Gold Silver Price Today: सोना-चांदी ने तोड़े सारे पुराने रिकॉर्ड; कीमतें आसमान पर, जानें आज का अपडेट

Gold News

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी ने तोड़े सारे पुराने रिकॉर्ड; कीमतें आसमान पर, जानें आज का अपडेट
SilverSone Chandi Ka BhavGold Rate
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 121 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 94%
  • Publisher: 51%

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपको चौंका सकती है। सोने और चांदी की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। भारत

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपको चौंका सकती है। सोने और चांदी की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। भारत से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक कीमती धातुओं में ऐसी तेजी देखने को मिल रही है, जैसी पहले कभी नहीं दिखी। भारत में सोना 1.

71 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है, जबकि चांदी 3.85 लाख रुपये प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर कारोबार कर रही है। बाजार में चर्चा है कि अगर यही रुझान जारी रहा, तो आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में रिकॉर्ड तेजी अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत 5,591.61 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। स्पॉट गोल्ड 2.1% की तेजी के साथ 5,511.79 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। सोना इस सप्ताह अब तक 10% से अधिक चढ़ चुका है और सोमवार को पहली बार 5,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार किया था। चांदी भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। स्पॉट सिल्वर 118.061 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी, जबकि सत्र के दौरान इसने 119.34 डॉलर प्रति औंस का नया ऑल-टाइम हाई छुआ। भारतीय बाजार में भी ऐतिहासिक उछाल मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर बुधवार को सोना 1,66,355 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, चांदी 3,86,530 रुपये प्रति किलो के ऑल-टाइम हाई स्तर पर पहुंच गई। सर्राफा बाजार का हाल दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बुधवार को चांदी 15,000 रुपये महंगी होकर 3.85 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। यह लगातार तीसरा दिन था जब चांदी में बड़ी तेजी दर्ज की गई। इससे पहले 26 जनवरी को चांदी के भाव में 40,500 रुपये की भारी छलांग लगी थी। सोना भी पीछे नहीं रहा। 99.9% शुद्धता वाला सोना बुधवार को 5,000 रुपये की तेजी के साथ 1,71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। तेजी के पीछे बड़े कारण 1. अमेरिकी फेडरल रिजर्व का संकेत अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को तटस्थ रखा। फेड चेयर जेरोम पॉवेल ने कहा कि महंगाई अभी भी 2% के लक्ष्य से ऊपर है। इससे बाजार में अनिश्चितता बढ़ी और निवेशकों ने सोने का रुख किया। 2. अमेरिका-ईरान तनाव अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से परमाणु समझौते पर बातचीत की अपील की और चेतावनी दी कि भविष्य में सैन्य कार्रवाई और कठोर हो सकती है। इसके जवाब में ईरान ने अमेरिका, इस्राइल और उनके सहयोगियों पर जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस तनाव ने सोने की मांग को और मजबूत किया। 3. क्रिप्टो कंपनियों का सोने में निवेश रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिप्टो कंपनी टेदर अपने पोर्टफोलियो का 10-15% हिस्सा भौतिक सोने में निवेश करने की योजना बना रही है। इससे सोने की कीमतों को अतिरिक्त समर्थन मिला। 4. डॉलर में कमजोरी अमेरिकी डॉलर में गिरावट से सोने और चांदी की कीमतों को मजबूती मिली। 5. चांदी की अलग कहानी चांदी की कीमतों में तेजी का कारण सोने के मुकाबले सस्ता विकल्प, आपूर्ति में कमी और तेजी से बढ़ती खरीदारी है। इस साल अब तक चांदी की कीमतों में 60% से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Silver Sone Chandi Ka Bhav Gold Rate Silver Rate Business News In Hindi Bazar News In Hindi Bazar Hindi News सोना चांदी सोने चांदी का भाव सोने का भाव चांदी का भाव

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Gold Silver Price Today, 27 January, 2026: बाजार खुलते ही चांदी ₹25,000 उछली, सोना भी हुआ महंगा, जान लीजिए MCX पर आज का भावGold Silver Price Today, 27 January, 2026: बाजार खुलते ही चांदी ₹25,000 उछली, सोना भी हुआ महंगा, जान लीजिए MCX पर आज का भावSone Chandi Ka Bhav, 27 January, 2026: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर भारी तेजी दिख रही है। बाजार खुलते ही चांदी 25,000 रुपये की तेजी के साथ नए रेकॉर्ड पर पहुंच गई जबकि सोना भी करीब 3,700 रुपये उछल गया। जानिए क्या रही वजह...
Read more »

सोना एक दिन में ₹4,717 महंगा हुआ, ₹1.59 लाख पहुंचा: चांदी की कीमत में ₹24,802 बढ़ोतरी, इस साल 27 दिन में ₹1...सोना एक दिन में ₹4,717 महंगा हुआ, ₹1.59 लाख पहुंचा: चांदी की कीमत में ₹24,802 बढ़ोतरी, इस साल 27 दिन में ₹1...India bullion prices hit record highs today. Follow latest gold and silver rate updates.
Read more »

Gold Silver Price Today: मुनाफावसूली से सोना-चांदी में गिरावट; चांदी 7% से ज्यादा टूटी, सोना 1% से अधिक फिसलाGold Silver Price Today: मुनाफावसूली से सोना-चांदी में गिरावट; चांदी 7% से ज्यादा टूटी, सोना 1% से अधिक फिसलाSone Chandi ka Aaj ka Rate: मुनाफावसूली के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद चांदी की कीमतों में 7 प्रतिशत
Read more »

Gold Silver Price Today: वैश्विक बाजार में मुनाफावसूली से सोना-चांदी फिसले; एमसीएक्स पर तेजी बरकरार, जानिए भावGold Silver Price Today: वैश्विक बाजार में मुनाफावसूली से सोना-चांदी फिसले; एमसीएक्स पर तेजी बरकरार, जानिए भावSone Chandi ka Aaj ka Rate: मुनाफावसूली के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद चांदी की कीमतों में 7 प्रतिशत
Read more »

Silver and Gold Price massive hike: আজ ফের রুপোলি রেকর্ড! কেন এই অগ্নিমূল্য? ১ তারিখ বাজেটের পর আরও আকাশছোঁয়া সোনা-রুপো? বিশেষজ্ঞরা বলছেন...Silver and Gold Price massive hike: আজ ফের রুপোলি রেকর্ড! কেন এই অগ্নিমূল্য? ১ তারিখ বাজেটের পর আরও আকাশছোঁয়া সোনা-রুপো? বিশেষজ্ঞরা বলছেন...Silver price hike so much again where everyone is talking about massive price rate of Gold and Silver after 1st february budget
Read more »

Gold-Silver Price Today: बजट से पहले रिकॉर्ड ऊंचाई पर सोना-चांदी के दाम, दो दिन में 50000 से ज्यादा महंगी हुई चांदीGold-Silver Price Today: बजट से पहले रिकॉर्ड ऊंचाई पर सोना-चांदी के दाम, दो दिन में 50000 से ज्यादा महंगी हुई चांदीGold-Silver Price Today: अगर आप सोना या चांदी के जेवर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो अब ये आपकी जेब पर महंगा पड़ने वाला है. क्योंकि दोनों धातुओं के दाम हर दिन तेजी के साथ बढ़ रहे हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:51:31