Iran Protest: इरफान सुल्तानी को कल फांसी देगी ईरानी सरकार, ईश्वर के खिलाफ हिंसा छेड़ने का आरोप; जानें इनके बारे में erfan-soltani Death Punishment tomorrow amid Iran Protest विदेश
"Iran Protest: ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शन के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां एक 26 साल के प्रदर्शनकारी इरफान सुल्तानी को कथित रूप से बुधवार को फांसी दी जाएगी. अगर ईरानी सरकार सजा का ऐलान करती है तो ये सरकार विरोधी आंदोलन से जुड़ी फांसी की पहली आधिकारिक सजा होगी.
मानवाधिकार संगठन इसे कानून का उल्लंघन बताया है. Advertisment कौन हैं इरफान सुल्तानी? इरफान सुल्तानी तेहरान के कराज इलाके के फर्दीस के रहने वाले हैं. आठ जनवरी को सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था. उन पर मोहरेबेह यानी ईश्वर के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप है. ईश्वर के खिलाफ युद्ध छेड़ने के आरोपी को ईरान में मौत की सजा दी जाती है. मानवाधिकार समूहों ने उठाए सवाल मानवाधिकार समूहों ने इरफान को न्याय देने की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं. इरफान को अपना बचाव करने के लिए वकील नहीं दिया गया, यहां तक की उनकी बहन को भी केस की फाइल देखने और भाई का केस लड़ने से रोक दिया गया. पुलिस ने आठ जनवरी को उन्हें गिरफ्तार किया था. चार दिन के अंदर ही अदालत ने मौत की सजा भी दे दी. परिवार को सिर्फ 10 मिनट ही उससे मिलने दिया गया. ईरान ह्यूमन राइट्स ने इंटरनेशनल कम्युनिटी से अपील की है कि वे तुरंत मामले में हस्तक्षेप करें. उन्होंने चेतावनी दी कि सामूहिक फांसी का दौर इससे शुरू हो सकता है. सोशल मीडिया पर 'StopExecutionsInIran' हैशटैग चलाया जा रहा है और इरफान सुल्तानी के लिए न्याय की मांगा जा रहा है. ईरान में कैसी है प्रदर्शनों की वर्तमान स्थिति ईरान में प्रदर्शन दिसंबर 2025 के अंत में शुरू हुआ था, जो धीरे-धीरे हिंसक बन गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक 646 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने 10 हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है. हिंसा की वजह से इंटरनेट और संचार सेवाओं पर कड़ा प्रतिबंध लगा हुआ है, जिससे सही जानकारी ईरान से बाहर नहीं आ पा रही है. इरफान को फांसी देकर जनता के मन में डर पैदा करना है, जिससे प्रदर्शन को कुचला जा सके. "
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Iran Protest Live: ईरानी राष्ट्रपति ने दंगाइयों को लेकर दी चेतावनी, अमेरिका-इजरायल पर लगाए आरोपईरान में लगातार तीसरे हफ्ते जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने देश को संबोधित किया। उन्होंने दंगाइयों को समाज को नुकसान न पहुँचाने की चेतावनी दी और अमेरिका व इजरायल पर अशांति फैलाने का आरोप लगाया। पेजेशकियान ने कहा कि सरकार शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की बात सुनेगी, लेकिन हिंसा करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इजरायल...
Read more »
ईरान में हालात बेकाबू, हिंसक प्रदर्शनों के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों को देश छोड़ने को कहाInternational News in Hindi | US Iran Conflict | Iran Violent Protest | Iran Protest | US Iran War | US Iran Tension | Donald Trump | America issued travel advisory | Amid violent protests in Iran the US has urged its citizens to leave the country | USA...
Read more »
Iran Protest Live: 15 दिनों से सुलग रहा है ईरान, लाशों से पटी सड़कें, ट्रंप ने फोड़ा टैरिफ बम, फिर भी अड़े ...Iran Protest Live News: ईरान इस वक्त गंभीर परिस्थितियों से जूझ रहा है. सड़कों पर लोग आजादी और राजशाही की मांग लेकर डटे हुए थे कि उधर से सरकार के पक्ष में भी प्रदर्शन चालू हो गए. इस विद्रोह से जुड़ी हुई सीमित खबरें बाहर आ रही हैं लेकिन दावा किया जा रहा है कि अब तक 600 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है.
Read more »
Iran Protest: ईरान हिंसा का 17वां दिन आज, अब तक 646 लोगों की मौत; हजारों लोग गिरफ्तारIran Violence: ईरान हिंसा का 17वां दिन आज, अब तक 646 लोगों की मौत; हजारों लोग गिरफ्तार Iran Violence 17th Day 646 killed so far विदेश
Read more »
Iran Protest: अमेरिका से युद्ध हुआ तो खामेनेई की ये 5 मिसाइलें दुनिया हिला देंगीIran Protest Update: ईरान(iran news) इस वक्त अपने सबसे खतरनाक दौर से गुजर रहा है। देशभर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच हालात खौफनाक बनते जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें करीब 490 प्रदर्शनकारी(iran protestors) और 48 सुरक्षाकर्मी शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं 10,600 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया...
Read more »
Iran Protest: इस शर्त के साथ अमेरिका से बातचीत के लिए तैयार हुआ ईरान, US-इस्राइल पर लगाए ये आरोपIran Protest: इस शर्त के साथ अमेरिका से बातचीत के लिए तैयार हुआ ईरान, US-इस्राइल पर लगाए ये आरोप Iran Protest 17th Day today Iran Ready to talk with US विदेश
Read more »
