Iran-Israel Tension: जंग बढ़ी तो क्‍या होगा? ईरान-इजरायल के साथ भारत का इतना बड़ा कारोबार, ये चीजें मंगाता है

Iran Israel News

Iran-Israel Tension: जंग बढ़ी तो क्‍या होगा? ईरान-इजरायल के साथ भारत का इतना बड़ा कारोबार, ये चीजें मंगाता है
Iran Israel WarCrude OilIran
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 155 sec. here
  • 42 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 198%
  • Publisher: 63%

अगर भारत की बात करें तो दोनों देशों के साथ भारत का बड़ा कारोबार है. यह कई चीजें इन दोनों देशों के साथ आयात करता है. वहीं दूसरी ओर, अगर ग्‍लोबल सप्‍लाई चेन प्रभावित हुआ तो भारत पर भी इसका असर दिखाई देगा. भारत में कच्‍चे तेल (Crude Oil in India) की सप्‍लाई प्रभावित होने से महंगाई बढ़ सकती है.

ईरान - इजरायल के बीच वॉर ने दुनियाभर के लिए टेंशन पैदा कर दी है. क्‍योंकि कच्‍चे तेल के दाम में बढ़ी बढ़ोतरी देखी गई है और आगे भी यह बढ़ोतरी जारी रह सकती हैं. इससे दुनियाभर के शेयर बाजार भी प्रभावित हुए हैं.

आशंका है कि अगर दोनों देशों के बीच जंग और बढ़ा तो ग्‍लोबल सप्‍लाई चेन प्रभावित हो सकती है और ग्‍लोबल स्‍तर पर महंगाई का खतरा बढ़ सकता है. कुछ देशों की अर्थव्‍यवस्‍था सुस्‍त भी पड़ सकती है. Advertisementअगर भारत की बात करें तो दोनों देशों के साथ भारत का भी बड़ा कारोबार है. यह कई चीजें इन दोनों देशों के साथ आयात करता है. वहीं दूसरी ओर, अगर ग्‍लोबल सप्‍लाई चेन प्रभावित हुआ तो भारत पर भी इसका असर दिखाई देगा. भारत में कच्‍चे तेल की सप्‍लाई प्रभावित होने से महंगाई बढ़ सकती है. हालांकि भारत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल ईरान से नहीं मंगाता है, लेकिन सप्‍लाई चेन प्रभावित होने से निर्यात महंगा हो सकता है. भारत के लिए क्‍यों है टेंशन? Iran दुनिया भर में कच्‍चे तेल का 3 फीसदी उत्‍पादन करता है, लेकिन ईरान और मिडिल ईस्‍ट के रास्‍ते कई चीजें भारत आती हैं. द् हिंदु की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते टेंशन के कारण भारत के निर्यात में 40 से 50 फीसदी महंगा हो सकता है. वहीं ET की एक रिपोर्ट में एक्‍सपर्ट्स के हवाले से कहा गया है कि इससे भारत के एक्‍सपोर्ट पर 15 से 20 फीसदी की लागत बढ़ सकती है. Advertisement Crude Oil का लेकर इतना बड़ा टेंशन कच्‍चे तेल की बात करें तो 85 फीसदी हिस्‍सा भारत आयात करता है. इसलिए, भले ही ईरान से सीधे आयात कम हो, लेकिन संघर्ष के कारण वैश्विक कीमतों में उछाल से कच्चे तेल के आयात की लागत बढ़ जाएगी. वैश्विक तेल का लगभग 20% हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है, जो उत्तर में ईरान और दक्षिण में अरब प्रायद्वीप के बीच स्थित है. ऐसे में जलडमरूमध्य में किसी भी तरह के रुकावट से शिपमेंट और ज्‍यादा प्रभावित होगी. फ्लाइट की भी बढ़ेगी लागत वहीं पाकिस्‍तान का एयरस्‍पेस भारत के लिए पहले से बंद है और अब ईरान के एयरस्‍पेस बंद होने से फ्लाइट का खर्च भी ज्‍यादा बढ़ सकता है, जिसका असर भारतीय एयलाइंस कंपनियों पर पड़ेगा और यात्रियों के लिए टिकट महंगे हो सकते हैं. ईरान और इजरायल से भारत का कितना बड़ा व्‍यापार? इजरायल के साथ व्‍यापार की बात करें तो भारत ने वित्त वर्ष 2025 में इजरायल को 2.1 अरब डॉलर की चीजें निर्यात किया है, जबकि 1.6 अरब डॉलर की चीजें मंगाया है. वहीं Iran को भारत ने 1.2 अरब डॉलर का निर्यात किया है और 441.9 मिलियन डॉलर की चीजें आयात की हैं. ऐसे कहा जा सकता है कि दोनों देशों को मिलाकर भारत करीब 5 अरब डॉलर का व्‍यापर करता है. Advertisement इजरायल से क्‍या-क्‍या मंगाता है भारत? भारत इजराइल को तराशे हुए हीरे, ज्वेलरी, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और इंजीनियरिंग सामान सप्लाई करता है. वहीं इजरायल भारत को बड़ी मात्रा में सैन्य हथियार निर्यात करता है. इज़राइल भारत का 32वां सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और एक प्रमुख डिफेंस सप्‍लायर है. स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की एक रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों को देखें, तो बीते 10 साल में भारत में इजरायल से रडार्स, सर्विलांस और लड़ाकू ड्रोन और मिसाइल्स समेत करीब 3 अरब डॉलर के सैन्य हार्डवेयर का आयात किया गया है. इतना ही नहीं भारत इजरायल से मोती, कीमती पत्थर, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण, उर्वरक, रासायनिक उत्पादों का भी आयात करता है.ईरान से क्‍या महंगा है भारत? इजरायल के अलावा, इरान से भी भारत व्‍यापार करता है. ईरान से कच्चे तेल के अलावा सूखे मेवे, केमिकल और कांच के बर्तन भारत आते हैं. वहीं भारत की ओर से ईरान पहुंचने वाले प्रमुख सामानों की बात करें, तो बासमती चावल का ईरान बड़ा आयातक है. बासमती चावल के अलावा भारत ईरान को चाय, कॉफी और चीनी का भी निर्यात करता है. ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Iran Israel War Crude Oil Iran Israel Iran Israel War Iran Trade With India Israel Trade With India #Gold Gold Prices Iran-Israel War Iran-Israel Conflict Crude Oil Price #Sharemarket #Iranisraelwar Iran-Israel Impact Share Market #Iran-Israel Iran-Israel War Iran GDP Israel Iran War Israel News Israel Iran War News Iran News What Is Iron Dome? Israel Iran War Live Updates Israel Israel Iran War Live Israel Economy Israel GDP Business News World News Business News ईरान इजरायल क्रूड ऑयल महंगाई आयात निर्यात युद्ध ईरान-इजरायल

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

DNA: क्यों भारत के रफाल से चिढ़ते हैं अमेरिका और पश्चिमी देश? सामने आ गई खीज की असली वजहDNA: क्यों भारत के रफाल से चिढ़ते हैं अमेरिका और पश्चिमी देश? सामने आ गई खीज की असली वजहRafale Power: ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान का हाल क्या किया, ये तो सबूत के साथ दुनिया ने देखा लिया है.
Read more »

क्या चारकोल वाला टूथपेस्ट सच में काम करता है? जानिए दांतों के लिए सेफ है या नहींक्या चारकोल वाला टूथपेस्ट सच में काम करता है? जानिए दांतों के लिए सेफ है या नहींकाले रंग के चारकोल टूथपेस्ट का विज्ञापन तो आपने कई बार देखा होगा, लेकिन क्या इससे आपके दांतों ये चमक आ सकती है, क्या इसका यूज सेफ्टी स्टैंडर्ड में खरा उतरता है?
Read more »

Operation Rising Lion: ईरान पर इजरायल का बड़ा हमला, 2 परमाणु वैज्ञानिकों की मौत, PM नेतन्याहू की कड़ी चेतावनीOperation Rising Lion: ईरान पर इजरायल का बड़ा हमला, 2 परमाणु वैज्ञानिकों की मौत, PM नेतन्याहू की कड़ी चेतावनीIsrael Attacks on Iran: इजरायल ने आज सुबह ईरान के खिलाफ एक बड़ा सैन्य अभियान शुरु कर दिया और इसे नाम दिया है ऑपरेशन राइजिंग लॉयन.
Read more »

Israel Iran Conflict: इजरायल-ईरान के साथ भारत के अच्छे संबंध... दोनों देशों में तनाव के बीच विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयानIsrael Iran Conflict: इजरायल-ईरान के साथ भारत के अच्छे संबंध... दोनों देशों में तनाव के बीच विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयानइजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बाद, इजरायल ने ईरान की परमाणु साइट्स पर हमला किया है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।
Read more »

सोना हुआ महंगा, तेल में आई तेजी, शेयर बाजार में गिरावट... इजरायल-ईरान के बीच युद्ध ने एक दिन में बदल दिया खेलसोना हुआ महंगा, तेल में आई तेजी, शेयर बाजार में गिरावट... इजरायल-ईरान के बीच युद्ध ने एक दिन में बदल दिया खेलIsrael Iran war Impact: शुक्रवार का दिन शेयर बाजार, सोना और कच्चे तेल के लिए उथल-पुथल वाला रहा। इसका कारण इजरायल और ईरान के बीच पैदा हुआ तनाव है।
Read more »

मोसाद ने कार में चिपकाया मैग्नेट बम, परमाणु वैज्ञानिक के उड़े चिथड़े...इस बार नतांज पर क्या किराना हिल्स जैसा अटैकमोसाद ने कार में चिपकाया मैग्नेट बम, परमाणु वैज्ञानिक के उड़े चिथड़े...इस बार नतांज पर क्या किराना हिल्स जैसा अटैकइजरायल ने आखिरकार ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला बोल ही दिया। इजरायल के ऑपरेशन राइजिंग लायन के पीछे इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद का नाम लिया जा रहा है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:20:21