हैदराबाद स्थित डॉक्टर मोइनुद्दीन सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उसपर अरंडी के बीजों से प्राप्त खतरनाक केमिकल बनाकर भारत में बड़े हमले की साजिश रचने का आरोप है.
"हैदराबाद के राजेंद्रनगर में रहने वाले डॉ. अहमद सैयद मोइनुद्दीन ने अपने भाई से कहा था कि वह ऐसी दवा बना रहा है जिससे पूरा घर अमीर हो जाएगा. लेकिन 13 नवंबर को गुजरात ATS ने उसके घर छापा मारा तो पता चला कि वह दवा नहीं, बल्कि जानलेवा केमिकल रिसिन तैयार कर रहा था.
यह वही केमिकल है, जिसका इस्तेमाल आतंकी संगठन ISIS बड़े हमलों में करते हैं.Advertisment ATS अधिकारियों के मुताबिक, मोइनुद्दीन ISIS के टेरर मॉड्यूल का हिस्सा है और भारत में एक बड़ा केमिकल अटैक करने की योजना बना रहा था. रिसिन अरंडी के बीज से निकाला जाता है और बेहद खतरनाक माना जाता है. 3 आरोपी गिरफ्तार, कई शहरों की रेकी की पुष्टि ATS ने 8 नवंबर को गुजरात के बनासकांठा, यूपी के शामली और लखीमपुर खीरी से तीन आरोपियों को पकड़ा. इसमें डॉ. मोइनुद्दीन , आजाद सुलेमान शेख और मोहम्मद सुहैल सलीम खान शामिल था. मोइनुद्दीन ने चीन से मेडिकल की पढ़ाई की है और केमिकल प्रोसेस में विशेषज्ञ है. ATS के अनुसार, आजाद और सुहैल ने पिछले सात महीनों में लखनऊ स्थित RSS मुख्यालय, अहमदाबाद की नरोदा फल मंडी, दिल्ली की आजादपुर मंडी और हरिद्वार के मंदिरों की रेकी की थी. जांच में पाकिस्तान से कॉन्टैक्ट और ड्रोन से भेजे गए हथियार और पैसे के लिंक मिले हैं. ATS को CCTV फुटेज और लैब का सामान मिला 7 नवंबर के CCTV फुटेज में तीनों आरोपी अहमदाबाद के होटल से बाहर निकलते दिखाई दिए, जिससे कनेक्शन बना. मोइनुद्दीन के फ्लैट से पुलिस को 3 लीटर कैस्टर ऑयल, 5 लीटर एसीटोन, तेल निकालने वाली कोल्ड प्रेस मशीन, गुप्त लैब की व्यव्स्था, ISIS का साहित्य और झंडे मिले. ATS ने बताया कि पाकिस्तान की ISI से इनके सीधे लिंक हैं. रिसिन कितना खतरनाक है? रिसिन की खोज 1888 में हुई थी और यह दुनिया के सबसे घातक बायोलॉजिकल टॉक्सिन में से एक है. इसे साइनाइड से भी ज्यादा खतरनाक माना जाता है. विशेषज्ञों के मुताबिक, रिसिन से हमला दो तरीकों से हो सकता है- 1. पाउडर/धूल के रूप में फैलाकर- कई दिनों में असर, बड़ी आबादी प्रभावित 2. पानी में मिलाकर या इंजेक्शन द्वारा- कुछ घंटों में मौत वैश्विक प्रतिबंध आपको बता दें कि यूएन, अमेरिका और भारत में रिसिन पर बैन है. भारत के Weapons of Mass Destruction Act-2005 में इसे बनाना या स्टोर करना अपराध है. 1978 से 2025 तक दुनिया में 40 बार रिसिन आतंकी हमलों में इस्तेमाल किया जा चुका है. ATS ने कहा कि इस साजिश को लेकर अभी जांच जारी है और एजेंसियां अन्य सहयोगियों की तलाश कर रही हैं. यह भी पढ़ें- देश की राजधानी नहीं बल्कि इस राज्य के शहर की हवा है सबसे ज्यादा जहरीली, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा"
Ricin Attack Hyderabad News Hyderabad Doctor Moinuddin Crime News In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
New ISIS Terror Plot: How Telangana-Based Doctor, Two Aides Were Plotting Deadly Massacre In India With Bio WeaponISIS Terror Plot Foiled: The terror accused, linked to the Islamic State Khorasan Province (ISKP), had conducted reconnaissance in Delhi, Ahmedabad, and Lucknow, targeting crowded public places.
Read more »
ISIS के निशाने पर था RSS का लखनऊ दफ्तर, गुजरात ATS का दावा, दिल्ली को भी दहलाने की थी तैयारी- rsss lucknow office was on target of isis gujarat ats claims also plans bomb blast attack delhi azadpur mandi
Read more »
गुजरात ISIS केस: UP के लखीमपुर में ATS का छापा, आतंकी सुहैल खान के घर से ISIS का फ्लैग बरामदगुजरात ATS की जांच में खुलासा हुआ है कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले दोनों गिरफ्तार आतंकी सुहैल खान और आजाद सुलेमान शेख हाल ही में हथियारों की डिलीवरी का रूट देखने कश्मीर भी गए थे.
Read more »
केरल में मां अपने बेटे को बनाना चाहती थी आतंकी, UK में रहने वाले शख्स से ली मदद; कैसे खुला राज?केरल में एक नाबालिग को ISIS में शामिल करने के आरोप में मां और सौतेले पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि मां ने ब्रिटेन स्थित ISIS समर्थक के साथ मिलकर बेटे को कट्टरपंथी बनाने की कोशिश की। उसे ISIS के प्रचार के संपर्क में लाया गया और दूसरे धर्मों से नफरत करना सिखाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और एनआईए ने भी शुरुआती जांच शुरू कर...
Read more »
RSS ऑफिस, मंदिर और मार्केट पर केमिकल-अटैक की साजिश: मास्टरमाइंड डॉक्टर मोइनुद्दीन ने चीन में ‘रिसिन’ बनाना ...Hyderabad ISIS Terror Module Chemical Attack Conspiracy Exposed; Follow Delhi Blast, Red Fort Blast Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
