Cancer Surgery in SMS Hospital Jaipur : जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। अस्पताल के ऑन्कोलॉजी सर्जरी विभाग ने पहली बार एक 65 वर्षीय महिला का एडवांस तकनीक का इस्तेमाल करते हुए कैंसर का सफल ऑपरेशन किया...
जयपुर: राजस्थान के सवाई मान सिंह अस्पताल में पहली बार कैंसर की एडवांस तकनीक से जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर के ऑन्कोलॉजी सर्जरी विभाग में 65 वर्षीय महिला पर साइटोरिडक्शन सर्जरी और HIPEC प्रक्रिया की मदद से करीब 8 घंटे तक चला यह ऑपरेशन चिकित्सा जगत में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। यह तकनीक पेट और गर्भाशय में फैले कैंसर सेल्स को खत्म करने के लिए सबसे उन्नत विधि मानी जाती है।प्रदेशभर के सर्जनों ने सर्जरी को लाइव देखकर सीखाऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख और सीनियर प्रोफेसर डॉ.
सुरेश सिंह के अनुसार, सर्जरी सुबह 7:30 बजे शुरू होकर 3:30 बजे तक चली। उन्होंने बताया कि महिला के अंडाशय और बच्चेदानी में फैले कैंसर को पूरी तरह हटाने के लिए यह प्रक्रिया की गई। इस दौरान ऑपरेशन थिएटर से सर्जरी को लाइव प्रसारित किया गया, जिसे प्रदेशभर के सर्जनों ने देखकर तकनीक को सीखा।CRS सर्जरी क्या है?साइटोरिडक्शन सर्जरी पेट के अंदर फैले कैंसर को हटाने की एक विस्तृत प्रक्रिया है। इसमें दिखाई देने वाले सभी ट्यूमर को सावधानीपूर्वक निकाला जाता है। जहां-जहां कैंसर फैला होता है, वहां प्रभावित अंगों के हिस्से भी हटाए जाते हैं ताकि अधिकतम कैंसर सेल्स नष्ट किए जा सकें।HIPEC कैसे काम करती है?CRS के बाद पेट में बचे माइक्रोस्कोपिक कैंसर सेल्स को खत्म करने के लिए HIPEC की जाती है। इसमें 42°C तापमान वाली गर्म कीमोथैरेपी दवा को 60-90 मिनट तक पेट के अंदर एक खास मशीन के जरिए घुमाया जाता है। यह दवा सीधे प्रभावित हिस्सों पर असर करती है और सामान्य कीमोथैरेपी की तुलना में साइड इफेक्ट्स कम होते हैं।सरकारी अस्पताल के लिए बड़ी उपलब्धिजयपुर के एसएमएस अस्पताल डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि ऐसी जटिल सर्जरी पहले केवल बड़े निजी अस्पतालों में संभव होती थी। अब सरकारी अस्पतालों में भी यह तकनीक उपलब्ध है, जो मरीजों की जान बचाने और इलाज की गुणवत्ता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Crs Hipec Cancer Surgery Sms Medical College Jaipur Jaipur News सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल जयपुर एसएमएस अस्पताल जयपुर कैंसर ऑपरेशन जयपुर समाचार Cancer Surgery In SMS Hospital Jaipur
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Jaipur News: SMS Hospital में Routine Checkup के लिए पहुंचे CM Bhajanlal SharmaJaipur News: SMS अस्पताल खुद के रूटीन मेडिकल जांच(medical examination) के लिए पहुंचे CM भजनलाल शर्मा. देखिए इस रिपोर्ट में.
Read more »
Rajasthan: Six Dead In SMS Hospital ICU Fire In Jaipur; Short Circuit SuspectedDr Anurag Dhakad, in charge of the hospital’s trauma centre, stated that the fire originated due to a short circuit in the trauma ICU, which then rapidly spread, releasing toxic fumes throughout the ward.
Read more »
Jaipur SMS Hospital Fire Accident: രാജസ്ഥാനിൽ ആശുപത്രിയിൽ തീപിടുത്തം: 6 രോഗികൾ വെന്തുമരിച്ചുരാജസ്ഥാനിൽ ആശുപത്രിയിലുണ്ടായ തീപിടുത്തത്തിൽ 6 രോഗികൾ വെന്തുമരിച്ചതായി റിപ്പോർട്ട്. തീപിടുത്തം ഉണ്ടായത് ജയ്പൂരിലെ എസ്എംഎസ് ആശുപത്രിയിലാണ്
Read more »
SMS હોસ્પિટલમાં અડધી રાતે લાગેલી આગમાં અનેક દર્દીઓ જીવતા ભૂંજાયા, ભયાનક Photos જોઈ રૂવાડાં ઊભા થઈ જશેSMS Hospital Fire Jaipur: રાજસ્થાનની સૌથી મોટી સરકારી હોસ્પિટલ સવાઈ માનસિંહ હોસ્પિટલ (એસએમએસ)ના ટ્રોમા સેન્ટરમાં રવિવારે રાતે લાગેલી ભીષણ આગે 8 લોકોના જીવ લીધા.
Read more »
SMS हॉस्पिटल हादसा: धुएं का गुबार, पिघलती प्लास्टिक की पाइप और... वो 8 लापरवाहियां, जिसने 8 की जान ले लीJaipur SMS Hospital News: जयपुर के SMS अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में आग लगने से 8 मरीजों की मौत के पीछे लापरवाही की पूरी कहानी यहां पढ़ें...
Read more »
स्वास्थ्यमंत्रीजी! छुपिए मत, मूंछें ही नहीं पूरी प्रतिष्ठा दांव पर: बताइए 8 मौतों का जिम्मेदार कौन? दोषियों...Rajasthan Jaipur SMS Hospital Fire Accident Tragedy Mystery; How Incident Happen ? Follow Jaipur Sawai Man Singh (SMS) News, Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »
