ICC ने वेस्टइंडीज के 1खिलाड़ी और 2 टीम ऑफीशियल पर लगा बैन, मैच फिक्सिंग के जिन्न ने पसारा पैर, कैरेबियन में...

Icc Banned Two Westindies Players News

ICC ने वेस्टइंडीज के 1खिलाड़ी और 2 टीम ऑफीशियल पर लगा बैन, मैच फिक्सिंग के जिन्न ने पसारा पैर, कैरेबियन में...
Match Fixing In Bim TournamentMatch Official And Owner Also Banned
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 112 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 55%
  • Publisher: 51%

वेस्टइंडीज के क्रिकेटर जेवॉन सियरल्स भ्रष्टाचार निरोधक नियमों के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद आीसीसी ने निलंबित कर दिया है. यह मामला 2023/24 में बारबाडोस में खेले गए Bim10 लीग से जुड़ा है. इस मामले में केवल खिलाड़ी ही नहीं बल्कि टीम से जुड़े दो अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई है.

नई दिल्ली. टी-20 क्रिकेट में अक्सर एक बात का बड़ा डर रहता है कि कहीं कोई उस बोतल को ना खोल दे जिसमें फिक्सिंग का जिन्न बंद बड़ा रहता है और वो इस ताक में रहता है कि कोई खिलाड़ी आए और ढक्कन को खोल दे ताकि वो फिर से मैदान पर अपनी काली छाया फैला सके.

इस बार ये बोतल खुली कैरेबियन द्वीप पर जहां खिलाड़ी के साथ साथ टीम के मालिक भी इस काली छाया में फंसते नजर आए. वेस्टइंडीज के क्रिकेटर जेवॉन सियरल्स भ्रष्टाचार निरोधक नियमों के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद आीसीसी ने निलंबित कर दिया है. यह मामला 2023/24 में बारबाडोस में खेले गए Bim10 लीग से जुड़ा है. इस मामले में केवल खिलाड़ी ही नहीं बल्कि टीम से जुड़े दो अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई है. ICC की जांच में मैच फिक्सिंग से जुड़े कई गंभीर आरोप सामने आए हैं, जिसके बाद तीनों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है और उन्हें आरोपों का जवाब देने के लिए 14 दिन का समय दिया गया है. वेस्टइंडीज का खिलाड़ी मैच फिक्सिंग का दोषी पाया गया ICC की ओर से जारी बयान के अनुसारजेवॉन सीर्ल्स के साथचितरंजन राठौड़ और ट्रेवॉन ग्रिफिथ को भी एंटी-करप्शन कोड के कई प्रावधानों के उल्लंघन का दोषी पाया गया है. जहां ग्रिफिथ पर क्रिकेट वेस्टइंडीज के एंटी-करप्शन कोड के तहत एक आरोप लगाया गया है, वहीं टाइटंस टीम के मालिक राठौड़ पर तीन आरोप हैं. इसके अलावा सियरल्स पर कुल चार आरोप लगाए गए हैं. इससे पहले अमेरिका के स्टार खिलाडी एरॉन जोंस को भी इसी मामले में निलंबित किया जा चुका है. तीनों पर लगे गंभीर आरोप Article 2.1.1 का उल्लंघन – Bim10 टूर्नामेंट 2023/24 के दौरान मैच के नतीजे, प्रगति, आचरण या किसी भी पहलू को अनुचित तरीके से प्रभावित करने या मैच फिक्स करने की कोशिश करना या ऐसी किसी साजिश का हिस्सा बनना. Article 2.1.4 का उल्लंघन – खिलाड़ियों या खिलाड़ी सहयोगी स्टाफ को एंटी-करप्शन कोड के तहत अपराध करने के लिए उकसाना, निर्देश देना, प्रोत्साहित करना या मदद करना. Article 2.4.4 का उल्लंघन – संभावित भ्रष्टाचार से जुड़ी जांच में नामित एंटी-करप्शन अधिकारी द्वारा की गई उचित जांच में सहयोग करने से इनकार करना या सहयोग न करना. सियरल्स और ग्रिफिथ पर अतिरिक्त आरोप Article 2.4.2 का उल्लंघन – किसी भी ऐसे प्रस्ताव या संपर्क की जानकारी Cricket West Indies को न देना जो एंटी-करप्शन कोड का उल्लंघन हो सकता था. ग्रिफिथ पर एक और गंभीर आरोप Article 2.4.7 का उल्लंघन – एंटी-करप्शन यूनिट की जांच में बाधा डालना, संबंधित जानकारी छिपाना या उसमें छेड़छाड़ करना जिससे जांच प्रभावित हो सकती थी. तीनों आरोपियों को 11 मार्च से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है और उन्हें आरोपों का जवाब देने के लिए 14 दिनों का समय दिया गया है. इस मामले ने एक बार फिर क्रिकेट में भ्रष्टाचार के खतरे को उजागर कर दिया है और अब सभी की नजर ICC की आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Match Fixing In Bim Tournament Match Official And Owner Also Banned

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अर्शदीप सिंह पर ICC ने ठोका जुर्माना, फाइनल मैच में डेरिल मिचेल के साथ की थी ऐसी हरकतअर्शदीप सिंह पर ICC ने ठोका जुर्माना, फाइनल मैच में डेरिल मिचेल के साथ की थी ऐसी हरकतArshdeep Singh Fined: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर आईसीसी ने जुर्माना ठोका है. उन्हें न्यूजीलैंड के साथ खेले गए फाइनल मैच में की हरकत की सजा मिली है. क्रिकेट | खेल समाचार | टी -20 वर्ल्ड कप
Read more »

Arshdeep Singh पर ICC का एक्शन, फाइनल में कीवी बैटर को गेंद मारने की मिली सजा; लगा तगड़ा जुर्मानाArshdeep Singh पर ICC का एक्शन, फाइनल में कीवी बैटर को गेंद मारने की मिली सजा; लगा तगड़ा जुर्मानान्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 फाइनल के दौरान आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए अर्शदीप सिंह पर मैच फीस का 15 जुर्माना लगाया गया और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जुड़ गया है।
Read more »

T20 WC: जीत के जोश में कीवी खिलाड़ी पर गेंद फेंकना अर्शदीप को पड़ा महंगा, ICC ने दी सजा; क्या है पूरा मामला?T20 WC: जीत के जोश में कीवी खिलाड़ी पर गेंद फेंकना अर्शदीप को पड़ा महंगा, ICC ने दी सजा; क्या है पूरा मामला?भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को फाइनल मैच में डेरिल मिचेल पर गेंद फेंकने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सजा दी है। उन पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना
Read more »

ICC ने अर्शदीप सिंह पर लगाया जुर्माना, T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में डेरिल मिचेल को मारी थी गेंदICC ने अर्शदीप सिंह पर लगाया जुर्माना, T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में डेरिल मिचेल को मारी थी गेंदअर्शदीप सिंह पर ICC ने लिया तगड़ा एक्शन. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर ICC यानि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने T20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान हुई एक घटना के लिए जुर्माना लगाया है.
Read more »

ICC ने भारत में फंसे विदेशी खिलाड़ियों के चार्टर्ड प्लेन किए कैंसिल, जानें अब कैसे पहुंचेगे अपने देशICC ने भारत में फंसे विदेशी खिलाड़ियों के चार्टर्ड प्लेन किए कैंसिल, जानें अब कैसे पहुंचेगे अपने देशT20 विश्व कप 2026 खत्म होने के बाद साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी भारत में फंसे हुए हैं. इन दोनों खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट का अपना आखिरी मैच कोलकाता में खेला था. खेल समाचार
Read more »

Arshdeep Singh पर ICC की कार्रवाई; कोच गंभीर बोले- उसने कुछ गलत नहीं…Arshdeep Singh पर ICC की कार्रवाई; कोच गंभीर बोले- उसने कुछ गलत नहीं…Gambhir supports Arshdeep: टी20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद, भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में डैरिल मिचेल पर गेंद फेंकने के लिए आईसीसी ने आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया। उन्हें मैच फीस का 15 जुर्माना भी लगा। इस पर कोच गौतम गंभीर ने अर्शदीप के आक्रामक रवैये का बचाव करते हुए कहा कि देश के लिए खेलते समय यह...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:21:21