ICC World Cup 2019: क्‍या ऑस्‍ट्रेलिया के ये 15 खिलाड़ी लगा पाएंगे जीत का 'छक्‍का'?. Australia team for world cup 2019 player list, aaron finch are captain– News18 Hindi

United States News News

ICC World Cup 2019: क्‍या ऑस्‍ट्रेलिया के ये 15 खिलाड़ी लगा पाएंगे जीत का 'छक्‍का'?. Australia team for world cup 2019 player list, aaron finch are captain– News18 Hindi
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 207 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 86%
  • Publisher: 51%

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्‍ड कप का पांच बार खिताब जीत चुकी यह टीम इस बार एरॉन फिंच की कप्‍तानी में मैदान में उतर रही है.

ICC World Cup 2019 का 30 मई से आगाज होगा. क्रिकेट के इस महाकुंभ में दस टीमें उतर रही हैं और सभी की कोशिश चैंपियन बनने की होगी. जबकि हम यहां ऑस्‍ट्रेलिया टीम में वर्ल्‍ड कप के लिए चुने गए 15 खिलाड़ियों से आपको रूबरू करा रहे हैं.

एरॉन फिंच: 109 वनडे मैचों में 39.33 के औसत से 4052 रन बनाने वाले इस खिलाड़ी के पास 18 वनडे मैचों में कप्‍तानी करने का अनुभव है. इस दौरान उनकी टीम को दस बार जीत मिली है तो आठ बार हार हुई है. बतौर कप्‍तान उनका औसत खासा दमदार है. यही नहीं, पिछले वर्ल्‍ड कप में उन्‍होंने 8 मैचों में 280 रन बनाए थे.डेविड वॉर्नर: 32 वर्षीय यह ओपनर टीम का स्‍टार खिलाड़ी है. 106 वनडे मैचों में 43.43 के औसत से 4343 रन बनाने वाले इस खिलाड़ी के नाम 14 शतक दर्ज हैं. जबकि 2015 वर्ल्‍ड कप में उन्‍होंने 8 मैचों में 345 रन बनाकर अपना जलवा बिखेरा था. वह एक बार फिर अपनी टीम को चैंपियन बनवाकर अपने ऊपर लगे बॉल टेंपरिंग के दाग को मिटाना चाहेंगे. वॉर्नर ने एक साल के बैन के बाद हाल ही में टीम में वापसी की है.स्‍टीव स्मिथ: बॉल टेंपरिंग स्‍कैंडल के कारण एक साल का बैन झेलने के बाद स्मिथ की भी टीम में वापसी हुई है. 108 वनडे मैचों में 41.84 के औसत से 3431 रन बनाने वाले इस खिलाड़ी के नाम 8 शतक दर्ज हैं. 51 मैचों में कप्‍तानी कर चुके इस स्मिथ ने 2011 और 2015 में वर्ल्‍ड कप में भाग लिया था और इस दौरान उनके बल्‍ले से 14 मैचों में 56.87 के औसत से 455 रन निकले हैं.शॉन मार्श: 9 जुलाई को अपना 36वां जन्‍मदिन मनाने जा रहे मार्श टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं. हालांकि अब तक उन्‍होंने 71 वनडे मैचों में 41.62 के औसत से 2747 रन बनाए हैं और इस दौरान सात शतक बने हैं. यह उनका पहला वर्ल्‍ड कप होगा, लेकिन मार्श का अनुभव टीम के लिए बेहतर साबित हो सकता है.उस्‍मान ख्‍वाजा: 32 साल के ख्‍वाजा के पास 31 वनडे मैचों का अनुभव है. इस दौरान उन्‍होंने 44.21 के औसत से 1238 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक शामिल हैं. मुश्किल वक्‍त में टीम के लिए दमदार प्रदर्शन करने वाला ये खिलाड़ी पहली बार वर्ल्‍ड कप का हिस्‍सा बनेगा.ग्‍लेन मैक्‍सवेल: 30 साल का ये खिलाड़ी ऑस्‍ट्रेलिया के मुश्किल वक्‍त में बाजी पलटने के लिए जाना जाता है. 100 वनडे मैंचों में 33.33 के औसत से 2700 रन बनाने वाले इस मैक्‍सवेल ने 44.60 के औसत से 50 विकेट भी लिए हैं. 2015 वर्ल्‍ड कप में उन्‍होंने 8 मैचों में 64.80 के औसत से 324 रन कूटकर तहलका मचा दिया था. जबकि उन्‍होंने 6 विकेट भी लिए थे.मिचेल स्‍टार्क: कंगारू टीम का वर्ल्‍ड कप 2019 में अच्‍छा प्रदर्शन काफी हद तक 29 साल के तेज गेंदबाज़ के कंधों पर निर्भर करेगा. अब तक 75 वनडे मैचों में 21.44 के औसत से 145 शिकार कर चुके स्‍टार्क दूसरी बार वर्ल्‍ड कप का हिस्‍सा बनेंगे. 2015 वर्ल्‍ड कप में इस तूफानी गेंदबाज़ ने 10.18 के औसत से 22 विकेट निकालकर ना सिर्फ अपनी टीम को चैंपियन बनवाया बल्कि प्‍लेयर ऑफ द टूर्मामेंट का अवार्ड भी ले उड़े थे.पैट कमिंस: 2011 में वनडे क्रिकेट में डेब्‍यू करने वाले ऑस्‍ट्रेलिया के इस तूफानी गेंदबाज़ ने अब तक 48 मैचों में 26.53 के औसत 82 विकेट लिए हैं. जबकि 2015 वर्ल्‍ड कप में उन्‍होंने दो मैच खेलते हुए 16 की औसत से पांच विकेट लिए थे. वह मिचेल स्‍टार्क और युवा रिचर्ड्सन के साथ मिलकर धमाल मचा सकते हैं.एलेक्‍स कैरी: 27 साल के विकेटकीपर बल्‍लेबाज़ कैरी ने अभी तक 19 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्‍होंने 30.64 के औसत से 429 रन बनाए हैं. बेशक इस युवा के पास ज्‍यादा मैचों का अनुभव ना हो, लेकिन वह अपनी कीपिंग और बल्‍लेबाजी से पासा पलटने का दम रखता है. वह पहला वर्ल्‍ड कप खेलेंगे.मार्कस स्‍टोइनिस: यह खिलाड़ी टीम में ऑलराउंडर की हैसियत से खेलता है. अब तक 33 वनडे मैचों में 38.52 के औसत से 963 रन बनाने वाले स्‍टोइनिस ने 46.23 के औसत से 26 विकेट भी लिए हैं. टीम के लिए संकटमोचक की भूमिका निभाने वाला ये खिलाड़ी पहली बार वर्ल्‍ड कप में खेलेगा.नाथन कूल्‍टर-नाइल: यह 31 वर्षीय गेंदबाज़ टीम के लिए मैच विनिंग माना जाता है. अब तक 27 वनडे में 26.56 के औसत से 48 विकेट लेने वाला ये खिलाड़ी पहली बार वर्ल्‍ड कप में उतरेगा.जेसन बेहारेनडॉफ: 29 साल के तेज गेंदबाज़ जेसन को बेशक 6 वनडे मैच खेलने का अनुभव हो, लेकिन उनकी रफ्तार विरोधियों के लिए खतरा है. पहली बार वर्ल्‍ड कप में उतर रहे इस खिलाड़ी ने अब तक 41.42 के औसत से सात विकेट लिए हैं.झाए रिचर्ड्सन: 22 साल के तेज गेंदबाज़ ने अब तक 12 वनडे में 20.50 के औसत से 24 शिकार किए हैं और वह अनुभवी मिचेल स्‍टार्क और कमिंस के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाने का माद्दा रखते हैं. यह रफ्तारी गेंदबाज़ अपने पहले वर्ल्‍ड कप को यादगार बनाना चाहेगा.नाथन लायन: यह 31 साल का खिलाड़ी ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍टार स्पिनर है. अब नाथन ने 25 वनडे मैचों में 32.24 के औसत से 26 शिकार किए हैं. वह पहली बार वर्ल्‍ड कप में उतरेंगे.एडम जाम्‍पा: 27 साल का यह स्पिनर भी टीम के लिए दमदार प्रदर्शन कर सकता है. अब तक 22 मैचों में 35.45 के औसत से 60 शिकार कर चुके जाम्‍पा की अपने पहले वर्ल्‍ड कप में लेगब्रेक गुगली देखने लायक होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

चुनाव आजतक: गुना के सियासी गणित में क्या है लोगों की गणना? Chunav AajTak:Which way voters will swing in Scindia bastion - Lok Sabha Election 2019 AajTakचुनाव आजतक: गुना के सियासी गणित में क्या है लोगों की गणना? Chunav AajTak:Which way voters will swing in Scindia bastion - Lok Sabha Election 2019 AajTakचुनाव आजतक का कारवां मध्य प्रदेश के गुना संसदीय क्षेत्र में आ पहुंचा है. मध्य प्रदेश की गुना सीट कांग्रेस के लिए बेहद खास है क्योंकि यहां सिंधिया परिवार का वर्चस्व रहा है. इस सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनावी मैदान में हैं. पिछली 4 बार से इस सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया जीत दर्ज करते आए हैं. 1957 में पहली बार गुना लोकसभा सीट पर चुनाव हुआ था. इस चुनाव में विजया राजे सिंधिया ने जीत दर्ज की थी. माधवराव सिंधिया के निधन के बाद 2002 में पहली बार ज्योतिरादित्य गुना सीट पर जीते थे.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर.
Read more »

लोकसभा चुनाव: कुरुक्षेत्र के रण में क्‍या इस बार चलेगा टूरिजम का दांव-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव: कुरुक्षेत्र के रण में क्‍या इस बार चलेगा टूरिजम का दांव-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: पिछले चार वर्षों में कुरुक्षेत्र में बहुत कुछ बदल गया है। शहर पहले से ज्‍यादा साफ-सुथरा है, पहले से दोगुने पर्यटक आ रहे हैं। लोग इसका श्रेय मोदी और सरकार की नीतियों को दे रहे हैं।
Read more »

IPL में 6 साल बाद हुआ ये 'हादसा', दिल्‍ली का चैंपियन खिलाड़ी बना शिकार– News18 हिंदीIPL में 6 साल बाद हुआ ये 'हादसा', दिल्‍ली का चैंपियन खिलाड़ी बना शिकार– News18 हिंदीआईपीएल में दूसरी बार कोई बल्‍लेबाज़ ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड का शिकार हुआ है IPL2019
Read more »

राजीव गांधी का नाम बार-बार क्यों ले रहे हैं मोदी?राजीव गांधी का नाम बार-बार क्यों ले रहे हैं मोदी?लोकसभा चुनाव के अंतिम चरणों में राजीव गांधी को मुद्दा बनाकर मोदी क्या हासिल करना चाहते हैं?
Read more »

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में हीरो से रोमांस करेंगे आयुष्मान खुराना– News18 हिंदी'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में हीरो से रोमांस करेंगे आयुष्मान खुराना– News18 हिंदीये फिल्म साल 2020 में वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज होगी. रिलीज डेट अभी से चर्चा में है क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है.
Read more »

2014 में मणिशंकर का 'चायवाला', अब 2019 में सैम पित्रोदा का 'हुआ तो हुआ'2014 में मणिशंकर का 'चायवाला', अब 2019 में सैम पित्रोदा का 'हुआ तो हुआ'क्या आम चुनाव से ऐन पहले सैम पित्रोदा ने भी मणिशंकर अय्यर वाली गलती कर दी है? LokSabhaElections2019 VoteKaro वोटकरो
Read more »

LIVE: सागर में वोटिंग शुरू, 6 बार से BJP काब‍िज, मौजूदा सांसद का काटा टिकटLIVE: सागर में वोटिंग शुरू, 6 बार से BJP काब‍िज, मौजूदा सांसद का काटा टिकट2019 के आम चुनाव में सागर संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में प्रभु सिंह ठाकुर(कांग्रेस), राजकुमार यादव (बसपा), राजबहादुर सिंह (भाजपा), कमल खटीक (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी), राम नरेश तिवारी (समग्र उत्थान पार्टी), विनय सेन (भारतीय शक्ति चेतना पार्टी) हैं.
Read more »

पटना में लगे बार-बार मोदी सरकार के नारेपटना में लगे बार-बार मोदी सरकार के नारेबीजेपी ने ताकत दिखाने के लिए विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के आवास वाले इलाके को ही चुना.
Read more »

सबसे लंबा 21.29 घंटे का रोजा आइसलैंड में, न्यूजीलैंड में सबसे छोटा 11.58 घंटे कासबसे लंबा 21.29 घंटे का रोजा आइसलैंड में, न्यूजीलैंड में सबसे छोटा 11.58 घंटे काआइसलैंड में सिर्फ 6 घंटे की रात, इफ्तार-सहरी में सिर्फ 4 घंटे फर्क रमजान सब्र के साथ भूखे प्यासे रहकर खुदा की इबादत करने का महीना गर्मियों के चलते दिन लम्बा होने से सब्र और इम्तिहान का समय भी बढ़ा | world,s longest fast of ramjan in iceland & shortest in newziland
Read more »

रमजान में वोटिंग का वक्त बदलने का विरोध करेगा चुनाव आयोग, आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाईरमजान में वोटिंग का वक्त बदलने का विरोध करेगा चुनाव आयोग, आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाईचुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि मतदान अधिकारी पहले से ही बढ़े हुए घंटों में काम कर रहे हैं. साथ ही हर राज्य में सूर्योदय का समय अलग-अलग होता है. ऐसे में अगर मतदान सूर्योदय से पहले शुरू होगा तो अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक बदलाव करने होंगे. लिहाजा, अब इसमें फेरबदल मुमकिन नहीं है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:27:20