Breaking: भारत की पाकिस्तान पर बड़ी जीत, 48 घंटे के अंदर अभिनंदन की वतन वापसी
भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन भारत लौट चुके हैं. पाकिस्तान ने वाघा बॉर्डर पर उन्हें भारतीय उच्चायुक्त को सौंपा. इस मौके पर वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उनके माता-पिता वाघा बॉर्डर पर मौजूद हैं.
इसके साथ-साथ कई दूसरे लोग भी अभिनंदन के स्वागत के लिए वाघा बॉर्डर पर हैं. लोग ढोल बजाकर और तिरंगा लहराकर देश के वीर को सम्मान दे रहे हैं. वाघा बॉर्डर पर भारत माता की जय के नारे सुनाई दे रहे हैं.को निशाना बनाने के बाद विंग कमांडर अभिनंदन का मिग-21 बुधवार को क्रैश हो गया. उन्हें पैराशूट के जरिए इजेक्ट होना पड़ा. वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में चले गए थे. जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें हिरासत में ले लिया था.ने अपनी संसद में विंग कमांडर अभिनंदन को भारत वापस करने का ऐलान किया था. इमरान खान ने कहा था कि वे शांति की पहल के तहत ये कदम उठा रहे हैं. हालांकि पाकिस्तान पर विंग कमांडर अभिनंदन को वापस करने का अंतरर्राष्ट्रीय दबाव था. जेनेवा संधि के तहत पाकिस्तान के पास अभिनंदन को वापस करने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं था.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की: भारत-Navbharat TimesIndia News: बालाकोट में भारत के एयर स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। हालांकि भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसके एक लड़ाकू विमान को मार गिराया है।
Read more »
आतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव, सिर्फ 16 प्वाइंट में जानें 48 घंटे का हर अपडेटपुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तल्खियां देखी जा रही थीं, मगर जैश के आतंकी कैंप पर भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने जो पलटवार करने की नापाक कोशिश की है, उससे सीमा के साथ-साथ दोनों देशों के बीच और तनातनी बढ़ गई है. बुधवार को पाकिस्तान वायुसेना के विमान ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई की और उसके नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया. पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर भारत द्वारा किये गए एयर स्ट्राइक की प्रतिक्रिया के तौर पर पाकिस्तानी विमानों द्वारा बुधवार को भारतीय सीमा में किये गए हमले के बाद से भारतीय वायुसेना का एक पायलट कार्रवाई में लापता बताया जा रहा है, जबकि एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराए जाने की बात भी सामने आ रही है. भारत-पाकिस्तान पर गहराते युद्ध के बादलों के बीच पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने अपनी सीमा में एक भारतीय पायलटों को गिरफ्तार किया है. बुधवार की शाम भारत ने पाकिस्तान के उस दावे की पुष्टि की जिसमें वह अपने कब्जे में एक भारतीय पायलट होने की बात कर रहा था. विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि हमारा एक पायलट पाकिस्तान की कस्टडी में है और हम पाकिस्तान से मांग करते हैं कि वह भारतीय वायुसेना के उस पायलट को तुरंत सुरक्षित वापस भेजें.
Read more »
Abhinandan। भारत करेगा पाकिस्तान को मजबूर, नचिकेता की तरह अभिनंदन की होगी स्वदेश वापसी...विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की स्वदेश वापसी के लिए भारत ने अपने प्रयासों को तेज कर दिया है। भारत ने पाकिस्तान से कहा कि वह जांबाज पायलट को सकुशल लौटा दे। भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाकर अभिनंदन को छुड़ाने की कोशिशें कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से स्पष्ट कहा है कि वह भारतीय पायलट को किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचाए। भारत जिनेवा संधि के तहत पाक पर दबाव बनाएगा कि वह अभिनंदन को वापस भारत भेजे।
Read more »
Abhinandan। F16 विमान गिराने वाले अभिनंदन के साहस की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानीविंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तान की सेना ने बंदी बना लिया है। भारत सरकार इस वीर जांबाज की स्वदेश वापसी के लिए पाकिस्तान पर लगातार दबाव बना रही है। खबरों के अनुसार अभिनंदन को मुज्जफ्फराबाद के आर्मी सेंटर में रखा गया है। पाकिस्तान के मेजर ने उनसे पूछताछ की, लेकिन अभिनंदन ने साहस और संयम के साथ सवालों के जवाब दिए। खबरों के अनुसार पाकिस्तानी सेना भी भारतीय जांबाज की दिलेरी के कसीदे पढ़ने लगी है। पाकिस्तान में भी अभिनंदन की साहस की चर्चाएं हो रही हैं।
Read more »
भारत-पाक तनाव के बीच, अभिनंदन की वापसी की खबर से लेकर 15 बड़े अपडेटनियंत्रण रेखा पर भारत-पाक तनाव के बीच अच्छी खबर यह है कि पाक पीएम इमरान खान ने शांति के संकेत के तौर पर विंग कमांडर अभिनंनद को शुक्रवार को भारत वापस भेजने का ऐलान किया है. इसके साथ ही दोनों देशों के बीच आज तेजी से घटनाक्रम बदले.
Read more »
LIVE: अभिनंदन की वतन वापसी आज, LoC पर पाकिस्तान ने की गोलाबारीपाकिस्तान आर्मी की ओर से बंदी बनाए गए भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन की आज वतन वापसी होगी WelcomeBackAbhinandan
Read more »
विंग कमांडर अभिनंदन की भारत वापसी की प्रकियाएं पूरी, ये भारतीय अधिकारी उन्हें लाने लाहौर पहुंचेअभिनंदन को भारत वापस लाने की प्रकिया पूरी करने के लिए शुक्रवार सुबह ही भारतीय उच्चायुक्त और भारतीय वायुसेना के अधिकारी वहां पहुंचे...
Read more »
विंग कमांडर अभिनंदन की भारत वापसी की प्रकिया पूरी, ये भारतीय अधिकारी उन्हें लाने लाहौर पहुंचेअभिनंदन को भारत वापस लाने की प्रकिया पूरी करने के लिए शुक्रवार सुबह ही भारतीय उच्चायुक्त और भारतीय वायुसेना के अधिकारी वहां पहुंचे...
Read more »
PM नरेंद्र मोदी ने की विंग कमांडर अभिनंदन की तारीफ, कहा- 'पूरे भारत को गर्व है'उन्होंने कहा कि देश की पहली महिला रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी तमिलनाडु से हैं. मुझे इसका भी गर्व है.
Read more »
