IMD Weather Update: उत्तर भारत में सर्द हवाओं का दौर शुरू हो गया है, जबकि दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्व मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी सहित कई दक्षिणी राज्यों में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अरब सागर में चक्रवाती परिसंचरण बनने से यह बारिश और तेज हो सकती...
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम मानसून की विदाई के बाद जहां सर्द हवाओं ने उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में डेरा जमाना शुरू कर दिया है, तो वहीं दक्षिण भारत में उत्तर पूर्व मानसून की एंट्री हो चुकी है। ऐसे में मौसम विभाग ने तमिलनाडु समेत कई राज्यों में अगले 7 दिन तक भारी वर्षा की संभावना जताई है। IMD के अनुसार, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में 7 दिन तक झमाझम बारिश होगी। वहीं, अरब सागर पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है, जो चक्रवात का रूप ले सकता है। यह कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ते हुए और भी मजबूत होगा। बारिश का येलो अलर्ट जारी मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और उत्तर पूर्व मानसून के कारण कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र के दक्षिणी हिस्से, केरल, तेलंगाना और तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा लक्षद्वीप और पुडुचेरी पर भी इसका प्रभाव होगा। मौसम विभाग ने इस सभी जगहों पर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। दक्षिण भारत में बदलते मौसम का असर मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों पर भी हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज एमपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, ओडिशा में 19-20 अक्तूबर को बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर बढ़ेगी ठंड IMD के अनुसार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में 30 अक्तूबर तक बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। इस बीच कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। खासकर उत्तराखंड में अगले दो दिन तक बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे पहाड़ी राज्यों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्के कोहरे के साथ धुंध रहने की संभावना है। आज पूरे दिन तापमान 18-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। उत्तर पश्चिम की ओर से आने वाली ठंडी हवाएं गुलाबी ठंड के एहसास को बढ़ा सकती हैं। वहीं, बढ़ती ठंड के साथ दिल्ली की खराब हवा भी परेशानी का सबब बन सकती है। यूपी-बिहार में बारिश के आसार नहीं उत्तर प्रदेश में 20 अक्तूबर तक मौसम शुष्क रहेगा। इस बीच बादलों की आवाजाही लगी रहेगी, मगर दिन में तेज धूप के साथ सुबह-शाम गुलाबी ठंड देखने को मिल सकती है। खासकर पश्चिमी और मध्य यूपी में न्यूयनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक कम होने का अनुमान है। बिहार की बात करें, तो यहां भी मौसम विभाग ने बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। दीवाली तक मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन में तेज धूप के कारण लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हो सकता है। मगर, सुबह-शाम तापमान में गिरावट और सर्द हवाओं के कारण हल्की ठंड का एहसास हो सकता है। उत्तर पश्चिम से आने वाली हवाएं राज्य में ठंड बढ़ा सकती हैं। यह भी पढ़ें- मानसून में गंगा-यमुना के रौद्र रूप से मैदानी राज्य भी सहमे, 22 बार टूटा चेतावनी रेखा पार करने का रिकॉर्ड.
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम मानसून की विदाई के बाद जहां सर्द हवाओं ने उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में डेरा जमाना शुरू कर दिया है, तो वहीं दक्षिण भारत में उत्तर पूर्व मानसून की एंट्री हो चुकी है। ऐसे में मौसम विभाग ने तमिलनाडु समेत कई राज्यों में अगले 7 दिन तक भारी वर्षा की संभावना जताई है। IMD के अनुसार, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में 7 दिन तक झमाझम बारिश होगी। वहीं, अरब सागर पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है, जो चक्रवात का रूप ले सकता है। यह कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ते हुए और भी मजबूत होगा। बारिश का येलो अलर्ट जारी मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और उत्तर पूर्व मानसून के कारण कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र के दक्षिणी हिस्से, केरल, तेलंगाना और तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा लक्षद्वीप और पुडुचेरी पर भी इसका प्रभाव होगा। मौसम विभाग ने इस सभी जगहों पर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। दक्षिण भारत में बदलते मौसम का असर मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों पर भी हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज एमपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, ओडिशा में 19-20 अक्तूबर को बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर बढ़ेगी ठंड IMD के अनुसार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में 30 अक्तूबर तक बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। इस बीच कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। खासकर उत्तराखंड में अगले दो दिन तक बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे पहाड़ी राज्यों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्के कोहरे के साथ धुंध रहने की संभावना है। आज पूरे दिन तापमान 18-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। उत्तर पश्चिम की ओर से आने वाली ठंडी हवाएं गुलाबी ठंड के एहसास को बढ़ा सकती हैं। वहीं, बढ़ती ठंड के साथ दिल्ली की खराब हवा भी परेशानी का सबब बन सकती है। यूपी-बिहार में बारिश के आसार नहीं उत्तर प्रदेश में 20 अक्तूबर तक मौसम शुष्क रहेगा। इस बीच बादलों की आवाजाही लगी रहेगी, मगर दिन में तेज धूप के साथ सुबह-शाम गुलाबी ठंड देखने को मिल सकती है। खासकर पश्चिमी और मध्य यूपी में न्यूयनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक कम होने का अनुमान है। बिहार की बात करें, तो यहां भी मौसम विभाग ने बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। दीवाली तक मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन में तेज धूप के कारण लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हो सकता है। मगर, सुबह-शाम तापमान में गिरावट और सर्द हवाओं के कारण हल्की ठंड का एहसास हो सकता है। उत्तर पश्चिम से आने वाली हवाएं राज्य में ठंड बढ़ा सकती हैं। यह भी पढ़ें- मानसून में गंगा-यमुना के रौद्र रूप से मैदानी राज्य भी सहमे, 22 बार टूटा चेतावनी रेखा पार करने का रिकॉर्ड
Northeast Monsoon Heavy Rainfall South India Cyclonic Circulation Arabian Sea IMD Yellow Alert Rain North India Cold Wave Delhi Weather Forecast AQI Himachal Uttarakhand Snowfall
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मध्य प्रदेश-गुजरात समेत 19 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट: ओडिशा के बालासोर में बाढ़ से 50 हजार लोग प्रभा...IMD Weather Update; Monsoon Rainfall Flood Alert| Maharashtra Rajasthan MP UP Gujarat Punjab
Read more »
हिमाचल में 4 जगह बादल फटा, 2 की मौत: MP-राजस्थान में दो लोगों की जान गई; उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में लैंड...IMD Weather Update; Monsoon Rainfall Flood Alert| Maharashtra Rajasthan MP UP Gujarat Punjab
Read more »
अयोध्या में सरयू उफनाई, वार्निंग लेवल के करीब: बुलंदशहर में भारी बारिश से स्कूल बंद, गलियां तालाब बनीं, 47 ...VnsUP weather update IMD warning, IMD heavy rain alert UP , Uttar Pradesh monsoon weather update, UP latest weather news today, IMD weather warning
Read more »
Weather Update : पूर येणार, नद्यांचा समुद्र होणार! पावसामुळं उत्तर भारतातील 'ही' राज्य मोठ्या संकटातImd weather update : इथं महाराष्ट्रातच पावसाचा जोर पुन्हा वाढणार असा इशारा देण्याच आलेला असतानाच उत्तर भारतातील राज्यांमध्येही पाऊस धुमाकूळ घालत असताना दिसत आहे.
Read more »
IMD Weather Update: Delhi-NCR में आंधी-तूफान और तेज बारिश का अलर्टदिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से 5 अक्टूबर से तेज हवाएं, गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना है.
Read more »
IMD Weather Update: उत्तर भारत में सर्दी की दस्तक, दक्षिण में फिर से बारिश का अलर्टमानसून की विदाई के बाद उत्तर भारत में सर्दी ने दस्तक दे दी है. सुबह-शाम ठंडक बढ़ने लगी है, जबकि दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
Read more »
