F-16 पर PAK के झूठ की पाकिस्तानी पत्रकार ने ही खोली पोल

United States News News

F-16 पर PAK के झूठ की पाकिस्तानी पत्रकार ने ही खोली पोल
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 98 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 42%
  • Publisher: 63%

पाकिस्तान कहता रहा है कि 27 फरवरी को उसने भारतीय सीमा में घुसपैठ के लिए अमेरिका में बने फाइटर जेट F-16 का इस्तेमाल नहीं किया था. लेकिन पाकिस्तान के जाने-माने पत्रकार तहा सिद्दीकी ने पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश कर दिया है

पाकिस्तान के एक पत्रकार ने अपने ही सरकार के झूठ की पोल खोल दी है. पाकिस्तान कहता रहा है कि 27 फरवरी को उसने भारतीय सीमा में घुसपैठ के लिए अमेरिका में बने फाइटर जेट F-16 का इस्तेमाल नहीं किया था. लेकिन पाकिस्तान के जाने-माने पत्रकार तहा सिद्दीकी ने पाक सेना में अपने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि इस ऑपरेशन में पाक सेना ने F-16 का इस्तेमाल किया था.

उन्होंने ट्वीट कर कहा,"मेरे सूत्र बताते हैं कि भारत के खिलाफ ऑपरेशन में F-16 का इस्तेमाल किया गया था." शनिवार को तहा सिद्दीकी ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मोहम्मद अम्मार का भी एक ऑडियो क्लिप अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था, इसमें मोहम्मद अम्मार बालाकोट पर भारतीय सेना के हमले की पुष्टि करते हुए पाकिस्तान सरकार को कोस रहा है.— Taha Siddiqui March 3, 2019बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले के बाद भारत ने 12 दिन इतंजार किया. 26 फरवरी को आधी रात के बाद भारत के 12 मिराज लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग कैंप को नेस्तानाबूद कर दिया. इस हमले में 300 से ज्यादा आतंकी मारे गए. इस हमले से पाकिस्तान में कोहराम मच गया. पाकिस्तान ने आनन-फानन में अगले ही दिन 27 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में अपने लड़ाकू विमानों के दस्ते के साथ भारत पर हमले की नाकाम कोशिश की. भारतीय वायुसेना के अलर्ट फाइटर प्लेन ने पाकिस्तान की साजिश फेल कर दी. PoK में भारत और पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों में जोरदार भिडंत हुई. भारत ने पाकिस्तान के लड़ाकू विमान F-16 को मार गिराया. हालांकि भारत का भी मिग-21 इस हमले में पाकिस्तानी फायरिंग की चपेट में आया. भारत के विंग कमांडर अभिनंदन सुरक्षित वापसी की कोशिश में पाक अधिकृत कश्मीर में चले गए. हालांकि महज 60 घंटे के अंदर पाकिस्तान को उन्हें छोड़ना पड़ा.बता दें कि अब जब भारत ने F-16 विमान को इस ऑपरेशन में गिरा दिया है तो पाकिस्तान को इस बात की चिंता है कि F-16 के गलत इस्तेमाल पर अमेरिका एक्शन ले सकता है, लिहाजा पाकिस्तान सीधा यह कह रहा है कि इस सैन्य ऑपरेशन में F-16 का इस्तेमाल किया ही नहीं गया है. जब मीडिया में इस बावत खबरें आई कि भारत ने पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया है तो अमेरिका ने कहा कि वो इस बात की जांच कर रहा है कि क्या पाकिस्तान ने इंडिया के खिलाफ F-16 विमान का इस्तेमाल किया था? रविवार को इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास ने बयान जारी कर कहा,"हमें मीडिया में आ रहे ऐसे रिपोर्ट की जानकारी है इस मामले में जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं, रक्षा सौंदों से जुड़े प्रावधानों के उल्लंघन के मामलों को हम बहुत गंभीरता से लेते हैं."

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

आतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव, सिर्फ 16 प्वाइंट में जानें 48 घंटे का हर अपडेटआतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव, सिर्फ 16 प्वाइंट में जानें 48 घंटे का हर अपडेटपुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तल्खियां देखी जा रही थीं, मगर जैश के आतंकी कैंप पर भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने जो पलटवार करने की नापाक कोशिश की है, उससे सीमा के साथ-साथ दोनों देशों के बीच और तनातनी बढ़ गई है. बुधवार को पाकिस्तान वायुसेना के विमान ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई की और उसके नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया. पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर भारत द्वारा किये गए एयर स्ट्राइक की प्रतिक्रिया के तौर पर पाकिस्तानी विमानों द्वारा बुधवार को भारतीय सीमा में किये गए हमले के बाद से भारतीय वायुसेना का एक पायलट कार्रवाई में लापता बताया जा रहा है, जबकि एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराए जाने की बात भी सामने आ रही है. भारत-पाकिस्तान पर गहराते युद्ध के बादलों के बीच पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने अपनी सीमा में एक भारतीय पायलटों को गिरफ्तार किया है. बुधवार की शाम भारत ने पाकिस्तान के उस दावे की पुष्टि की जिसमें वह अपने कब्जे में एक भारतीय पायलट होने की बात कर रहा था. विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि हमारा एक पायलट पाकिस्तान की कस्टडी में है और हम पाकिस्तान से मांग करते हैं कि वह भारतीय वायुसेना के उस पायलट को तुरंत सुरक्षित वापस भेजें.
Read more »

Surgical Strike 2 LIVE Update: नहीं मान रहा पाकिस्तान, फिर की सीमापर गोलाबारीSurgical Strike 2 LIVE Update: नहीं मान रहा पाकिस्तान, फिर की सीमापर गोलाबारीनई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय वायुसेना द्वारा मंगलवार तड़के सीमापार किए गए Air Strikes के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को पाकिस्तान ने भारत के एक विमान को गिरा दिया और पायलट अभिनंदन को गिरफ्त में ले लिया। दूसरी तरफ भारत ने भी पाकिस्तान के F16 विमान को मार गिराया। इस तनातनी के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना ने शांति की बात कही। शांति की यह बात ज्यादा देर टिकी नहीं और पाकिस्तान ने एक बार फिर सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया।
Read more »

Abhinandan। F16 विमान गिराने वाले अभिनंदन के साहस की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानीAbhinandan। F16 विमान गिराने वाले अभिनंदन के साहस की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानीविंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तान की सेना ने बंदी बना लिया है। भारत सरकार इस वीर जांबाज की स्वदेश वापसी के लिए पाकिस्तान पर लगातार दबाव बना रही है। खबरों के अनुसार अभिनंदन को मुज्जफ्फराबाद के आर्मी सेंटर में रखा गया है। पाकिस्तान के मेजर ने उनसे पूछताछ की, लेकिन अभिनंदन ने साहस और संयम के साथ सवालों के जवाब दिए। खबरों के अनुसार पाकिस्तानी सेना भी भारतीय जांबाज की दिलेरी के कसीदे पढ़ने लगी है। पाकिस्तान में भी अभिनंदन की साहस की चर्चाएं हो रही हैं।
Read more »

Surgical Strike 2 LIVE Update: भारत की पाकिस्तान को दो टूक, हमारे पायलट को कुछ हुआ तो करेंगे कार्रवाईSurgical Strike 2 LIVE Update: भारत की पाकिस्तान को दो टूक, हमारे पायलट को कुछ हुआ तो करेंगे कार्रवाईनई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय वायुसेना द्वारा मंगलवार तड़के सीमापार किए गए Air Strikes के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को पाकिस्तान ने भारत के एक विमान को गिरा दिया और पायलट अभिनंदन को गिरफ्त में ले लिया। दूसरी तरफ भारत ने भी पाकिस्तान के F16 विमान को मार गिराया। इस तनातनी के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना ने शांति की बात कही। शांति की यह बात ज्यादा देर टिकी नहीं और पाकिस्तान ने एक बार फिर सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया।
Read more »

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने इस्तेमाल किए युद्ध के हथियार, नौशेरा में सेना-आम लोगों पर बरसाए गोले– News18 हिंदीजम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने इस्तेमाल किए युद्ध के हथियार, नौशेरा में सेना-आम लोगों पर बरसाए गोले– News18 हिंदीPakistan Violates Ceasefire in Uri Sector, uses 105 mm artillery shell onm- एक ओर जहां पाकिस्तान भारतीय वायुसेना के आक्रामक रवैये के बाद लगातार शांति बनाने की अपील कर रहा है, वहीं दूसरी ओर उसका चेहरा बेनकाब हो गया है. कश्मीर के नौशेरा सेक्टर के कलाल में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया, जिसमें उसके सैनिकों ने तोप के गोलों का इस्तेमाल किया. इस तोप के गोलो की एक तस्वीर न्यूज 18 को मिली है. ये तोप का गोला एक घर के ऊपर गिरा, लेकिन किस्मत से ये फटा नहीं. अकसर जब भी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन होता है उसकी ओर से फायरिंग की जाती है लेकिन तोप के गोलों का इस्तेमाल करना इस बात का सबूत है कि पाकिस्तान भारतीय सेना को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाना चाहता है.
Read more »

छटपटा रहा है पाकिस्तान, पीएम मोदी से बात करने का वक्त मांग रहे इमरानछटपटा रहा है पाकिस्तान, पीएम मोदी से बात करने का वक्त मांग रहे इमराननई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच भारत को बड़ी कूटनीतक जीत हासिल हुई है। युद्ध के डर से एक ओर जहां पाकिस्तान में महंगाई आसमान छू गई है तो वहीं दूसरी ओर इमरजेंसी लगी हुई है। साथ ही उनकी सेना बॉर्डर पर लगी हुई है जो कि ज्यादा समय तक खर्चा वहन नहीं कर सकती। इन सभी परिस्थितियों के बीच भारत के भारी दवाब के आगे पाकिस्तान झुकने के लिए मजबूर हो गया है। वह बार-बार शांति की बात कर रहा है।
Read more »

आतंकी मसूद अजहर के भाई ने किया पाकिस्तान का पर्दाफाश, कहा हवाई हमले से हुई बड़ी बर्बादीआतंकी मसूद अजहर के भाई ने किया पाकिस्तान का पर्दाफाश, कहा हवाई हमले से हुई बड़ी बर्बादीभारत द्वारा आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों को लेकर पाकिस्तान भले ही यह कह रहा हो कि वायुसेना के विमानों ने पाकिस्तान के पेड़ों को नुकसान पहुंचाया है, लेकिन जैश के सरगना मसूद अजहर के छोटे भाई मौलाना अम्मार के एक ऑडियो ने पाक के इस झूठ की पोल खोल दी है। इस ऑडियो में मसूद अजहर के छोटे भाई अम्मार ने स्वीकार किया है कि पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने को भारत के हवाई हमले से भारी नुकसान हुआ है।
Read more »

भारत से हवाई भिड़ंत करके फंसा PAK, अमेरिका F-16 के इस्तेमाल की कर रहा जांचभारत से हवाई भिड़ंत करके फंसा PAK, अमेरिका F-16 के इस्तेमाल की कर रहा जांचभारत के खिलाफ F-16 लड़ाकू विमान का इस्तेमाल करना पाकिस्तान के लिए भारी पड़ गया है. अमेरिका ने पाकिस्तान को यह लड़ाकू विमान आतंकवाद के खिलाफ इस्तेमाल करने की शर्त पर दिया था. ऐसे में भारत के खिलाफ इस लड़ाकू विमान का इस्तेमाल अमेरिका और पाकिस्तान के बीच हुए करार का उल्लंघन है. अब अमेरिका इस बात को जानना चाहता है कि क्या पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ इस लड़ाकू विमान का इस्तेमाल किया है.
Read more »

भारत के दबाव के आगे झुका पाकिस्तान, आतंकी संगठनों के खिलाफ एक्शन का बनाया प्लान: रिपोर्ट– News18 हिंदीभारत के दबाव के आगे झुका पाकिस्तान, आतंकी संगठनों के खिलाफ एक्शन का बनाया प्लान: रिपोर्ट– News18 हिंदीएक अफसर के हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तान ने शायद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जैश सरगना को लिस्टेड करने के प्रस्ताव का विरोध नहीं करने का फैसला लिया है. अब सरकार को यह सोचना है कि एक शख्स ज्यादा अहम है या फिर देश के बड़े राष्ट्रीय हित.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:23:23