विक्षत कर चुके थे। पहचान मुश्किल थी, लेकिन कपड़ों और हुलिए से पुष्टि हुई। कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने कहा कि दिल्ली पुलिस हत्या आरोपी को लेकर बागपत आई थी और उसकी निशानदेही पर शव बरामद किया गया। शव को आगे की कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Baghpat Sarurpur Forest Delhi Dancer Body Baghpat Police On Delhi Dancer Body Delhi Bar Dancer Taiba Murder Case Baghpat Crime News Baghpat News बागपत के जंगल में दिल्ली की बार डांसर का शव दिल्ली बार डांसर तैयबा मर्डर केस बागपत न्यूज यूपी न्यूज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भास्कर अपडेट्स: उत्तर प्रदेश के बरेली में फ्लाईओवर से बस गिरी; 1 की मौत, 40 घायलभास्कर अपडेट्स: उत्तर प्रदेश के बरेली में फ्लाईओवर से बस गिरी; 1 की मौत, 40 घायलBreaking News LIVE Updates; Delhi Fire | MP Rajasthan Delhi UP Mumbai News
Read more »

Delhi NCR News in Hindi: Latest Delhi NCR Hindi News, दिल्ली न्यूज़ Headlines, Delhi State NewsDelhi NCR News in Hindi: Latest Delhi NCR Hindi News, दिल्ली न्यूज़ Headlines, Delhi State NewsGet latest Delhi ncr hindi news headlines and top stories in Hindi from all across Delhi-NCR, videos, Photos and more from News Nation
Read more »

Bar Dancer Death: গলায় আঘাতের দাগ! পিকনিক গার্ডেনের ফ্ল্যাটে মিলল বার ড্যান্সারের দেহ...Bar Dancer Death: গলায় আঘাতের দাগ! পিকনিক গার্ডেনের ফ্ল্যাটে মিলল বার ড্যান্সারের দেহ...Hanging body of a Bar Dancer found in a flat at Kolkata
Read more »

Delhi NCR Weather News: दिल्ली में भारी बारिश के साथ साथ पहाड़ी राज्यों के लिए अलर्टDelhi NCR Weather News: दिल्ली में भारी बारिश के साथ साथ पहाड़ी राज्यों के लिए अलर्टDelhi NCR Weather News: Alert for hill states along with heavy rain in Delhi, Delhi NCR Weather News: दिल्ली में भारी बारिश के साथ साथ पहाड़ी राज्यों के लिए अलर्ट, देश
Read more »

Delhi Baba Live Updates: लड़कियों के बाथरूम में कैमरा था, जो बाबा के मोबाइल से कनेक्ट था... कोर्ट में दिल्ली...Delhi Baba Live Updates: लड़कियों के बाथरूम में कैमरा था, जो बाबा के मोबाइल से कनेक्ट था... कोर्ट में दिल्ली...- delhi baba news live updates swami chaitanyananda saraswati bail hearing court argument delhi police
Read more »

मैं परेशान हूं.. धमाके से दहला दिल्ली, शुभमन गिल को हो गई टेंशन, पीड़ितों को भेजा खास संदेशमैं परेशान हूं.. धमाके से दहला दिल्ली, शुभमन गिल को हो गई टेंशन, पीड़ितों को भेजा खास संदेशShubman Gill, Delhi Red Fort Blast, Delhi Blast, Cricket News in Hindi, Cricket News
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:42:39