India-US Trade Deal: भारत-यूरोप डील से चिढ़ा अमेरिका, स्कॉट बेसेंट बोले- इस कदम से निराशा हुई

India Eu Trade Deal News

India-US Trade Deal: भारत-यूरोप डील से चिढ़ा अमेरिका, स्कॉट बेसेंट बोले- इस कदम से निराशा हुई
India Eu FtaIndia Eu Deal And UsaScott Bessent India-Us Deal
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 74 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 57%
  • Publisher: 51%

India EU FTA Deal: भारत और ईयू के बीच हुई ट्रेड डील से अमेरिका चिढ़ा हुआ है। यह डील अमेरिका को पच नहीं रही है। अब अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी ने इस डील पर आपत्ति जताई है।

नई दिल्ली: भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुई फ्री ट्रेड डील से अमेरिका तिलमिला गया है। उसे यह डील पच नहीं रही है। अब उसने इस ट्रेड डील पर आपत्ति जताई है। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने बुधवार को भारत के साथ यूरोपीय देशों के व्यापार समझौते पर कड़ी आपत्ति जताई।सीएनबीसी को दिए एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौता अमेरिका के हितों को खतरे में डालता है, तो बेसेंट ने कहा कि देशों को वही करना चाहिए जो उनके लिए सबसे अच्छा हो। लेकिन उन्होंने यूरोप के इस कदम पर 'बहुत निराशा' व्यक्त की, खासकर यूक्रेन युद्ध को देखते हुए।India-EU FTA: ट्रंप की टेढ़ी नजर, ₹435990000000 की सेविंग, 96.

6% टैरिफ कट, क्‍यों अहम है भारत-ईयू ट्रेड डील?तेल का छेड़ा जिक्रबेसेंट ने इंटरव्यू में तेल का भी जिक्र छेड़ा। उन्होंने कहा, 'हमने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 25% टैरिफ लगाया है। अंदाजा लगाइए क्या हुआ? पिछले हफ्ते, यूरोपीय देशों ने भारत के साथ एक व्यापार समझौता कर लिया।' बेसेंट ने कहा, 'यूरोपीय देश यूक्रेन-रूस युद्ध के मोर्चे पर हैं। भारत ने प्रतिबंधों के बावजूद रूसी तेल खरीदना शुरू किया। वहीं यूरोपीय देशों ने बाद में उसी तेल से बने प्रोडक्ट खरीदे। ऐसे में यूरोपीय देश खुद के खिलाफ हो रहे युद्ध को फंड दे रहे थे।'अमेरिका का नहीं दिया साथबेसेंट ने कहा, 'यूरोपीय देश हमारे साथ जुड़ने को तैयार नहीं थे और पता चला कि वे यह व्यापार समझौता करना चाहते थे।' उन्होंने कहा, 'जब भी आप किसी यूरोपीय को यूक्रेनी लोगों के महत्व के बारे में बात करते हुए सुनें, तो याद रखें कि उन्होंने यूक्रेनी लोगों से ऊपर व्यापार को रखा। यूरोपीय व्यापार, यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने से ज्यादा महत्वपूर्ण है।'20 साल पहले शुरू हुई थी बातचीतबेसेंट का यह बयान भारत और यूरोपीय संघ के बीच लगभग 20 साल से चल रही बातचीत के बाद एक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर सहमति बनने के एक दिन बाद आया है। भारतीय अधिकारियों ने इस समझौते को 'सभी समझौतों का बाप' बताया है। यह भारत का 19वां व्यापार समझौता है।इस समझौते से 27 देशों वाले यूरोपीय संघ ब्लॉक को भारत के निर्यात में वृद्धि होने की उम्मीद है और यह कई घरेलू उद्योगों के लिए प्रतिस्पर्धा को बदल देगा। यह डील ऐसे समय हुई है जब अमेरिका का हाई टैरिफ, सप्लाई चेन में रुकावट, और रूस-यूक्रेन युद्ध सहित चल रहे भू-राजनीतिक तनाव के कारण वैश्विक व्यापार दबाव में है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

India Eu Fta India Eu Deal And Usa Scott Bessent India-Us Deal भारत ईयू ट्रेड डील भारत ईयू एफटीए भारत ईयू डील और अमेरिका स्कॉट बेसेंट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Mother of all Trade Deals: ধ্বংসের জন্য মরিয়া হয়ে উঠেছে ইউরোপ, যুদ্ধের টাকা জোগাড়েই এই বাণিজ্য চুক্তি! ভারতের সঙ্গে ডিল সই হতেই তেলেবেগুনে ট্রাম্প...Mother of all Trade Deals: ধ্বংসের জন্য মরিয়া হয়ে উঠেছে ইউরোপ, যুদ্ধের টাকা জোগাড়েই এই বাণিজ্য চুক্তি! ভারতের সঙ্গে ডিল সই হতেই তেলেবেগুনে ট্রাম্প...Team Trump claims Europe is funding war against itself through the India EU trade deal mother of all trade deals triggering fresh debate on global trade geopolitics, and transatlantic relations
Read more »

16 states missing from India- EU trade deal? Piyush Goyals export map sparks row16 states missing from India- EU trade deal? Piyush Goyals export map sparks rowIndia-EU trade deal: India and the European Union (EU) on Tuesday wrapped up negotiations on the India–EU FTA trade agreement, widely described as the mother of all deals.
Read more »

India-EU Deal: अमेरिकी मीडिया ने बताई क्यों हुई इंडिया-ईयू डील, समझौते की दुनिया भर में हो रही है चर्चाIndia-EU Deal: अमेरिकी मीडिया ने बताई क्यों हुई इंडिया-ईयू डील, समझौते की दुनिया भर में हो रही है चर्चाअमेरिकी मीडिया ने बताई क्यों हुई इंडिया-EU डील, समझौते की दुनिया भर में हो रही है चर्चा India-EU Trade Deal Sparks Global Buzz Know Reactions विदेश
Read more »

DNA: भारत-EU में मदर ऑफ ऑल डील Done ..ट्रंप के लिए कितना बड़ा झटका?DNA: भारत-EU में मदर ऑफ ऑल डील Done ..ट्रंप के लिए कितना बड़ा झटका?India and the European Union struck a trade deal today. This deal will affect 2 billion people Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

भारत-यूरोपियन यूनियन में 18 साल बाद ट्रेड डील: मर्सिडीज-BMW की इम्पोर्टेड कारें भारत में सस्ती होंगी; चांदी...भारत-यूरोपियन यूनियन में 18 साल बाद ट्रेड डील: मर्सिडीज-BMW की इम्पोर्टेड कारें भारत में सस्ती होंगी; चांदी...India-EU Free Trade Agreement announced after 18 years. Follow latest updates on trade deal impact, car prices, and silver market.
Read more »

India-US Trade Deal: अमेरिका का रिप्‍लेसमेंट नहीं यूरोप, क्‍यों 'मदर ऑफ ऑल डील्‍स' से भी बड़ा होगा भारत के साथ ट्रंप का समझौता?India-US Trade Deal: अमेरिका का रिप्‍लेसमेंट नहीं यूरोप, क्‍यों 'मदर ऑफ ऑल डील्‍स' से भी बड़ा होगा भारत के साथ ट्रंप का समझौता?India-US Trade Deal Importance: भारत का यूरोपीय संघ के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) फाइनल हो गया है, जो वैश्विक व्यापार में भारत की स्थिति मजबूत करेगा। यह समझौता दुनिया की 25% जीडीपी और 33% ग्लोबल ट्रेड को कवर करता है। हालांकि, यह भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का विकल्प नहीं है, क्योंकि अमेरिका भारतीय निर्यातकों के लिए अधिक महत्वपूर्ण बाजार...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 02:47:38