हिमाचल में 4 जगह बादल फटा, 2 की मौत: MP-राजस्थान में दो लोगों की जान गई; उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में लैंड...

IMD Weather Update News

हिमाचल में 4 जगह बादल फटा, 2 की मौत: MP-राजस्थान में दो लोगों की जान गई; उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में लैंड...
Monsoon Rainfall Flood Alert| Maharashtra Rajasth
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 206 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 89%
  • Publisher: 51%

IMD Weather Update; Monsoon Rainfall Flood Alert| Maharashtra Rajasthan MP UP Gujarat Punjab

हिमाचल प्रदेश के दो जिलों में बुधवार को बादल फटने की 4 घटनाएं हुईं। कुल्लू में जीवा नाला, गढ़सा घाटी के शिलागढ़ और बंजार के होरनगढ़ में बादल फटा। इसके अलावा कांगड़ा जिले के धर्मशाला में बादल फटा। जीवा नाला में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में पिता-बेटी समेत 3 लोग बहे, जिनकी तलाश जारी है। 8 वाहन भी बहे और 4 मकान क्षतिग्रस्त हुए। धर्मशाला में बादल फटने की घटना खनियारा में बिजली प्रोजेक्ट के पास हुई। इससे नदी में बाढ़ आ गई। प्रोजेक्ट में काम करने वाले 20 मजदूर बह गए। बाद में 2 के शव बरामद हुए। रेस्क्यू ऑपरेशन रात में भी चला। इधर, राजस्थान में मानसून की बारिश जारी है। बांसवाड़ा में एक दिन में सबसे ज्यादा 8 इंच पारी गिरा। चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हुई। 4 झुलस गए। सभी बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे। मध्य प्रदेश के भोपाल में जर्जर बिल्डिंग का हिस्सा ढहा। एक युवक की मौत हुई। यूपी के 45 जिलों तेज बारिश जारी है। झांसी में बिजली गिरने से बच्ची की मौत हुई। मुजफ्फरनगर में दो दिन पहले पानी में बहे 3 साल के बच्चे का शव बरामद हुआ।1 जुलाई तक राज्य में भारी बारिश का अलर्ट है। पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट पर बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र के असर के चलते ऐसा होगा। आम लोगों और मुछआरों आज समुद्र से दूर रहने की चेतावनी है। हवा भी 50KMPH से ज्यादा की तेजी से चल सकती है।कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना है। मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, कटक में आज ऑरेंज अलर्ट है। समुद्री में 4.

5 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। लोगों को समुद्र से दूर रहने का कहा गया है।उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड हुई।सूरत में बीते 4 दिन से तेज बारिश जारी है। पेड़ उखड़कर कार पर गिरा।बारिश का रेड अलर्ट: गुजरात में भारी बारिश हो सकती है। झारखंड के 9 जिलों में बहुत बारिश हो सकती है। यहां स्कूल बंद किए गए हैं। ओडिशा में दिन में 120-130 mm बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र में मुंबई समेत 3 जिलों में तेज बारिश होगी। बारिश का ऑरेंज अलर्ट: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में तेज बारिश के कारण लैंडस्लाइड, बाढ़ का अलर्ट है। साथ में बिजली भी गिर सकती है। चार धाम यात्रा भी प्रभावित हो सकती है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में तेज बारिश होगी। उत्तर प्रदेश, बिहार में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है। केरल, कर्नाटक, गोवा में भी भारी बारिश की चेतावनी है।पश्चिम बंगाल कुछ जिलों में हल्की तो कुछ में तेज बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में ऐसी ही स्थिति रह सकती है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में तेज से हल्की बारिश ही संभावना है। तमिलनाडु में उमस रह सकती है।राजस्थान में मानसून जून का कोटा पूरा कर चुका है, लेकिन अब भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि 4 युवक झुलस गए। हादसा उस समय हुआ जब कुछ युवक घूमने के लिए किले पर गए थे। बारिश से बचने के लिए सभी लोग एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इस दौरान बिजली गिर गई।मध्यप्रदेश: बालाघाट-अलीराजपुर में 24 घंटे में 8 इंच बारिश का अलर्ट; एमपी के 15 जिलों में हैवी रेन की चेतावनी मध्यप्रदेश में गुरुवार को भी हैवी रेन का अलर्ट है। बालाघाट-अलीराजपुर में 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं, 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इससे पहले बुधवार को प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। भोपाल में पुरानी बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से एक युवक की मौत हो गई।उत्तर प्रदेश: 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सहारनपुर में बाढ़, पुल के ऊपर बह रही सहरसा नदी यूपी के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अगले 4 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। सहारनपुर में बुधवार को लगातार 9 घंटे बारिश हुई। इससे पहाड़ी सहरसा नदी में बाढ़ आ गई है। पुल के ऊपर से पानी तेजी से बह रहा है।गुजरात: राज्य में 10 दिन में ही सीजन की 25 फीसदी बारिश: आज 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट गुजरात में इस साल सामान्य से बेहतर मानसून रहने की उम्मीद है। राज्य में पहले 10 दिनों में ही सीजन की 25 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। अहमदाबाद शहर के पूर्वी इलाके में शाम 7 बजे से 10 बजे के बीच 1 से 5 इंच बारिश हुई और कई इलाकों में हालात और खराब हो गए।हरियाणा में मानसून एक्टिव है। आज सभी 22 जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ सेंटर के मुताबिक 4 जिलों पंचकूला, अंबाला, करनाल और यमुनानगर में तेज बारिश हो सकती है। बुधवार को 9 जिलों में तेज बारिश हुई। 36 घंटे में मानसून पूरे प्रदेश में छा जाएगा। इसके बाद अगले 7 दिन बारिश के आसार हैं।पंजाब में समय से पांच दिन पहले पहुंचा मानसून पूरे प्रदेश में छा गया है। मौसम विभाग ने आज गुरुवार को राज्य में बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावनाएं भी जताई गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में जून महीना सामान्य रहा है, जो अच्छे संकेत हैं।हिमाचल प्रदेश: तीन जिलों में भारी बारिश से तबाही मची, 15 लोग लापता; 2 के शव बरामद हिमाचल प्रदेश के तीन जिले कुल्लू, लाहौल स्पीति और कांगड़ा में बारिश ने खूब तबाही मचाई है। बाढ़ में बहे 2 लोगों के अब तक शव बरामद किए जा चुके है। कांगड़ा के खनियारा में 10 से ज्यादा और कुल्लू में सैंज के रैला बिहाल में 3 लोग लापता हैं। इनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। आज मौसम विभाग ने राज्य के 23 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनमें से 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 16 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट वालों जिलों में 24 से 48 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।डबल स्टैंडर्ड वाले देशों की आलोचना हो; मीटिंग में पाक के रक्षामंत्री भी मौजूद थेयात्रा रूट के जंगलों में बनी ढोक की जियो टैगिंग होगी; 3 जुलाई से शुरू होगीलोकतंत्र के तीनों हिस्से इसके अधीन; संसद के पास संशोधन की शक्ति, लेकिन मूल ढांचा नहीं बदल सकतीरांची सहित आठ जिलों में आज भारी बारिशबालाघाट-अलीराजपुर में 24 घंटे में 8 इंच बारिश का अलर्टबाढ़ से निपटने की तैयारी, 26 चलंत चिकित्सा दल तैयारछिंदवाड़ा में शाम को हुई बारिश

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Monsoon Rainfall Flood Alert| Maharashtra Rajasth

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जम्मू-कश्मीर : राजौरी में बिजली गिरने से 100 से अधिक भेड़-बकरियों की मौतजम्मू-कश्मीर : राजौरी में बिजली गिरने से 100 से अधिक भेड़-बकरियों की मौतजम्मू-कश्मीर : राजौरी में बिजली गिरने से 100 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत
Read more »

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भूस्खलन से दो तीर्थयात्रियों की मौत, चार घायलउत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भूस्खलन से दो तीर्थयात्रियों की मौत, चार घायलउत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भूस्खलन से दो तीर्थयात्रियों की मौत, चार घायल
Read more »

असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, फिर भी 5.6 लाख लोग प्रभावितअसम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, फिर भी 5.6 लाख लोग प्रभावितअसम में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन 12 जिलों में अभी भी 5.6 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। दो और लोगों की मृत्यु हो गई है।
Read more »

Weather: दिल्ली-यूपी में जानलेवा हुई गर्मी, राजस्थान में तापमान 49 डिग्री पार; पंजाब-हरियाणा में रेड अलर्टWeather: दिल्ली-यूपी में जानलेवा हुई गर्मी, राजस्थान में तापमान 49 डिग्री पार; पंजाब-हरियाणा में रेड अलर्टगर्मी के कारण उत्तर प्रदेश में 17 और पंजाब में दो लोगों की मौत हो गई। कुछ जगहों पर मौसम बदला तो बारिश और वज्रपात भी पड़ा। इससे उत्तर प्रदेश में तीन और उत्तराखंड में दो लोगों की मौत हो गई। आइएमडी के मुताबिक गर्मी की स्थिति कम से कम दो दिन और बनी रहेगी। हालांकि दिल्ली में तापमान में मामूली कमी आई...
Read more »

केदारनाथ के पास फिर हेलीकॉप्टर क्रैश, उत्तराखंड में डेढ़ माह में चौथा हादसाकेदारनाथ के पास फिर हेलीकॉप्टर क्रैश, उत्तराखंड में डेढ़ माह में चौथा हादसाKedarnath Helicopter crash : उत्तराखंड में केदारनाथ के पास गौरीकुंड सोनप्रयाग के जंगल में आर्यन एविएशन का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई।
Read more »

राजस्थान के भरतपुर जिले में वज्रपात से दो लोगों की मौतराजस्थान के भरतपुर जिले में वज्रपात से दो लोगों की मौतराजस्थान के भरतपुर जिले में वज्रपात से दो लोगों की मौत
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:48:58