कौन हैं वो आईएएस अधिकारी, जिनको हाईकोर्ट ने दी एक लड़की को अधिकारी बनाने की जिम्मेदारी, बिहार से क्या है ना...

Vandana Preyeshi Ias News

कौन हैं वो आईएएस अधिकारी, जिनको हाईकोर्ट ने दी एक लड़की को अधिकारी बनाने की जिम्मेदारी, बिहार से क्या है ना...
Vandana Preyeshi BiographyVandana Preyeshi Civil ServantMp High Court Vandana Preyeshi News
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 92 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 71%
  • Publisher: 51%

Famous Personality Bihar: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने पहली बार किसी छात्रा के लिए एक महिला आईएएस अधिकारी को आधिकारिक रूप से मेंटर नियुक्त किया है. यह आईएएस अधिकारी कोई और नहीं बल्कि बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी हैं. बंदना प्रेयषी का नाम बिहार के चर्चित आईएएस अधिकारियों में शुमार है.

समाज कल्याण विभाग की सचिव और बिहार की फेमस आईएएस अधिकारी वंदना प्रेयषी को मध्यप्रदेश के हाईकोर्ट ने भोपाल की एक लड़की साक्षी को अधिकारी बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है. कोर्ट ने पहली बार किसी छात्रा के लिए एक महिला आईएएस अधिकारी को आधिकारिक रूप से मेंटर नियुक्त किया है.

इसकी जानकारी मिलते ही बंदना प्रेयषी ने कहा कि मुझे नहीं पता इस काम के लिए मैं क्यों चुनी गई लेकिन यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं किसी बेटी के सपने को साकार करने में सहायता कर पाऊंगी. आपको बता दें कि वंदना प्रेयषी 2003 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. इनकी गिनती बिहार की कड़क आईएएस अफसरों में होती है. इनका जन्म बिहार में ही हुआ है. दिल्ली में इनकी स्कूली पढ़ाई पूरी हुई. दिल्ली यूनिवर्सिटी के सबसे फेमस कॉलेज सेंट स्टीफन कॉलेज से इन्होंने इंग्लिश में बीए, एमए की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से ही एमफिल की भी डिग्री हासिल की. इसके बाद अपने सपने को पूरा करते हुए ये आईएएस अधिकारी बनीं और इन्होंने बिहार कैडर चुना. बतौर आईएएस अधिकारी इनकी पहली पोस्टिंग 2004 से 2005 के बीच आरा जिले में बीडीओ के रूप में हुई. 2005 से 2007 के बीच पटना जिले के बाढ़ में इन्होंने बतौर एसडीओ सेवा दी. बतौर बाढ़ एसडीओ इन्होंने तत्कालीन बाहुबली अनंत सिंह के सभी अनाज गोदामों पर ताला लगाया था. पहली बार बतौर डीएम इनकी पोस्टिंग सीवान में हुई. लगभग दो महीने के लिए भागलपुर की भी डीएम बनाई गईं. 2011 में दस महीने के लिए गया की भी डीएम बनाई गईं. इनका ज्यादातर कार्यकाल पटना में बतौर विभागीय अधिकारी ही रहा. केंद्र में भी इन्होंने खूब काम किया है. हर पोस्टिंग पर इनके कई काम चर्चा में रहे. सीवान के बाहुबली शहाबुद्दीन के निधन के बाद इन्होंने ट्वीट किया था कि उनकी सबसे चुनौतीपूर्ण तैनाती सीवान डीएम के रूप में रही. उस दौरान शहाबुद्दीन जेल में थे और इन्होंने जेल में छापेमारी कर 45 मोबाइल फोन बरामद किए थे. साथ ही 2009 में सीवान में बिना किसी हिंसक घटना के शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाया था. सोशल मीडिया पर वंदना प्रेयषी से जुड़ी ऐसी कई प्रेरक कहानियां मिलती हैं, जो उनके काम के प्रति समर्पण को दर्शाती हैं. आईएएस वंदना प्रेयषी ने बिहार में महिलाओं के उत्थान के लिए काफी काम किया है, जिसके लिए वे राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हैं. यही वजह है कि आज बिहार के सबसे दक्ष और भरोसेमंद प्रशासनिक अधिकारियों में इनकी गिनती की जाती है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Vandana Preyeshi Biography Vandana Preyeshi Civil Servant Mp High Court Vandana Preyeshi News Bihar Famous Ias Officer वन्दना प्रेयषी आईएएस वन्दना प्रेयषी जीवनी वन्दना प्रेयषी सिविल सेवक एमपी उच्च न्यायालय वन्दना प्रेयषी समाचार बिहार प्रसिद्ध आईएएस अधिकारी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लालू का दानापुर में बाहुबली के लिए मेगा रोड शो: भास्कर से बोले- बीजेपी को जनता उखाड़ फेंकेगी, 14 नवंबर को ते...लालू का दानापुर में बाहुबली के लिए मेगा रोड शो: भास्कर से बोले- बीजेपी को जनता उखाड़ फेंकेगी, 14 नवंबर को ते...Bihar RJD Supremo Lalu Prasad Yadav Patna Danapur Road Show LIVE Photos Updates; Follow Bihar Congress RJD Alliance Candidates, Vidhan Sabha Election 2025 Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

Bihar Chunav: 10 तस्वीरों में छिपी लोकतंत्र की खूबसूरती, हिंदू हों या मुसलमान... सब खूब कर रहे मतदानBihar Chunav: 10 तस्वीरों में छिपी लोकतंत्र की खूबसूरती, हिंदू हों या मुसलमान... सब खूब कर रहे मतदान- Bihar News:bihar chunav first phase voting underway best photo from polling booth
Read more »

Bihar Election Result 2025: বিহারের বড় ভাই কে হবেন? জিতেও কি BJP-র কাছে হারবেন সুশাসন বাবু নীতীশ কুমার?Bihar Election Result 2025: বিহারের বড় ভাই কে হবেন? জিতেও কি BJP-র কাছে হারবেন সুশাসন বাবু নীতীশ কুমার?Bihar Election Result 2025: Who will be the Big Brother in Bihar, BJP or Nitish Kumar JDU, explained
Read more »

What Is Behind Lalu Yadavs Pari-War: After Tej Pratap, Its Tejashwis Sisters Turn NowWhat Is Behind Lalu Yadavs Pari-War: After Tej Pratap, Its Tejashwis Sisters Turn NowBihar Result: A key talking point throughout the RJDs Bihar campaign was the conspicuous absence of Lalu Prasad Yadav from his son Tejashwi’s roadshows and even from party posters.
Read more »

जब लालू के CM रहते 35 भूमिहारों का कत्ल हुआ: जाति पूछ-पूछकर गला काट दिया गया; 2 दिन तक बम फटते रहेजब लालू के CM रहते 35 भूमिहारों का कत्ल हुआ: जाति पूछ-पूछकर गला काट दिया गया; 2 दिन तक बम फटते रहेBihar Bara Massacre Story History Explained; Follow Bihar Election 2025, Caste Violence, Bhumihar Killing Latest Story On Dainik Bhaskar.
Read more »

Bihar: Who Is Deepak Prakash – The Unknown Dynast Who Jumped Straight Into Nitish’s Cabinet?Bihar: Who Is Deepak Prakash – The Unknown Dynast Who Jumped Straight Into Nitish’s Cabinet?He is neither a member of the Bihar Legislative Assembly nor the Bihar Legislative Council.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:08:55