गाजा में इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने एक अभियान के दौरान हमास के तीन लड़ाके मार गिराने का दावा किया है। आईडीएफ और इस्राइल सिक्योरिटी एजेंसी (आईएसए) यह जांच कर रहे हैं कि क्या
गाजा में इस्राइल रक्षा बल ने एक अभियान के दौरान हमास के तीन लड़ाके मार गिराने का दावा किया है। आईडीएफ और इस्राइल सिक्योरिटी एजेंसी यह जांच कर रहे हैं कि क्या इनमें से याह्या सिनवार भी था या नहीं। इस समय तक आतंकवादियों की पहचान की पुष्टि नहीं की जा सकी है। आईडीएफ के मुताबिक, जहां इन लड़ाकों को मारा गया है, उस इमारत में किसी भी बंधक की मौजूदगी के संकेत नहीं मिले हैं। क्षेत्र में अभियान चला रही सेना सतर्कता के साथ काम कर रही है। संबंधित वीडियो- यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब कुछ हफ्ते पहले इस्राइल ने लेबनान में हवाई हमलों के जरिए हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्लाह को मार गिराया है। इससे पहले हमास की राजनीतिक शाखा के प्रमुख इस्माइल हानिया की ईरान में एक हमले में हत्या कर दी थी। तेहरान और हमास ने इस हमले के लिए इस्राइल को दोषी ठहराया था। हालांकि, इस्राइल ने इस आरोप को न तो स्वीकार किया और न ही इनकार किया। हानिया की हत्या के बाद सिनवार को हमास की राजनीतिक शाखा का प्रमुख बनाया गया। सिनवार को इस्राइल पर सात अक्तूबर के हमलों का मास्टरमाइंड माना जाना जाता है। हाल ही में आईडीएफ ने हमास के कई शीर्ष अधिकारियों को मार गिराया है, जिसमें गाजा में हमास सरकार के प्रमुख रावी मुश्ताहा और हमास के राजनीतिक कार्यालय में सुरक्षा विभाग के प्रमुख समह अल-सिराज शामिल हैं। मंगलवार को आईडीएफ ने बताया कि पिछले तीन दिन में जबालिया में हवाई हमलों में हमास के करीब 20 ऑपरेटर मारे गए। आईडीएफ ने जंग के बीच एक हथियारों के डिपो और अन्य हथियारों को भी नष्ट किया। आईडीएफ का कहना है कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब क्षेत्र में आतंकवादी समूहों के बुनियादी ढांचे को पूरी तरह से नष्ट नहीं किया जाता। सोमवार को आईडीएफ ने उत्तरी गाजा के हनून, जबालिया और बीतलहिया में फलस्तीनियों को चेतावनी दी कि वे दक्षिण गाजा में इस्राइल द्वारा तय क्षेत्र में चले जाएं। कौन है याह्या सिनवार ? याह्या सिनवार गाजा पट्टी में हमास का शीर्ष नेता है। इस्राइल में 7 अक्तूबर को हुए हमास के हमले का मास्टरमाइंड भी याह्या सिनवार को माना जाता है। सिनवार को गाजा का सबसे ताकतवर नेता माना जाता है। वह इस्राइल की कैद में रह चुका है और करीब 24 साल जेल में बिता चुका है। इस्राइली सैनिक गिलाद शालित के बदले में इस्राइल की जेल से 1027 फलस्तीनी कैदी रिहा किए गए थे, उन्हीं कैदियों में याह्या सिनवार भी शामिल था। सिनवार ईरान का करीबी है और हमास के कट्टरपंथी समूह का नेतृत्व करता है। याह्या सिनवार इस्राइल की उस सूची में शीर्ष पर है, जिनका इस्राइल खात्मा चाहता है। सात अक्तूबर के हमले में मारे गए थे 1200 से ज्यादा इस्राइली सात अक्तूबर को दक्षिण इस्राइल में हमास के हमले में 1200 से ज्यादा इस्राइली नागरिक मारे गए थे। जबकि करीब ढाई लोगों को बंधक बनाया गया था। वहीं, इस्राइली जवाबी कार्रवाई में फलस्तीन के अब तक 40 हजार से ज्यादा नागरिक मारे जा चुके हैं। गाजा से शुरू हुए युद्ध की लपटें अब लेबनान और ईरान तक पहुंच गई हैं।.
गाजा में इस्राइल रक्षा बल ने एक अभियान के दौरान हमास के तीन लड़ाके मार गिराने का दावा किया है। आईडीएफ और इस्राइल सिक्योरिटी एजेंसी यह जांच कर रहे हैं कि क्या इनमें से याह्या सिनवार भी था या नहीं। इस समय तक आतंकवादियों की पहचान की पुष्टि नहीं की जा सकी है। आईडीएफ के मुताबिक, जहां इन लड़ाकों को मारा गया है, उस इमारत में किसी भी बंधक की मौजूदगी के संकेत नहीं मिले हैं। क्षेत्र में अभियान चला रही सेना सतर्कता के साथ काम कर रही है। संबंधित वीडियो- यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब कुछ हफ्ते पहले इस्राइल ने लेबनान में हवाई हमलों के जरिए हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्लाह को मार गिराया है। इससे पहले हमास की राजनीतिक शाखा के प्रमुख इस्माइल हानिया की ईरान में एक हमले में हत्या कर दी थी। तेहरान और हमास ने इस हमले के लिए इस्राइल को दोषी ठहराया था। हालांकि, इस्राइल ने इस आरोप को न तो स्वीकार किया और न ही इनकार किया। हानिया की हत्या के बाद सिनवार को हमास की राजनीतिक शाखा का प्रमुख बनाया गया। सिनवार को इस्राइल पर सात अक्तूबर के हमलों का मास्टरमाइंड माना जाना जाता है। हाल ही में आईडीएफ ने हमास के कई शीर्ष अधिकारियों को मार गिराया है, जिसमें गाजा में हमास सरकार के प्रमुख रावी मुश्ताहा और हमास के राजनीतिक कार्यालय में सुरक्षा विभाग के प्रमुख समह अल-सिराज शामिल हैं। मंगलवार को आईडीएफ ने बताया कि पिछले तीन दिन में जबालिया में हवाई हमलों में हमास के करीब 20 ऑपरेटर मारे गए। आईडीएफ ने जंग के बीच एक हथियारों के डिपो और अन्य हथियारों को भी नष्ट किया। आईडीएफ का कहना है कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब क्षेत्र में आतंकवादी समूहों के बुनियादी ढांचे को पूरी तरह से नष्ट नहीं किया जाता। सोमवार को आईडीएफ ने उत्तरी गाजा के हनून, जबालिया और बीतलहिया में फलस्तीनियों को चेतावनी दी कि वे दक्षिण गाजा में इस्राइल द्वारा तय क्षेत्र में चले जाएं। कौन है याह्या सिनवार? याह्या सिनवार गाजा पट्टी में हमास का शीर्ष नेता है। इस्राइल में 7 अक्तूबर को हुए हमास के हमले का मास्टरमाइंड भी याह्या सिनवार को माना जाता है। सिनवार को गाजा का सबसे ताकतवर नेता माना जाता है। वह इस्राइल की कैद में रह चुका है और करीब 24 साल जेल में बिता चुका है। इस्राइली सैनिक गिलाद शालित के बदले में इस्राइल की जेल से 1027 फलस्तीनी कैदी रिहा किए गए थे, उन्हीं कैदियों में याह्या सिनवार भी शामिल था। सिनवार ईरान का करीबी है और हमास के कट्टरपंथी समूह का नेतृत्व करता है। याह्या सिनवार इस्राइल की उस सूची में शीर्ष पर है, जिनका इस्राइल खात्मा चाहता है। सात अक्तूबर के हमले में मारे गए थे 1200 से ज्यादा इस्राइली सात अक्तूबर को दक्षिण इस्राइल में हमास के हमले में 1200 से ज्यादा इस्राइली नागरिक मारे गए थे। जबकि करीब ढाई लोगों को बंधक बनाया गया था। वहीं, इस्राइली जवाबी कार्रवाई में फलस्तीन के अब तक 40 हजार से ज्यादा नागरिक मारे जा चुके हैं। गाजा से शुरू हुए युद्ध की लपटें अब लेबनान और ईरान तक पहुंच गई हैं।
Israel Hamas War Gaza Strip Ismail Haniyeh World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News इस्राइल हमास युद्ध याह्या सिनवार गाजा पट्टी आईडीएफ
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इजरायली हमले में मारा गया हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह, आईडीएफ का दावाइजरायली हमले में मारा गया हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह, आईडीएफ का दावा
Read more »
पूर्वी इराक में आईएस के हमले में दो अर्धसैनिक लड़ाके मारे गएपूर्वी इराक में आईएस के हमले में दो अर्धसैनिक लड़ाके मारे गए
Read more »
तेल अवीव: हमास का नेता याह्या सिनवार जिंदा हैकतर के मध्यस्थों से संपर्क स्थापित करने के बाद हमास के प्रमुख याह्या सिनवार जीवित हैं। हाल ही में कई सप्ताह तक मारे जाने की अटकलें चल रही थीं।
Read more »
हमास का चीफ याह्या सिनवार मारा गया? गाजा ऑपरेशन में मारे गए तीन आतंकी, इजरायली सेना ने कही बड़ी बातइजरायल ने गाजा में एक बड़ा हमला किया है। इस हमले में हमास के चीफ याह्या सिनवार के मौत की जांच की जा रही है। इजरायल का कहना है कि वह अभी इसकी पुष्टि नहीं कर सकता कि क्या मारा गया आतंकी याह्या सिनवार ही है या नहीं। हालांकि सोशल मीडिया पर याह्या सिनवार जैसे ही एक शख्स की फोटो आई...
Read more »
Israel-Hamas War: इजरायली हमले में मारा गया हमास का नया चीफ याह्या सिनवार, IDF ने क्या कहा?Israel-Hamas War इजरायली सेना की मानें तो फिलीस्तीनी संगठन हमास को एक और बड़ा झटका लगा है जहां सेना ने उसके हमले में हमास नेता याह्या सिनवार के मारे जाने की संभावना जताई है। इजरायली सेना ने कहा है कि फिलहाल वह इस बारे में पता लगा रही है। जानकारी के अनुसार इजरायली फोर्स ने तीन आतंकियों को निशाना बनाया...
Read more »
Nasrallah के बाद Israel ने हमास चीफ याह्या सिनवार को किया ढेर? गाजा में मारे गए 3 आतंकी में शामिल होने की आशंकाIsrael-Hamas War: After Nasrallah did Israel kill Hamas chief Yahya Sinwar IDF updates. Nasrallah के बाद Israel ने हमास चीफ याह्या सिनवार को किया ढेर? IDF का बड़ा अपडेट
Read more »
