IMD Weather Update: दिवाली पर देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल? देखिए, वेदर रिपोर्ट

IMD Weather Report Today News

IMD Weather Update: दिवाली पर देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल? देखिए, वेदर रिपोर्ट
Weather NewsWeather ReportWeather Forecast
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 131 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 51%

आज (20 अक्टूबर) दिवाली के दिन देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा. उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत में ठंड की हल्की शुरुआत होगी, जबकि दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और तूफान का असर देखने को मिलेगा.

"आज दिवाली का त्यौहार है और हर कोई यह जानना चाहता है कि त्यौहार के दिन मौसम कैसा रहेगा. हाल के दिनों में उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण असामान्य बारिश और बर्फबारी हुई, जिससे ठंड का अहसास बढ़ गया था.

हालांकि, अब ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ हो चुका है और आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है. आइए जानते हैं कि इस दिवाली किन राज्यों में मौसम सुहावना रहेगा और कहां बारिश का असर देखने को मिल सकता है.Advertisment दैनिक मौसम परिचर्चा अगले 7 दिनों के दौरान केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुदुचेरी, आंध्र प्रदेश, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।YouTube : https://t.co/3gv9IlcjClFacebook : https://t.co/ifAqsqfhCw… pic.twitter.com/nZV9RdBTB6 — India Meteorological Department October 19, 2025 उत्तर भारत में मौसम रहेगा साफ उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का दौर खत्म हो चुका है. आने वाले 5 दिनों तक यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है. तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे दिन में हल्की गर्मी और उमस महसूस होगी. दिल्ली-एनसीआर में दिवाली के दिन आसमान साफ रहेगा और दिन में धूप निकलेगी. हालांकि, रात में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ सकता है. विशेषज्ञों के मुताबिक, दिवाली की रात दिल्ली का AQI 400 से ऊपर जा सकता है, जिससे धुंध और स्मॉग का असर रहेगा. अधिकतम तापमान 32-34°C और न्यूनतम तापमान 20-22°C के बीच रहने की संभावना है. वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है, लेकिन मुख्य पर्यटन स्थलों पर मौसम साफ रहेगा. उत्तर प्रदेश और बिहार में रहेगा सुहावना मौसम पंजाब और हरियाणा में दिवाली पर मौसम बिल्कुल साफ रहेगा. लोग बिना किसी परेशानी के आतिशबाजी का आनंद ले सकेंगे, हालांकि प्रदूषण का स्तर बढ़ने की संभावना है. मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी दिवाली पर मौसम शुष्क और साफ रहेगा. तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है, जिससे दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी. झारखंड और छत्तीसगढ़ का मौसम झारखंड में दिवाली के दिन किसी भी जिले में बारिश की चेतावनी नहीं है. रांची, जमशेदपुर, बोकारो और पलामू में आसमान साफ रहेगा. हालांकि, 25 अक्टूबर के बाद दोबारा बारिश की संभावना जताई गई है. छत्तीसगढ़ में 20 से 24 अक्टूबर के बीच कुछ इलाकों में हल्की गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है. दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और पुडुचेरी में दिवाली के दिन भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक तेज हवाओं और तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है. तटीय और दक्षिणी राज्यों में बिजली गिरने, 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इन राज्यों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. गुजरात और महाराष्ट्र में रहेगा साफ मौसम गुजरात और महाराष्ट्र में दिवाली पर आसमान पूरी तरह साफ रहेगा. यहां किसी तरह की बारिश की संभावना नहीं है. लोग निश्चिंत होकर आतिशबाजी और उत्सव का आनंद ले सकेंगे. यह भी पढ़ें- Green Crackers: कैसे पहचाने असली और नकली ग्रीन पटाखे, दिवाली से पहले जान लें तरीका"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Weather News Weather Report Weather Forecast IMD Weather Update Latest National News National News In Hindi National News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

UP Weather Today: आगरा-आजमगढ़ में चल सकती है ठंडी हवा, IMD ने जारी किया अपडेटUP Weather Today: आगरा-आजमगढ़ में चल सकती है ठंडी हवा, IMD ने जारी किया अपडेटउत्तर प्रदेश में मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग ने आगरा और आजमगढ़ में ठंडी हवा चलने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। लखनऊ और कानपुर में भी मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी...
Read more »

पहाड़ों में बर्फबारी से दिल्ली समेत यूपी-बिहार में बढ़ेगी ठंड, इन 6 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्टपहाड़ों में बर्फबारी से दिल्ली समेत यूपी-बिहार में बढ़ेगी ठंड, इन 6 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्टIMD Weather Update: उत्तर भारत में सर्द हवाओं का दौर शुरू हो गया है, जबकि दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्व मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी सहित कई दक्षिणी राज्यों में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अरब सागर में चक्रवाती परिसंचरण बनने से यह बारिश और तेज हो सकती...
Read more »

Bengal Weather: হেমন্তের পরশ গায়েব! ফের তৈরি হচ্ছে অতি শক্তিশালী নিম্নচাপ, ৪৮ ঘণ্টায় আরও...Bengal Weather: হেমন্তের পরশ গায়েব! ফের তৈরি হচ্ছে অতি শক্তিশালী নিম্নচাপ, ৪৮ ঘণ্টায় আরও...west bengal weather update monsoon gone cyclonic system is forming again north bengal south bengal kolkata
Read more »

Tamil Nadu Weather Update Today: Chennai Receives Rain — Check Latest IMD ForecastTamil Nadu Weather Update Today: Chennai Receives Rain — Check Latest IMD ForecastTamil Nadu Weather: The Regional Meteorological Center in Chennai forecasted heavy rain in nine districts of Tamil Nadu. Meanwhile, rain lashed parts of Chennai city on Saturday.
Read more »

IMD Weather Update: छोटी दिवाली पर कैसा रहेगा देशभर में मौसम का हाल, देखिए वेदर रिपोर्टIMD Weather Update: छोटी दिवाली पर कैसा रहेगा देशभर में मौसम का हाल, देखिए वेदर रिपोर्टछोटी दिवाली पर देशभर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. उत्तर भारत में हल्की ठंड और धुंध की शुरुआत होगी, जबकि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं. वहीं दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
Read more »

Bengal Weather Update: চার জেলায় বজ্রবিদ্যুৎ-সহ বৃষ্টি! কালীপুজোয় কেমন থাকবে আবহাওয়া? বড় আপডেট...Bengal Weather Update: চার জেলায় বজ্রবিদ্যুৎ-সহ বৃষ্টি! কালীপুজোয় কেমন থাকবে আবহাওয়া? বড় আপডেট...Thunderstorms with Rain in Four Districts How Will the Weather Be on Kali Puja Big Update
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:58:23