Jaipur SMS Hospital News: जयपुर के SMS अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में आग लगने से 8 मरीजों की मौत के पीछे लापरवाही की पूरी कहानी यहां पढ़ें...
जयपुर: राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भी लापरवाही की हद हो गई। प्रशासन की लापरवाही की वजह से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती 8 मरीजों की मौत हो गई। रविवार 5 अक्टूबर की देर रात को ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में आग लग गई। कुछ ही मिनट में आग ने भीषण रूप ले लिया। आग के कारण ट्रॉमा सेंटर के कई वार्डों में धुंआ ही धुआं भर गया। मरीजों और उनके परिजनों में अफरा तफरी मच गई। आठ मरीजों की मौत हो गई जबकि पांच मरीज गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। देर रात को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी अस्पताल पहुंचे। मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। जयपुर के अस्पताल में वो 8 लापरवाहियां जिनकी वजह से हुई 8 मौतें1.
चिंगारी उठी लेकिन कोई एक्शन नहीं लियाअस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों का कहना है कि ट्रॉमा सेंटर की पहली मंजिल पर बने आईसीयू के पास बने स्टोर में शॉर्च सर्किट हुआ। जब चिंगारियां उठी तक कुछ मरीजों ने अस्पताल के कर्मचारियों को चिंगारी उठने के बारे में बताया लेकिन कर्मचारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। चिंगारी उठने के तुरंत बाद एक्शन नहीं लिया गया। ऐसे में आग तेजी से फैल गई।2. आग लगने पर भाग छूटा स्टाफस्टोर रूम में काफी रिकॉर्ड रखा था। शॉर्ट सर्किट के बाद कागजों में आ लगी और फिर आगे फैलने लगी। धुएं का गुबार फैलने लगा तो स्टाफ भाग छूटा। मरीजों का कहना है कि आग लगते ही बिजली गुल हो गई। अंधेरे में स्टाफ खुद की जान बचाने के लिए मरीजों को छोड़कर भाग छूटे।3. बचाने के लिए लोगों को अंदर नहीं जाने दियाजब ऊपरी की मंजिल में आग लगी तो बाहर से लपटें साफ दिखाई देने लगी। बाहर के लोग मदद के लिए दौड़कर अंदर जाने लगे लेकिन सुरक्षा गार्डों ने किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया। लोग चिल्लाते रहे लेकिन हेल्प करने के लिए बाहरी लोग अंदर नहीं जा सके। 4. पाइप पिघलने लगा लेकिन 20 मिनट तक कोई एक्शन नहींभरतपुर निवासी मरीज के परिजन शेरू का कहना है कि उन्होंने सूचना दे दी थी लेकिन उसके 20 मिनट बाद तक किसी ने एक्शन नहीं लिया। जब प्लास्टिक की पाइप पिघल कर गिरने लगी। तब वार्ड में मौजूद स्टाफ बचाव के उपाय करने के बजाय भागने लगे।5. स्टाफ ने नहीं की कोई मददइस अग्निकांड में भरतपुर निवासी श्रीनाथ की मौत हो गई। श्रीनाथ के परिजनों का कहना है कि आग लगने के बाद एसएमएस अस्पताल के स्टाफ ने उनकी कोई मदद नहीं की। रात्रि के समय आईसीयू में मरीज के पास किसी को ठहरने भी नहीं दिया जाता। स्टाफ ने कोई मदद नहीं की।6. सवा घंटे बाद पहुंची स्नार्कल लैडरशुरुआत में दमकल की छोटी गाड़ियां आग बुझाने में जुटी। चूंकि आग ऊपरी की मंजिल में लगी थी। ऐसे में ऊपर तक पानी नहीं पहुंच सका। बाद में स्नार्कल लैडर मशीन मंगवाई गई। स्नार्कल लैडर मशीन को एसएमएस अस्पताल पहुंचने में सवा घंटे का वक्त लगा। तब तक आग और ज्यादा फैल गई।7. ट्रॉमा सेंटर में नहीं घुस पाया फायर टेंडरआग फैलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचने लगी। इस दौरान फायर स्नार्कल लैडर एसएमएस परिसर में नहीं घुस पाई। ऊपरी मंजिल पर लगी आग को बुझाने के लिए स्नार्कल लैडर का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन ट्रॉमा सेंटर का गेट इतना छोटा था कि स्नार्कल लैडर ट्रॉमा परिसर में ही नहीं घुस सका।8. आग बुझाने के पर्याप्त साधन नहीं थेअस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आग पर काबू पाने के पर्याप्त संसाधन ही नहीं थे। अगर फायर फायटिंग सिस्टम आईसीयू के पास पर्याप्त संख्या में होते तो आग पर तुरंत काबू पाया जा सकता था।जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर की न्यूरो आईसीयू में रविवार देर रात हुए इस हादसे में अब तक 8 मरीजों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में 3 महिलाएं शामिल हैं। यहां पढ़ें हादसे के बाद के ताजा हालात।
Sms हॉस्पिटल आग Rajasthan News राजस्थान समाचार ट्रॉमा सेंटर आग Jaipur Hospital Fire Icu Fire Sms Hospital अस्पताल लापरवाही Rajasthan Hospital News Jaipur Tragedy News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Rajasthan: Six Dead In SMS Hospital ICU Fire In Jaipur; Short Circuit SuspectedDr Anurag Dhakad, in charge of the hospital’s trauma centre, stated that the fire originated due to a short circuit in the trauma ICU, which then rapidly spread, releasing toxic fumes throughout the ward.
Read more »
Jaipur SMS Hospital Fire Accident: രാജസ്ഥാനിൽ ആശുപത്രിയിൽ തീപിടുത്തം: 6 രോഗികൾ വെന്തുമരിച്ചുരാജസ്ഥാനിൽ ആശുപത്രിയിലുണ്ടായ തീപിടുത്തത്തിൽ 6 രോഗികൾ വെന്തുമരിച്ചതായി റിപ്പോർട്ട്. തീപിടുത്തം ഉണ്ടായത് ജയ്പൂരിലെ എസ്എംഎസ് ആശുപത്രിയിലാണ്
Read more »
Jaipur SMS Fire Incident: ICU से उठता धुआं, झुलसे मरीज... SMS के ट्रोमा सेंटर में अस्पताल में आग का कहर, 6...Jaipur SMS Fire Incident: जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में शनिवार रात भीषण आग लगने से ICU में भर्ती छह मरीजों की मौत हो गई. पाँच घायल हैं. पुलिसकर्मियों ने बहादुरी दिखाते हुए 10 से ज्यादा मरीजों को बचाया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अस्पताल पहुँचकर हालात का जायजा लिया.
Read more »
SMS હોસ્પિટલમાં અડધી રાતે લાગેલી આગમાં અનેક દર્દીઓ જીવતા ભૂંજાયા, ભયાનક Photos જોઈ રૂવાડાં ઊભા થઈ જશેSMS Hospital Fire Jaipur: રાજસ્થાનની સૌથી મોટી સરકારી હોસ્પિટલ સવાઈ માનસિંહ હોસ્પિટલ (એસએમએસ)ના ટ્રોમા સેન્ટરમાં રવિવારે રાતે લાગેલી ભીષણ આગે 8 લોકોના જીવ લીધા.
Read more »
ICU में तांडव करती रही आग, स्टाफ भागा, परिजन बोले-'बचाई जा सकती थीं जानें'Jaipur SMS Fire Incident: ICU में तांडव करती रही आग, परिजन बोले- सूचना के बावजूद स्टाफ ने समय रहते आग बुझाने की कोशिश नहीं की
Read more »
'मैं जयपुर हूं, आज 9 महीने 5 दिन पहले भी ऐसे ही रोया था, अब फिर...'Jaipur SMS Fire Incident : 'मैं जयपुर हूं, 9 महीने 5 दिन पहले भी ऐसे ही रोया था, समय बीता पर हालात नहीं सुधरे'
Read more »
