भारत के कूटनीतिक दवाबों और पाकिस्तान को आतंक के लिए जिम्मेवार ठहराने की निरंतर कोशिशों से पाकिस्तान झुकने पर मजबूर हुआ. पढ़िए अंदर की कहानी
मिग 21 के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान करीब 55 घंटे तक पाकिस्तानी सेना की हिरासत में रहने के बाद वाघा बॉर्डर के रास्ते हिंदुस्तान वापस लौट आए हैं. मगर यकीन मानिए उनकी रिहाई इतनी आसान नहीं थी. बुधवार दोपहर शुरू होने से पहले जैसे ही अभिनंदन के पाकिस्तान में होने की खबर आई.
नई दिल्ली फौरन हरकत में आ चुकी थी. इसके बाद अगले 30 घंटे तक प्रधाननमंत्री कार्यालय, विदेश मंत्रालय, भारतीय वायु सेना और एनएसए सिर्फ एक काम में लगे थे. अभिनंदन की रिहाई. और इसके लिए सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों समेत दुनिया भर के देशों के ज़रिए पाकिस्तान पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था. आपको बताते हैं कि आखिर अभिनंदन की रिहाई कैसे मुमकिन हो पाई. करीब 55 घंटे तक पाकिस्तानी सेना की हिरासत में रहने के बाद विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान बा-हिफाज़त हिंदुस्तान लौट आए. तनाव भरे इस माहौल में पूरे देश को सुकून मिला. विंग कमांडर की वापसी के साथ ही अब उम्मीद की जा रही है कि भारत-पाक के बीच तनाव में अब कुछ कमी आएगी. मगर अभिनंदन की ये रिहाई इतनी आसान नहीं थी, जितनी दिख रही है. एक तरफ देश दुआएं मांग रहा था तो दूसरी तरफ भारत सरकार 30 घंटे से भी ज्यादा वक्त तक लगातार वो रास्ता तलाश रही थी जिसके ज़रिए जल्द से जल्द पायलट की रिहाई हो सके. बुधवार की सुबह जैसे ही विंग कमांडर के पाकिस्तानी हिरासत में होने की खबर आई उसी के फौरन बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कूटनीतिक जंग छेड़ दी थी. भारत ने सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई सदस्य देशों समेत कई देशों को अपने पाले में खड़ा कर लिया. हर देश को ये साफ-साफ बोल दिया था कि पाकिस्तान को भारतीय पायलट हर हाल में रिहा करना होगा. इसमें किसी तरह की ना-नुकुर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई के लिए 27 और फरवरी को प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्रालय में दिन भर गहमागहमी रही. भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और चीन को एक साथ अपने पाले में किया. सूत्रों के मुताबिक भारत ने दुनिया भर के देशों को बताया कि दोनों देशों के बीच तनाव कम करने का जिम्मा पाकिस्तान का है. अगर ऐसा नहीं हुआ तो पाकिस्तान पर हमला किया जाएगा. भारत के सख्त रुख को देखते हुए ज्यादातर देशों ने पाकिस्तानी सरकार को हालात से रूबरू कराया. सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों के वार्ताकारों ने पाकिस्तान से कहा कि भारत उस पर तीन तरह से कार्रवाई करने की प्लानिंग कर रहा है. इंडियन नेवी कराची की ओर बढ़ेगी. पाकिस्तान पर बैलिस्टिक मिसाइल भी दागने की तैयारी है. इसके अलावा इंडियन आर्मी पाकिस्तानी बॉर्डर पर भी हमला बोलने को तैयार है. हालांकि भारत ने ऐसी किसी भी हलचल से लगातार इंकार किया. मगर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरूवार को पाक संसद में बाकायदा भारत की तरफ से मिसाइल हमले की बात कही थी. इसी गहमागहमी के बीच 28 फरवरी को अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो और अमेरिकी सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से बातचीत की. अमेरिका ने भारत को पूरा समर्थन देने का भरोसा दिया. अमेरिका ने ये भी कहा कि भारत को सीमा पार से जारी आतंकवाद से आत्मरक्षा का पूरा हक है. सूत्रों के मुताबिक भारत सरकार ने दुनिया भर की सरकारों को भरोसा दिया कि उसका आतंकी कैंपों के खिलाफ ये मिशन फिलहाल पूरा हो चुका है. अब सारी कवायद पायलट को लेकर है. पाकिस्तान को उसे हर हाल में लौटाना होगा. पाकिस्तान की जिम्मेदारी है कि वो युद्ध बंदियों पर जेनेवा कन्वेंशन-1949 का पालन करें. पाकिस्तान को इंसानियत के आधार पर पायलट की वापसी सुनिश्चित करनी होगी. इन हालात में पाकिस्तान के साथ किसी तरह की कोई बातचीत नहीं हो सकती है. और अगर पायलट की रिहाई में कोई गफलत हुई तो हालात बिगड़ने में वक्त नहीं लगेगा. भारत के कूटनीतिक दांव से पाकिस्तान खुद को अलग-थलग महसूस करने लगा. सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई सदस्यों में पाकिस्तान को चीन से काफी उम्मीद थी. मगर उलटे सभी देशों ने पाकिस्तान से आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा. यहां तक की संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों ने भी पाकिस्तान को आईना दिखा दिया. पाकिस्तान उस पर दबाव डाल रहा था कि वो भारत को अंतर्राष्ट्रीय इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन की बैठक में न बुलाए. मुस्लिम देशों की ये बैठक इस वक्त यूएई में चल रही है. इसमें भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को चीफ गेस्ट बनाया गया. मगर संयुक्त अरब अमीरात ने पाकिस्तान की इस मांग को ठुकरा दिया. यूएई और सऊदी अरब जैसे देशों से भी समर्थन न मिलने से पाकिस्तान के पास बेहद कम विकल्प बचे थे. आखिर में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने अभिनंदन की गिरफ्तारी के ठीक 31 घंटे बाद बीते गुरूवार की शाम पांच बजे पाक संसद में बयान देने का फैसला लिया. इसमें उन्होंने विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान शांति की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए भारतीय पायलट अभिनंदन को रिहा कर रहा है. और ऐसे 55 घंटे बाद अभिनंदन अपने वतन लौट आए.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की: भारत-Navbharat TimesIndia News: बालाकोट में भारत के एयर स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। हालांकि भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसके एक लड़ाकू विमान को मार गिराया है।
Read more »
आतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव, सिर्फ 16 प्वाइंट में जानें 48 घंटे का हर अपडेटपुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तल्खियां देखी जा रही थीं, मगर जैश के आतंकी कैंप पर भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने जो पलटवार करने की नापाक कोशिश की है, उससे सीमा के साथ-साथ दोनों देशों के बीच और तनातनी बढ़ गई है. बुधवार को पाकिस्तान वायुसेना के विमान ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई की और उसके नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया. पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर भारत द्वारा किये गए एयर स्ट्राइक की प्रतिक्रिया के तौर पर पाकिस्तानी विमानों द्वारा बुधवार को भारतीय सीमा में किये गए हमले के बाद से भारतीय वायुसेना का एक पायलट कार्रवाई में लापता बताया जा रहा है, जबकि एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराए जाने की बात भी सामने आ रही है. भारत-पाकिस्तान पर गहराते युद्ध के बादलों के बीच पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने अपनी सीमा में एक भारतीय पायलटों को गिरफ्तार किया है. बुधवार की शाम भारत ने पाकिस्तान के उस दावे की पुष्टि की जिसमें वह अपने कब्जे में एक भारतीय पायलट होने की बात कर रहा था. विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि हमारा एक पायलट पाकिस्तान की कस्टडी में है और हम पाकिस्तान से मांग करते हैं कि वह भारतीय वायुसेना के उस पायलट को तुरंत सुरक्षित वापस भेजें.
Read more »
इमरान खान के भाषण के बावजूद दोनों देशों के बीच बढ़ सकता है तनाव- Amarujalaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेना प्रमुखों के साथ बातचीत की जिसने इस संभावना को बढ़ा दिया है कि भारत पाकिस्तान
Read more »
भारत-पाक तनाव से घबराया अमेरिका, दोनों देशों से की शांति की अपील...वॉशिंगटन। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से चिंतित अमेरिका ने बुधवार को परमाणु शक्तिसंपन्न दोनों देशों से तनाव कम करने के लिए तुरंत कदम उठाने की अपील की। उसने आगाह किया कि आगे से किसी भी ओर से की गई सैन्य कार्रवाई से दोनों देशों के लिए जोखिम की आशंका अस्वीकार्य रूप से बहुत ज्यादा है।
Read more »
भारत-पाक के बीच बातचीत की पैरवी की, शहीद सीआरपीएफ की विधवा को किया ट्रोलसीआरपीएफ के शहीद जवान की पत्नी भारत-पाक के बीच वार्ता चाहती हैं, युद्ध नहीं और इस वजह से उन्हें ट्रोल किया गया।
Read more »
Breaking: भारत की पाकिस्तान पर बड़ी जीत, 48 घंटे के अंदर अभिनंदन की वतन वापसी– News18 हिंदीwing commandar abhinandan returns from pakistan via wagah border onm-पाकिस्तान से भारत लौटे विंग कमांडर अभिनंदन
Read more »
सुषमा की बांग्लादेश-मालदीव के विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ताविदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को बांग्लादेश एवं मालदीव के विदेश मंत्रियों से द्विपक्षीय वार्ता की और दोनों देशों के साथ क्षेत्रीय स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया. अबु धाबी में इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) की बैठक में भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज में गेस्ट ऑफ औनर के तौर पर मौजूद थीं. बैठक को संबोधित करने के बाद सुषमा ने मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद और बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमिन के सात द्विपक्षीय वार्ता की.
Read more »
भारत-PAK के बीच 4 दिन तक नफरत और जंग के माहौल में अमन की जीतविंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तानी सेना ने 1 मार्च की रात साढ़े नौ बजे भारत को सौंप दिया और पिछले तीन-चार दिनों से चले आ रहे युद्ध के माहौल का असर कुछ समय के लिए कम हुआ. पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों के बीच गर्व से सिर ऊंचा किए वाघा-अटारी बॉर्डर पर चलते हुए विंग कमांडर अभिनंदन को देख दोनों देशों के बीच युद्धविराम चाहने वालों को इसमें दोस्ती की झलक दिखाई दे रही थी तो युद्ध चाहने वालों को अपनी जीत और हार दिखाई दे रही थी.
Read more »
पायलट की बिना शर्त रिहाई के लिए बड़ी कार्रवाई की तैयारी में था भारत- Amarujalaपुलवामा आतंकी हमले का दृढ़ता से जवाब देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में भविष्य की सरकारों के लिए एक नया बेंचमार्क
Read more »
