IND vs SA 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसे टीम इंडिया को गुवाहटी टेस्ट में मिली हार? ये 5 कारण बता रहे हैं शर्मनाक प्रदर्शन की पूरी सच्चाई. क्रिकेट | खेल समाचार
"IND vs SA 2nd Test: भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस के लिए आज यानि 26 नवंबर का दिन सबसे दुखद दिनों में से एक है. जिस टेस्ट टीम को भारत में हराने की टीमें दुआएं मांगा करती थी, वो अब एक साल में 2 बार क्लीन स्वीप हो चुकी है.
दक्षिण अफ्रीका ने 2 मैच की टेस्ट सीरीज में भारत को 2-0 से मात देकर साबित कर दिया कि क्यों वे मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंस हैं. गुवाहाटी में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम को 408 रन के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा. कौन-कौन इस शर्मनाक हार का जिम्मेदार रहा, आइए आपको बताते हैं. Advertisment बल्लेबाजी दिखी बेदम गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया की बल्लेबाजी ने सबसे ज्यादा निराश किया. दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए, दूसरी पारी में भारत सिर्फ 201 रन ही बना पाया. यशस्वी जायसवाल 54 रन बनाकर एक मात्र फिफ्टी जड़ने वाले बल्लेबाज बने. दूसरी पारी में सिर्फ रवींद्र जडेजा ने अर्धशतक का आंकड़ा पार किया. केएल राहुल, ध्रुव जूरेल, ऋषभ पंत और नीतीश कुमार रेड्डी इस सीरीज में सबसे ज्यादा निराश करने वाले खिलाड़ियों में से रहे. गेंदबाजी रही बेअसर एक समय पर विदेशी टीमों के सामने सबसे बड़ा चैलेंज यह रहता था कि वह भारत में भारतीय गेंदबाजी का सामना कैसे करेंगे. ये डर दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों में नजर नहीं आया. एक तरफ जहां मार्को यान्सेन ने पहली पारी में पंजा खोला और साइमन हार्मर ने दूसरी पारी में 6 विकेट लिए. भारत की ओर से कोई भी गेंदबाज 5 विकेट का आंकड़ा नहीं छू सका. ऋषभ पंत की ढीली कप्तानी ऋषभ पंत पहली बार टेस्ट फॉर्मेट में कप्तानी करते हुए नजर आए, उन्होंने गुवाहाटी में बेहद ढीली कप्तानी का मुजायरा किया. कई मौकों पर ऐसा लगा कि वह विकेट निकालने के लिए कोई प्लान नहीं बना रहे हैं सिर्फ बल्लेबाजों से गलती का इंतजार कर रहे हैं. मैच के दौरान अटैकिंग फील्डिंग का भी आभाव देखा गया. इसके अलावा उन्होंने 4 पारियों में 12 की औसत से सिर्फ 49 रन बनाए, जो हार के मुख्य कारणों में से एक है. यह भी पढ़ें - IND vs SA WTC Points Table: पाकिस्तान से नीचे फिसला भारत, दक्षिण अफ्रीका का दबदबा बढ़ा, देखें पॉइंट्स टेबल का हाल गौतम गंभीर के सिलेक्शन पर सवाल गौतम गंभीर की कोचिंग पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, उनकी ओर से खिलाई गई प्लेइंग एलेवन पर आलोचकों की नजर है. लाल गेंद के खेल में 3 ऑलराउंडर को एक साथ खिलाना समझ से परे फैसला है. शुभमन गिल बाहर हुए थे तो उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी को शामिल किया, जबकि उन्हें पूर्ण बल्लेबाज से रिप्लेस किया जा सकता था. दक्षिण अफ्रीका को हल्के में लिया सीरीज की शुरुआत होने से पहले टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को हल्के में लिया. कोलकाता में हुए पहले टेस्ट में ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह ने विरोधी टीम के कप्तान टेम्बा बवूमा को 'बौना' कह दिया था. यही से दोनों खिलाड़ियों की आलोचना की शुरुआत हुई. विपक्षी टीम के खिलाड़ी के बारे में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना इंटरनेशनल लेवल के खिलाड़ियों को शोभा नहीं देता है. यह भी पढ़ें - Rishabh Pant Trolled: "ये फेल खिलाड़ी है", गुवाहाटी टेस्ट में ऋषभ पंत के फ्लॉप शो पर भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर सुनाई खरी-खोटी"
IND Vs SA IND Vs SA 2Nd Test Result IND Vs SA Live IND Vs SA Result Gautam Gambhir Rishabh Pant KL Rahul
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs SA 2nd Test Updates: టీమిండియా ఘోరంగా విఫలం.. కరుణ్ నాయర్ సంచలన ట్వీట్..!India vs South Africa Highlights: రెండో టెస్ట్లో టీమిండియా అన్ని రంగాల్లో విఫలమైంది. రెండు రోజులు బౌలింగ్లో.. మూడో రోజు బ్యాటింగ్లో చేతులెత్తిసింది. సఫారీలు స్వేచ్ఛగా బ్యాటింగ్ చేసిన పిచ్పై భారత్ బ్యాటింగ్ ఆర్డర్ పూర్తిగా తడపడింది.
Read more »
मोहम्मद सिराजने लाईव्ह सामन्यात कॅमेऱ्याशी केली छेडछाड, नेमकं काय घडलं? Video ViralIND VS SA 2nd Test : गुवाहाटी टेस्ट सामन्याच्या तिसऱ्या दिवशी गोलंदाज मोहम्मद सिराजने कॅमेऱ्या सोबत छेडछाड केली. याचा व्हिडीओ एका प्रेक्षकाच्या कॅमेऱ्यात कैद झाला.
Read more »
IND vs SA 2nd Test: गुवाहाटी में टीम इंडिया की हार तय? टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के ये आंकड़े खुद दे रहे गवाहीIND vs SA 2nd Test Highest Successful run Chase in India: गुवाहाटी टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने खबर लिखे जाने तक चौथे दिन 340 रन पार की बढ़त बना ली है और उनकी नजरें स्कोर को 450 के पार ले जाने पर होंगी। बता दें कि भारत में टेस्ट इतिहास में अब तक केवल एक ही बार 300 रनों का सफल रन चेज हुआ है, जिससे टीम इंडिया के लिए लक्ष्य हासिल करना बेहद चुनौतीपूर्ण...
Read more »
IND vs SA 2nd Test Live Score: सबसे बड़ी हार का भी खतराIndia vs South Africa 2nd Test Match Live Score: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का आज 5वां और आखिरी दिन है।
Read more »
IND vs SA 2nd Test Day 4 LIVE Score: हार से दो विकेट दूर भारत, हार्मर ने लिए छह विकेट, सीरीज जीत के मुहाने ...IND vs SA LIVE Day 5 Guwahati Test: भारतीय टीम मैच और इज्जत दोनों बचाने मैदान पर है. गुवाहाटी टेस्ट के आखिरी दिन भारत को मैच जीतने के लिए 522 रन और बनाने थे जबकि मैच बचाने के लिए पूरे 90 ओवर खेलते हुए आठ विकेट भी बचाने थे.
Read more »
IND vs SA 2nd Test: टीम इंडिया की दुर्गति, सबसे बड़ी हार के साथ क्लीन स्वीप हुई टीम, साउथ अफ्रीका ने 25 साल बाद रचा इतिहासIND vs SA 2nd Test: भारतीय क्रिकेट टीम को एक साल के अंदर दूसरी बार अपने घर में सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है, जो उसके टेस्ट इतिहास में कभी नहीं हुआ है।
Read more »
