देश में सबसे अच्छी व्हाइट कॉलर जॉब IAS-IPS की मानी जाती है। इसलिए हर साल लाखों युवा यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा देते हैं। यह देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक है। प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू- इन तीन स्टेज को क्लियर करके टॉप रैंक होल्डर्स को आईएएस और आईपीएस की नौकरी मिलती है। लेकिन इसके बाद...
IAS-IPS Promotion Roles: भारत में IAS-IPS की सरकारी नौकरी का क्रेज सबसे हटके है। रुतबा, सम्मान और सुविधाएं युवाओं को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की ओर खींचती है। हर साल करीब 10 लाख युवा संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में बैठते हैं। इस प्रतिष्ठित परीक्षा के माध्यम से देश को IAS, IPS, IFS जैसे अफसर मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं IAS-IPS को प्रमोशन मिलता है तो क्या बनते हैं? आइए जानते हैं।पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के एडमिनिस्ट्रेटिव साइड में दिलचस्पी रखने वालों को IAS ऑफिसर चुनते हैं, जबकि IPS ऑफिसर लॉ एनफोर्समेंट का काम देखते हैं। IAS ऑफिसर का काम पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में काम करना और सरकारी पॉलिसी लागू करना, सिस्टम और अपने दिए गए डिपार्टमेंट में गड़बड़ियों को देखना होता है।वहीं IPS ऑफिसर पुलिस में काम करते हैं और उनका मुख्य मकसद कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों की जांच करना और पब्लिक ऑर्डर बनाए रखना, त्योहारों और दंगों के समय शांति बनाए रखना वगैरह होता है।DM-SP नहीं, ये है IAS-IPS की सबसे ऊंची पोस्टIAS-IPS ऑफिसर के पास प्रमोशन के कई मौके होते हैं। इनका प्रमोशन खासतौर पर दो चीजों पर निर्भर होता है- सेवा का अनुभव और सर्विस रिकॉर्ड। इन्हें ऑल इंडिया सर्विस प्रमोशन रूल्स के तहत प्रमोशन मिलते हैं। आईएएस की सबसे ऊंची पोस्ट चीफ सेक्रेटरी या कैबिनेट सेक्रेटरी होती है। वहीं आईपीएस की सबसे ऊंची पोस्ट डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस होती है।IAS-IPS को प्रमोशन मिलता है तो क्या बनते हैं? Sl.
IAS ऑफिसर प्रमोशन IPS ऑफिसर प्रमोशन 1 असिस्टेंट कलेक्टर असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस 2 सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस 3 एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस 4 कलेक्टर / डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस 5 एडिशनल सेक्रेटरी एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस 6 जॉइंट सेक्रेटरी डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस 7 स्पेशल सेक्रेटरी एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस 8 सेक्रेटरी जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस 9 प्रिंसिपल सेक्रेटरी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस 10 चीफ सेक्रेटरी एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस 11 कैबिनेट सेक्रेटरी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस IAS-IPS प्रमोशन में सबसे अहम कड़ीआईएएस और आईपीएस का प्रमोशन, ऑल इंडिया सर्विस प्रमोशनल नियमों के तहत मिलता है। इसमें एससी, एसटी उम्मीदवारों को रैंक प्रमोशन में सिनियरिटी के आधार पर प्रेफरेंस भी देखी जाती है। लेकिन योग्यता एनुअल परफॉर्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट के आधार पर तय होती है। APAR, वो सरकारी डॉक्यूमेंट होता है जिसमें अधिकारी अच्छे और बुरे दोनों तरह के की जानकारी दर्ज की जाती है। इसे एनुअल कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट भी कहा जाता है।
यूपीएससी डीएम कब बनते हैं एसपी कब बनते हैं आईएएस Ias Promotion Ips Promotion Ias Promotion Hierarchy Civil Service Top Posts Ias Ips Biggest Posts
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IAS की पद पर IPS को मिल गई नौकरी, इस राज्य में मचा हंगामा, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाबIPS Officers Working In IAS Position: हैदराबाद के एक वकील और सामाजिक कार्यकर्ता वाडला श्रीकांत की ओर से दाखिल रिट याचिका के मुताबिक IAS के पदों पर IPS की नियुक्ति की गई है.
Read more »
5वीं बार में बने IAS, वायरल हो गया पत्नी का ये वीडियो, कमेंट्स की बाढ़IAS Wife Video: 5वीं बार में बने IAS, वायरल हो गया पत्नी का ये वीडियो, कमेंट्स की बाढ़
Read more »
IAS के पदों पर IPS अफसरों की पोस्टिंग क्यों? तेलंगाना हाई कोर्ट का कांग्रेस सरकार को नोटिस, मांगा जवाबतेलंगाना हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से यह स्पष्ट करने को कहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) संवर्ग के लिए महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों की नियुक्ति क्यों की गई है? न्यायमूर्ति सुरेपल्ली नंदा ने मामले की सुनवाई के बाद सरकार को नोटिस जारी किया...
Read more »
UP का दूल्हा, बिहार की दुल्हन, राजस्थान में शादी करने वाली ये IAS-IPS की जोड़ी कौन ?राजस्थान की एजुकेशन सिटी के नाम से विख्यात कोटा में IAS-IPS कपल की शादी हुई। यहां कोटा चंबल रिवर फ्रंट पर IAS अधिकारी चारू ने IPS अफसर सुजीत शंकर के साथ सात फेरे लिए और वैवाहिक बंधन में बंधे।
Read more »
IAS-IPS Wedding : यूपी की दूल्हन, बिहार का दूल्हा...इस IAS-IPS ने की 6 किमी लंबे वेन्यू पर शादीIAS-IPS Wedding : राजस्थान कैडर के आईएएस-आईपीएस चारू और सुजीत शंकर की शादी सुर्खियों में है. दोनों अधिकारियों की शादी में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. लेकिन जिस एक चीज की चर्चा सबसे अधिक रही, वह है सादगी.
Read more »
IAS संग IPS की शादी... SP सुजीत शंकर ने SDM चारू के साथ लिए 7 फेरे, रिवर फ्रंट पर भव्य समारोहIPS सुजीत शंकर कोटा ग्रामीण के एसपी हैं. 2020 बैच के आईपीएस अफसर शंकर मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं. कोटा में उनका आईएएस चारू से यह मिलन हुआ.
Read more »
