Iran Protest: निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी ने जनता और सेना से आंदोलन तेज करने की अपील की

Donald Trump News

Iran Protest: निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी ने जनता और सेना से आंदोलन तेज करने की अपील की
International NewsIran Protest
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 133 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 51%

International News in Hindi | World News in Hindi | Iran Protest | Exiled Crown Prince Reza Pahlavi | Reza Pahlavi | US Iran Conflicts | US Iran Tensions | Donald Trump | Donald Trump on Iran Protest | Reza Pahlavi statement | Iran News | Iran | USA...

" Iran Protest : ईरान में पिछले 15 दिनों से जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मच गई है. ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों से आंदोलन जारी रखने और संस्थानों पर कब्जा करने की बात कही, साथ ही “मदद आ रही है” का संदेश दिया.

उनके बयान के बाद ईरान पर अमेरिकी कार्रवाई को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. इस बीच निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी ने भी जनता और सेना से संघर्ष तेज करने की अपील की है.Advertisment ट्रंप का सोशल मीडिया पोस्ट ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "ट्रूथ" पर एक पोस्ट कर ईरान के प्रदर्शनकारियों से अपना आंदोलन जारी रखने की अपील की है. अपने पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, “ईरानी देशभक्तों, विरोध जारी रखो. अपने संस्थानों पर कब्जा करो. हत्यारों और भ्रष्ट लोगों के नाम याद रखो. उन्हें इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी. जब तक प्रदर्शनकारियों की बेवजह हत्या बंद नहीं हो जाती, मैंने ईरानी अधिकारियों के साथ सभी बैठकें रद्द कर दी हैं. मदद आ रही है.” ट्रंप के इस बयान के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या अमेरिका ईरान के खिलाफ कोई बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रहा है. रजा पहलवी ने भी जारी किया वीडियो संदेश बता दें कि ट्रंप के बयान के बाद ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी ने भी एक वीडियो संदेश जारी किया. उन्होंने ईरानी जनता से संघर्ष जारी रखने की अपील की. रजा पहलवी ने कहा कि दुनिया ने न सिर्फ आपकी आवाज सुनी है, बल्कि अब उस पर कार्रवाई भी हो रही है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति का संदेश आप सभी ने सुना होगा- "मदद आ रही है." هم‌میهنانم، همانطور که در پیام قبلیم به شما گفتم، جهانیان نه تنها شجاعت و صدای شما را دیدند و شنیدند بلکه دارند اقدام می‌کنند. قاعدتاً تا الان پیام رییس‌جمهوری آمریکا را شنیده‌اید. کمک در راه است.مبارزه را ادامه بدهید. نگذارید که این رژیم، شرایط را عادی جلوه بدهد. بعد از این… pic.twitter.com/TlK3Le43bd — Reza Pahlavi January 13, 2026 पहलवी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप रजा पहलवी ने ईरान की मौजूदा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इतनी हत्याओं के बाद जनता और शासन के बीच खून की दीवार खड़ी हो चुकी है. उन्होंने प्रदर्शनकारियों से कहा कि हिंसा करने वालों के नाम याद रखें, क्योंकि एक दिन उन्हें अपने किए का जवाब देना पड़ेगा. "Continue the struggle, don't let this regime portray situation as normal": Reza Pahlavi urges IraniansRead @ANI Story | https://t.co/g1RaWB4SxY#RezaPahlavi #Iranians #Protest #US pic.twitter.com/cglW3D49Mb — ANI Digital January 14, 2026 सेना के लिए खास संदेश रजा पहलवी ने ईरानी सेना को भी खास संदेश दिया. उन्होंने कहा, “आप ईरान की राष्ट्रीय सेना हैं, इस्लामिक रिपब्लिक की नहीं. अपने देशवासियों की जान बचाना आपका कर्तव्य है. आपके पास ज्यादा समय नहीं है, जितनी जल्दी हो सके जनता के साथ खड़े हों.” ईरान में जारी इन प्रदर्शनों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाओं से साफ है कि हालात तेजी से बदल रहे हैं. अब पूरी दुनिया की नजर इस पर है कि आगे अमेरिका और ईरान के बीच क्या रुख अपनाया जाता है. यह भी पढ़ें- 'मदद बस पहुंच रही है...' ट्रंप के एक मैसेज से हिला ईरान, क्या खामेनेई के खिलाफ अमेरिका ने तैयार कर लिया है फाइनल प्लान?"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

International News Iran Protest

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ईरान में हालात बेकाबू, हिंसक प्रदर्शनों के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों को देश छोड़ने को कहाईरान में हालात बेकाबू, हिंसक प्रदर्शनों के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों को देश छोड़ने को कहाInternational News in Hindi | US Iran Conflict | Iran Violent Protest | Iran Protest | US Iran War | US Iran Tension | Donald Trump | America issued travel advisory | Amid violent protests in Iran the US has urged its citizens to leave the country | USA...
Read more »

Iran Protest: ईरान हिंसा का 17वां दिन आज, अब तक 646 लोगों की मौत; हजारों लोग गिरफ्तारIran Protest: ईरान हिंसा का 17वां दिन आज, अब तक 646 लोगों की मौत; हजारों लोग गिरफ्तारIran Violence: ईरान हिंसा का 17वां दिन आज, अब तक 646 लोगों की मौत; हजारों लोग गिरफ्तार Iran Violence 17th Day 646 killed so far विदेश
Read more »

Iran Protest: अमेरिका से युद्ध हुआ तो खामेनेई की ये 5 मिसाइलें दुनिया हिला देंगीIran Protest: अमेरिका से युद्ध हुआ तो खामेनेई की ये 5 मिसाइलें दुनिया हिला देंगीIran Protest Update: ईरान(iran news) इस वक्त अपने सबसे खतरनाक दौर से गुजर रहा है। देशभर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच हालात खौफनाक बनते जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें करीब 490 प्रदर्शनकारी(iran protestors) और 48 सुरक्षाकर्मी शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं 10,600 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया...
Read more »

Iran Protest: इस शर्त के साथ अमेरिका से बातचीत के लिए तैयार हुआ ईरान, US-इस्राइल पर लगाए ये आरोपIran Protest: इस शर्त के साथ अमेरिका से बातचीत के लिए तैयार हुआ ईरान, US-इस्राइल पर लगाए ये आरोपIran Protest: इस शर्त के साथ अमेरिका से बातचीत के लिए तैयार हुआ ईरान, US-इस्राइल पर लगाए ये आरोप Iran Protest 17th Day today Iran Ready to talk with US विदेश
Read more »

Iran Protest: इरफान सुल्तानी को कल फांसी देगी ईरानी सरकार, ईश्वर के खिलाफ हिंसा छेड़ने का आरोप; जानें इनके बारे मेंIran Protest: इरफान सुल्तानी को कल फांसी देगी ईरानी सरकार, ईश्वर के खिलाफ हिंसा छेड़ने का आरोप; जानें इनके बारे मेंIran Protest: इरफान सुल्तानी को कल फांसी देगी ईरानी सरकार, ईश्वर के खिलाफ हिंसा छेड़ने का आरोप; जानें इनके बारे में erfan-soltani Death Punishment tomorrow amid Iran Protest विदेश
Read more »

Iran Protest Live: ईरान पर हमले की उल्टी गिनती चालू, 2400 प्रदर्शनकारी मरे, ट्रंप बोलेIran Protest Live: ईरान पर हमले की उल्टी गिनती चालू, 2400 प्रदर्शनकारी मरे, ट्रंप बोलेIran Protest Live News: ईरान में जो हालात चल रहे हैं, उसे लेकर पल-पल इस बात का डर बना हुआ है कि हालात कभी भी काबू से बाहर हो सकते हैं. ईरान में सरकार प्रदर्शनों को दबाने में जुटी है, तो डोनाल्ड ट्रंप और पूर्व शाह के बेटे जा पहलवी प्रदर्शनकारियों को उकसा रहे हैं कि वे इसे रोकें नहीं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:21:49