बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी के बीच 13 जनवरी को एक मीटिंग हुई, जिसमें बांग्लादेश ने मांग की थी कि उनका मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट किया जाए, लेकिन ICC ने उन्हें दोबारा सोचने के लिए बोला है. खेल समाचार | क्रिकेट
" T20 World Cup 2026 की शुरुआत होने में 1 महीने से भी कम का वक्त बचा है, लेकिन अब तक बांग्लादेश का भारत में खेलने का मामले नहीं सुलक्षा है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को आईसीसी के साथ मीटिंग की, जिसमें BCB ने फिर से दोहराया कि टूर्नामेंट के लिए उनकी टीम भारत नहीं जाएगी, लेकिन ICC ने साफ कह दिया है कि बांग्लादेश अपन फैसले पर दोबारा विचार करे, क्योंकि शेड्यूल पहले से तय है.
Advertisment मंगलवार, 13 जनवरी को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और आसीसी के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए एक मीटिंग हुई, जिसमें बांग्लादेश टीम की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने पर चर्चा हुई. BCB की ओर से अध्यक्ष मोहम्मद अमीनुल इस्लाम, उपाध्यक्ष मोहम्मद शखावत हुसैन और फारूक अहमद, निदेशक और क्रिकेट संचालन समिति के अध्यक्ष नजमुल आबेदीन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी निजामुद्दी चोधरी इस मीटिंग में शामिल हुए. इस मीटिंग में BCB ने फिर भारत में सुरक्षा संबंधी चिंताओं को हवाला देते हुए अपनी टीम के मैच को भारत से बाहर कराने का अनुरोध किया है. ICC ने बांग्लादेश को दोबारा विचार करने का कहा रिपोर्ट के मुताबिक इस मीटिंग में BCB ने अपने ग्रुप मैचों को भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने का आईसीसी से अनुरोध किया है. ICC ने इसके जवाब में कहा कि टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का पहले से ही ऐलान हो चुका है. साथ ही ICC ने BCB से अपने फैसले पर दोबारा विचार करने का अनुरोध किया. हालांकि BCB की ऑफिशियस प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, बांग्लादेश अपने फैसले पर अड़ा हुआ है और ICC के साथ उनका बातचीत जारी है. ICC ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि उन्हें ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिसे सुरक्षा का खतरा कहा जा सके. ICC ने अपने जांच में भारत में सुरक्षा का खतरा को ना के बराबर आंका है. हालांकि आईसीसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगा. जबकि फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा. इस बार भारत और बांग्लादेश की मेजबानी में यह टूर्नामेंट खेला जाएगा. वहीं बांग्लादेश को अपने लीग स्टेज के चारों में भारत में खेलने हैं. यह भी पढ़ें: WPL 2026: मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर 55 रन बनाते ही रच देंगी इतिहास, ऐसा करने वाली बनेंगी पहली भारतीय"
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
टी-20 वर्ल्डकप- बांग्लादेश के मैच पाकिस्तान में कराने की पेशकश: PCB ने ICC से संपर्क किया; बांग्लादेश भारत ...पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के मैच पाकिस्तान में आयोजित कराने की पेशकश इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के सामने रखी है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट जियो न्यूज के अनुसार, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते...
Read more »
भारत के अंदर ही तलाशो ठिकाना! बांग्लादेश क्रिकेट कंट्रोवर्सी पर ICC ने दिया 'प्लान-B' पर सोचने का समयT20 वर्ल्ड कप शुरू होने में तीन सप्ताह बचे हैं, लेकिन बांग्लादेश अपने मैच कहां खेलेगा, यह बड़ा विवाद बन गया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) सुरक्षा और राजनीतिक कारणों का हवाला देकर अपने सभी मैच भारत से हटाकर श्रीलंका में कराने की मांग कर रहा है, जबकि ICC आख़िरी समय में वेन्यू बदलने के पक्ष में नहीं है.
Read more »
नहीं चलेगा सुरक्षा का बहाना... ICC ने बांग्लादेश को दिया तगड़ा झटका, BCB की डिमांड पर आ गया जय शाह का फरमानअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बखेड़ा कर रहे बांग्लादेश की मांग को ठुकरा दिया है. आईसीसी ने साथ में ये भी साफ कर दिया कि वर्ल्ड कप के दौरान भारत में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को कोई खतरा नहीं है.
Read more »
भारतात खेळणार नाही म्हणणाऱ्या बांगलादेशला T20 वर्ल्डकपआधी ICC चा मोठा दणका! तो दावा फेटाळलाICC unlikely to accept Bangladesh demand over T20 WC: आंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषदेने (आयसीसी) भारतात होणाऱ्या टी-20 विश्वचषकातील सामन्यांसाठी ठिकाण बदलण्याची बांगलादेशची मागणी स्वीकारण्याची शक्यता कमी आहे.
Read more »
T20 World Cup Controversy: बांग्लादेश की नई नौटंकी... भारत के दुश्मन देश में खेलने की मांग, ICC ने दिखाया औकातBCCI vs BCB vs ICC: टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बांग्लादेश की नौटंकी कम नहीं हो रही. उसने भारत से अपने मैच किसी अन्य देश में स्थानांतरित करने की मांग की. इसे लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) को दो बार पत्र भी लिखा.
Read more »
वर्ल्ड कप को लेकर हुई मीटिंग में अकड़ दिखा रहा था बांग्लादेश, ICC ने सुना दिया ये फरमानबांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC के साथ बैठक में फिर दोहराया कि वह सुरक्षा कारणों से टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत नहीं जाएगा. लेकिन आईसीसी ने बांग्लादेश को अपने फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा है. BCCI और BCB के बीच मुस्ताफिजुर रहमान के आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद तनाव और बढ़ गया है.
Read more »
