अमेरिकी मीडिया ने बताई क्यों हुई इंडिया-EU डील, समझौते की दुनिया भर में हो रही है चर्चा India-EU Trade Deal Sparks Global Buzz Know Reactions विदेश
"India-EU Deal: यूरोपीयन यूनियन और भारत के बीच हुई ट्रेड डील की वजह से पूरी दुनिया में चर्चाएं शुरू हो गईं हैं. हालांकि, अब तक इस डील पर किसी भी देश की आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है लेकिन एक्सपर्टस कहते हैं कि हर देश में इस बारे में बात हो रही है.
Advertisment अमेरिकी मीडिया ने प्रमुखता से इस डील को कवर किया है. न्यूयॉर्क टाइम्स ने तो यहां तक कह दिया कि ट्रंप की वजह से 17 सालों से ठंडे बस्ते में पड़ा समझौता हो गया है. एनटी ने लिखा कि ईयू और भारत के नेताओं ने करीब 2 दशक की बातचीत के बाद मंगलवार को व्यापार समझौते की घोषणा की. डोनाल्ड ट्रंप की वजह से दोनों पक्षों ने इस डील को साइन किया. खास बात है कि ये डील ऐसे वक्त पर हुई है, जब विश्वसनीय आर्थिक साझेदार के रूप में अमेरिका की विश्वसनीयता गिरती जा रही है और चीन सस्ते सामानों से दुनिया पर कब्जा जमा रहा है. अमेरिका में इसस डील की वजह डोनाल्ड ट्रंप की नाकामी और चीन के खिलाफ भारत और यूरोप की जवाबी तैयारी को माना जा रहा है. ट्रंप ने अब तक इस डील पर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है. भारत-ईयू डील से पहले अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा था कि भले ही यूरोपी ने रूस के साथ अपने तेल की खरीदी को खत्म कर लिया है लेकिन अब वे भारत में रिफाइन होने वाले रूसी तेल उत्पादों को खरीदेंगे. ऐसा करके यूरोप अप्रत्यक्ष रूप से रूस-यूक्रेन युद्ध को फंडिंग कर रहे हैं. अमेरिकी वित्त मंत्री के बयान से ही साफ है कि अमेरिका नहीं चाहता था कि भारत और यूरोप के बीच ये समझौता हो. क्यों नहीं चाहता था अमेरिका अमेरिका दो वजहों से दुनिया में सुपरपावर का खिताब लेकर बैठा है और वह वजह है- तकनीक और गठबंधन. अमेरिका को हमेशा यूरोप का समर्थन मिला है. यूरोप ने अपनी पूरी ताकत अमेरिका को दी है, जिस वजह से यूरोप अब खुद अमेरिका पर निर्भर होने लगा. खास बात है कि खुद यूरोप को इस बात का एहसास नहीं हुआ. हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका की सत्ता में आए, यूरोप को इस बात का एहसास हो गया. चीन इस डील को लेकर क्या सोच रहा मामले में चीन की हालात तो और अजीब हो गई है. चीन को ये बात अच्छे से पता है कि अमेरिका जो सामान यूरोप को देता था, वह सामान तो भारत यूरोप को नहीं देगा लेकिन जो सामान चीन यूरोप को देता है, वह सामान भारत भी यूरोप को दे सकता है. चीन इसी वजह से यूरोप को साधने में लगा है. कनाडा के प्रधानमंत्री चीन से इस बारे में बात कर रहे हैं और फिनलैंड के प्रधानमंत्री भी चीन में बैठे हैं. ब्रिटिश प्रधानमंत्री भी चीन जाने वाले हैं. चीन का कहना है कि अमेरिका समर्थक देशों के साथ वे ऐसे समझौते कर ले, जिससे दुनिया में उसकी बादशाहत कायम हो. चीन इसी वजह से यूरोप को दोस्ती के ऑफर दे रहा है. "
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
India EU Deal: भारत आणि युरोपियन युनियनमध्ये मोठा व्यापार करार! जाणून घ्या कोणत्या गाड्या होणार स्वस्त, भारतीयांना कोणते फायदे मिळणार?India EU Deal: भारत आणि युरोपियन युनियन (EU) यांच्यासंदर्भात महत्त्वपूर्ण आणि ऐतिहासिक बातमी आली आहे. दोन्ही देशांमध्ये व्यापार करार लवकरच होणार आहे. वाटाघाटी अंतिम टप्प्यात पोहोचल्या आहेत आणि लवकरच याची पुष्टी होणं अपेक्षित आहे.
Read more »
Mother of all Trade Deals: ধ্বংসের জন্য মরিয়া হয়ে উঠেছে ইউরোপ, যুদ্ধের টাকা জোগাড়েই এই বাণিজ্য চুক্তি! ভারতের সঙ্গে ডিল সই হতেই তেলেবেগুনে ট্রাম্প...Team Trump claims Europe is funding war against itself through the India EU trade deal mother of all trade deals triggering fresh debate on global trade geopolitics, and transatlantic relations
Read more »
India-EU trade deal strong message that cooperation is best answer to global challenges: UrsulaIndia-EU trade deal: The free trade agreement between India and the EU, first initiated in 2007, is expected to anchor a broader economic and strategic partnership as global trade dynamics shift. President of the European Commission Ursula von der
Read more »
16 states missing from India- EU trade deal? Piyush Goyals export map sparks rowIndia-EU trade deal: India and the European Union (EU) on Tuesday wrapped up negotiations on the India–EU FTA trade agreement, widely described as the mother of all deals.
Read more »
India-EU Deal: भारत-ईयू एफटीए से लग्जरी कारें होंगी सस्ती, क्या खरीदारों को कम कीमतों का तुरंत मिलेगा फायदा?भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच लंबे समय से लंबित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) (एफटीए) पर बातचीत आखिरकार पूरी हो गई है। इस समझौते के लागू होने के बाद भारत में यूरोपीय लग्जरी
Read more »
India-EU Deal को पीएम मोदी ने बताया नए युग का शंखनाद, बोले- ट्रेड और टेक्नोलॉजी को बनाया जा रहा हथियार, अमेरिका को भी मैसेजPM मोदी ने कहा कि आज की दुनिया में व्यापार, तकनीक और रेयर अर्थ मिनरल्स को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने ऐसे दौर में भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते को 'नए युग का शंखनाद' बताया.
Read more »
