भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को फाइनल मैच में डेरिल मिचेल पर गेंद फेंकने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सजा दी है। उन पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना
जोश में होश खो बैठे अर्शदीप! अर्शदीप और मिचेल के बीच विवाद उस वक्त हुआ जब भारतीय तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड की पारी का 11वीं ओवर डालने आए। ओवर की पांचवीं गेंद पर मिचेल डिफेंसिव शॉट खेला और गेंद बाउंस करते हुए अर्शदीप के पास पहुंची। अर्शदीप ने फॉलो थ्रू में गेंद मिचेल के जांघ पर मार दी। इससे मैदान में थोड़ी देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। अर्शदीप सिंह ने ऑफ स्टंप के बाहर वाइड यॉर्कर डाली, जिसे डेरिल मिचेल ने सीधे पिच की तरफ खेल दिया। इसके बाद अर्शदीप ने विकेट की ओर थ्रो मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद मिचेल की जांघ पर जा लगी। इससे मिचेल काफी नाराज हो गए और वह आक्रामक अंदाज में अर्शदीप की ओर बढ़ते हुए हाथों से इशारे करते नजर आए। स्थिति थोड़ी गरम होती दिखी, तभी सूर्यकुमार यादव बीच में आए और मिचेल के कंधे पर हाथ रखकर उनसे बात करते हुए माहौल को शांत करने की कोशिश की। उधर अंपायर ने भी अर्शदीप सिंह से बात की। दरअसल, वह थ्रो बिल्कुल जरूरी नहीं था, इसलिए इस पर मैदान पर थोड़ी बहस देखने को मिली थी। आईसीसी ने दी सजा अर्शदीप सिंह की इस हरकत के लिए खेल की वैश्विक संस्था ने उन पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। उन्हें आईसीसी की आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन के लिए यह सजा मिली है। अर्शदीप को आईसीसी के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.
9 को तोड़ने का दोषी पाया गया, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी पर या उसके पास गलत और/या खतरनाक तरीके से बॉल फेंकने से जुड़ा है। जुर्माने के अलावा अर्शदीप के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया। अर्शदीप को हुआ था गलती का अहसास इस विवाद को लेकर अर्शदीप ने भी मैच के बाद चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की थी। अर्शदीप ने कहा था, मैं तुरंत भागकर मिचेल से माफी मांगने गया था। जब मैंने गेंद फेंकी तो वह रिवर्स स्विंग हो गई और थ्रो में उन्हें लग गई। View this post on Instagram A post shared by BLACKCAPS
Arshdeep Singh Arshdeep Singh Fined 15 Percent Of His Match Fee Arshdeep Singh Fined Daryl Mitchell T20 World Cup T20 World Cup 2026 Cricket News In Hindi Latest Cricket News Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
T20 WC Final 2026: सैमसन-अभिषेक का तूफान, फर्ग्यूसन ने डाला T20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे महंगा ओवर, टूटने से बचा शर्मनाक रिकॉर्डT20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत के बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन के एक ओवर में 24 रन बटोर दिए. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने चौकों-छक्कों की बारिश कर दी. यह ओवर T20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास के सबसे महंगे ओवरों में शामिल हो गया, हालांकि रिकॉर्ड टूटने से बच गया.
Read more »
अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी, टीम ने जीता ICC T20 विश्व कपअभिषेक शर्मा ने फाइनल में 21 गेंदों में 52 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। टीम ने 255 रन बनाकर न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया और टी20 विश्व कप का खिताब बरकरार रखा। अभिषेक ने टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम मैनेजमेंट के भरोसे को सही साबित किया।
Read more »
भारत टी-20 में तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन, न्यूजीलैंड को हराया: लगातार 2 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम, पहली ...India T20 World Cup 2026 LIVE Updates. Follow latest news on Indias historic T20 World Cup victory.
Read more »
भारत ने 3 साल में 3 ICC ट्रॉफी जीतीं: एक टी-20 वर्ल्डकप में 100+ सिक्स लगाए; संजू ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ाIndia T20 World Cup Latest Updates. Follow Indias T20 World Cup win, Sanju Samsons record-breaking performance, and teams 100+ sixes milestone.
Read more »
गंभीर बोले- जीत द्रविड़ और लक्ष्मण को समर्पित: संजू ने कहा- सचिन की सलाह काम आई; सूर्या ने बुमराह को राष्ट्...Ahmedabad India T20 World Cup win vs NZ. Follow Latest Updates.
Read more »
ये कौन पाकिस्तानी है, जो इंडिया के जीतने पर केक काट रहा है? T20 WC फाइनल के बाद वायरल हुआ Unexpected मोमेंटPakistan Guy Celebrating Ind Win: कोई पाकिस्तानी, इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर केक काटकर खुशी मनाए, यह एक Unexpected यानी अप्रत्याशित मोमेंट होता है। लेकिन इंटरनेट पर एक पाकिस्तानी शख्स का वीडियो वायरल है, जिसमें वह अपने बच्चों के साथ Ind की जीत पर केक काट रहा...
Read more »
