Operation Rising Lion: ईरान पर इजरायल का बड़ा हमला, 2 परमाणु वैज्ञानिकों की मौत, PM नेतन्याहू की कड़ी चेतावनी

Israel Iran Operation Rising Lion News

Operation Rising Lion: ईरान पर इजरायल का बड़ा हमला, 2 परमाणु वैज्ञानिकों की मौत, PM नेतन्याहू की कड़ी चेतावनी
Israel Strikes On Iran Operation Rising LionWhat Is Rising Lion Israel Attack IranIsrael Launch Attack On Iran
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 239 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 130%
  • Publisher: 63%

Israel Attacks on Iran: इजरायल ने आज सुबह ईरान के खिलाफ एक बड़ा सैन्य अभियान शुरु कर दिया और इसे नाम दिया है ऑपरेशन राइजिंग लॉयन.

Operation Rising Lion: ईरान पर इजरायल का बड़ा हमला, 2 परमाणु वैज्ञानिकों की मौत, PM नेतन्याहू की कड़ी चेतावनीइजरायल ने आज सुबह ईरान के खिलाफ एक बड़ा सैन्य अभियान शुरु कर दिया और इसे नाम दिया है ऑपरेशन राइजिंग लॉयन.

इजरालयी प्रधानमंत्री ने एक वीडियो संदेश भी जारी किया है. ब्रेन पावर को आइंस्टीन से भी तगड़ा कर देंगे ये 5 योगासन, सुबह उठते ही जरूर करेंनन्हीं परियों के लिए बेस्ट हैं गोल्ड के ये गहने, 1 से 3 ग्राम सोने में मिलेगा क्यूट लुकAC चलने के बाद भी बचेंगे 2 हजार रुपये! इस Trick ने मचा डाला गर्दा, आप भी जानिएहर दिन कमाल कर रही ‘हाउसफुल 5’, 7वें दिन अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड, मेकर्स की हो गई बल्ले-बल्ले इस ऑपरेशन को लेकर माना जा रहा है कि इजरायल ने ईरान के कई परमाणु वैज्ञानिकों को मार डाला है. तस्नीम न्यूज एजेंसी ने इस बात की पुष्टि की है कि इसमें ईरान के 2 परमाणु वैज्ञानिकों की मौत हुई है. एजेंसी ने मरने वाले वैज्ञानिकों की परमाणु वैज्ञानिक मोहम्मद मेहदी तेहरानची और फेरेयदून अब्बासी के मौत की पुष्टि की है.इजरालयी प्रधानमंत्री ने एक वीडियो संदेश भी जारी कर कहा है कि यह ऑपरेशन तब तक चलेगा जब तक इजरायल को अपनी सुरक्षा सुनिश्चित होती नहीं दिखती. इजरायल के प्रधानमंत्री ने नेनेतन्याहू ने बहुत ही साफ शब्दों में कहा है कि, 'जब तक इजरायल के अस्तित्व पर खतरे बने रहेंगे, ईरान पर हमले जारी रहेंगे'.इसके साथ उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि यह हमला सिर्फ एक कार्रवाई नहीं है बल्कि एक लंबा चलने वाला रणनीतिक ऑपरेशन है.ऑपरेशन की शुरुआत गुरूवार की देर रात हुई. इजरायल ने ईरान के अंदर ठिकानों पर प्री-एम्पटिव एयरस्ट्राइक किए. इन हमलों में ईरान की मिसाइल फैसिलिटी, एयर डिफेंस सिस्टम और कंट्रोल सेंटर को निशाना बनाया गया. इसके तुरंत बाद ही इजरायल ने पूरे देश में आपातकाललागू कर दी और सभी को सतर्क रहने के निर्देश दिए. इस सैन्य अभियान में इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद की भूमिका भी बहुत अधिक महत्वपूर्ण मानी जा रही है. रिपोर्टों की मानें तो मोसाद ने तेहरान समेत ईरान के कई संवेदनशील क्षेत्रों में गुप्त मिशन चलाकर ईराम के मिसालइ प्रोग्राम और एयर डिफेंस सिस्टम को फेल करने की कोशिश की है. Operation Rising Lion को लेकर यह माना जा रहा है कि इस हमले में ईजरायल ने ईरान के कई परमाणु वैज्ञानिकों को मार डाला है. फिलाहल ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने अभी 2 परमाणु वैज्ञानिकों की मौत की पुष्टि की है.ईरान की ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी के रिपोर्ट के मुताबिक परमाणु वैज्ञानिक मोहम्मद मेहदी तेहरानची और फेरेयदून अब्बासी की मौत हुई है. इसी बीच न्यूयॉर्क टाइम्स ने चार अज्ञात ईरानी अधिकारियों का हवाला देते हुए यह कहा है कि, इजरायली सेना द्वारा कम से कम 6 सैन्य ठिकानों पर हमला किया है. उन्होंने यह भी बताया कि परचिन सैन्य परिसर को ठिकाना बनाया गया, साथ ही कमांडरों के लिए बनाए गए 2 सुरक्षित सैन्य परिसर में कई आवायीस घरों को भी निशाना बनाया गया. इस हवाई हमले ने दोनों कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के बीच लंबे समय से चल रहे टकराव को और बढ़ा दिया. इजराइल के चैनल 12 के अनुसार , ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद बाघेरी और कई वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं, हालांकि ईरान ने आधिकारिक तौर पर हताहतों की संख्या की पुष्टि नहीं की है.हालांकि इजरायल का समर्थक होने के बाद भी अमेरिका ने खुद को इस ऑपरेशन से अलग कर लिया है. विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि इजरायल ने एकतरफा कार्रवाई की है. आगे उन्होंने कहा कि, हम ईरान के खिलाफ हमलों में शामिल नहीं है और हमारी पहली प्रथमिकता तनाव क्षेत्र में अमेरिकी सेना की रक्षा करना है.ईरान की तस्मीन समाचार एजेंसी और तेहरान टाइम्स अखबार का कहना है कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कमांडर इन चीफ हुसैन सलामी की इस हमले में मौत हो गई है. वहीं इजरायल के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने प्रेस ब्रीफिंग कर के 'ऑपरेशन राइजिंग लॉयन' के पीछे तीन प्रमुख कारण बताए हैं. इजरायली अधिकारी ने साफ किया कि यह हमला कोई जवाबी कार्रवाई नहीं बल्कि ईरानी खतरे की जड़ पर प्रहार है जिससे भविष्य में इजराय को बचाया जा सके. 1- इसमें अधिकारी ने सबसे बड़ा खतरा न्यूक्लियर ट्रिगर को कहा है जो ईरान के Nuclear Program से जुड़ा है. इजरायली अधिकारी ने कहा कि ईरान के पास इतना फिसाइल मटेरियल है कि वह कुछ ही समय में 15 न्यूक्लियर बम बना सकता है. IAEAकी रिपोर्ट का हवाला देते हुए अधिकारी ने यह भी बताया कि ईरान का यह कार्यक्रम अब सिर्फ सिविल उपयोग तक सीमित नहीं रहा बल्कि एक सीक्रेट प्रोजेक्ट बन चुका है. 2-दूसरा सबसे बड़ा खतरा ईरान के हजारों बैलिस्टिक मिसाइलों से जुड़ा है. अधिकारी ने कहा कि ईरान इन मिसाइलों की संख्या तीन गुना करने की कोशिश में लगा है और उसी योजना पर काम कर रहा है. इजरायली अधइकारी ने चेतावनी दी कि भले इनमें परमाणु हथियार शामिल ना हो लेकिन इतनी बड़ी संख्या में मिसाइल ताकत हासिल करना भी इजरायल के अस्तित्व पर बड़ा संकट है. 3- तीसरा खतरा ईरान की तरफ से क्षेत्रीय प्रॉक्सी समूह जैसे हिजबुल्लाह, हूती और अन्य संगठन शामिल हैं जिन्हें ईरान हथिराय और तकनीक दोनों ही मुहैया करता है. अधिकारी ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि ये संगठन ईरान से संकेत मिलने पर इजरायल के खिलाफ मोर्चा खोलते हैं जिस कारण से देश को युद्ध जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता है. 4- इसके अलावा आपको बता दें कि ईरानी परमाणु वैज्ञानिक अब्बासी पर 2010 में भी सड़क पर हत्या के प्रयास किए गए थे लेकिन उस समय वह बच गए थे. दूसरे वैज्ञानिक मोहम्मद मेहदी तेहरानची हैं जो तेहरान की ही इस्लामिक आजाद यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष हैं. ईरान की सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को इजरायली हमलों के बाद तेहरान और आस-पास के इलाकों को देखते हुए हमले के बाद हुए भारी नुकसान की तस्वीरें और वीडियो जारी किए हैं.Air india plain

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Israel Strikes On Iran Operation Rising Lion What Is Rising Lion Israel Attack Iran Israel Launch Attack On Iran Israel Attack Multiple Assassinations In Iran Israel Carries Out Attacks On Iran Israel Attacked At Least 6 Military Bases Iran इजरायल ने ईरान में किए हमले इजरायल ईरान हमला इजरायल ईरान हमला कई परमाणु वैज्ञानिकों की मौत

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

गाजियाबाद में अपराधी को पकड़ने गई नोएडा पुलिस पर हमला, कांस्टेबल की मौतगाजियाबाद में अपराधी को पकड़ने गई नोएडा पुलिस पर हमला, कांस्टेबल की मौतगाजियाबाद में अपराधी को पकड़ने गई नोएडा पुलिस पर हमला, कांस्टेबल की मौत
Read more »

ईरान के 'किराना हिल्स' पर इजरायल की नजर, ट्रंप का खामेनेई को 'प्यार', नेतन्याहू को दी कड़ी चेतावनीईरान के 'किराना हिल्स' पर इजरायल की नजर, ट्रंप का खामेनेई को 'प्यार', नेतन्याहू को दी कड़ी चेतावनीUS News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के पीएम नेतन्याहू में ईरान पर हमले को लेकर टकराव बढ़ गया है. ट्रंप ने चेताया कि हमला उनकी कूटनीतिक कोशिशों को नुकसान पहुंचा सकता है. इजरायल ईरान के परमाणु ठिकानों को पाकिस्तान के 'किराना हिल्स' की तरह हमला कर सकता है.
Read more »

मुंबई : भाभा हॉस्पिटल की बदहाली और लाडली बहन योजना पर वर्षा गायकवाड का सरकार पर हमलामुंबई : भाभा हॉस्पिटल की बदहाली और लाडली बहन योजना पर वर्षा गायकवाड का सरकार पर हमलामुंबई : भाभा हॉस्पिटल की बदहाली और लाडली बहन योजना पर वर्षा गायकवाड का सरकार पर हमला
Read more »

इजरायल का ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर हमला, सुबह-सुबह धमाकों से दहली राजधानी तेहरानइजरायल का ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर हमला, सुबह-सुबह धमाकों से दहली राजधानी तेहरानइजरायली रक्षा बल (IDF) ने पुष्टि की है कि उसे ईरान के खिलाफ हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। इजरायली वायु सेना ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े कई ठिकानों पर हमले कर रही है।
Read more »

इजरायल का ईरान पर बहुत बड़ा अटैक, दर्जनों मिलिट्री और न्यूक्लियर साइट्स तबाह, कई परमाणु वैज्ञानिकों और कमांडरों को भी मारने का दावाइजरायल का ईरान पर बहुत बड़ा अटैक, दर्जनों मिलिट्री और न्यूक्लियर साइट्स तबाह, कई परमाणु वैज्ञानिकों और कमांडरों को भी मारने का दावाइजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया है. इजरायली सेना ने ईरान की राजधानी तेहरान में बमों से हमला किया है. इसके अलावा इजरायल ने ईरानी आर्मी के ठिकानों और उसने न्यूक्लियर ठिकानों पर हमला किया है.
Read more »

इजरायली अटैक में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड चीफ हुसैन सलामी की भी मौत, कई बड़े मिलिट्री अफसर बने निशानाइजरायली अटैक में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड चीफ हुसैन सलामी की भी मौत, कई बड़े मिलिट्री अफसर बने निशानाइजरायल ने ईरान पर बड़ा हमला किया है. इस हमले में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड चीफ हुसैन सलामी की मौत हो गई है. इजरायल ने ईरान पर अटैक को 'ऑपरेशन राइजिंग लायन' का नाम दिया है. हमले के बाद इजरायल ने देशभर में इमरजेंसी घोषित कर दी है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:48:28