India-Bangladesh Ties: उच्चायुक्त को बुलाने पर भारत का सख्त जवाब, कहा-आपसी सम्मान के आधार पर आगे बढ़ें रिश्ते

India Bangladesh Relations News

India-Bangladesh Ties: उच्चायुक्त को बुलाने पर भारत का सख्त जवाब, कहा-आपसी सम्मान के आधार पर आगे बढ़ें रिश्ते
Bangladesh Law And OrderIndia Response BangladeshBangladesh Elections
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 134 sec. here
  • 45 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 200%
  • Publisher: 51%

भारत ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की ओर से लगाए गए आरोपों पर सख्त और स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा है कि उसने अपनी धरती का इस्तेमाल कभी भी किसी पड़ोसी देश के खिलाफ

भारत ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की ओर से लगाए गए आरोपों पर सख्त और स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा है कि उसने अपनी धरती का इस्तेमाल कभी भी किसी पड़ोसी देश के खिलाफ गतिविधियों के लिए नहीं होने दिया है। भारत ने जोर देकर कहा कि बांग्लादेश अपने यहां कानून-व्यवस्था मजबूत करे, ताकि आम चुनाव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से पूरे हो सकें। भारत का कहना है कि आपसी सम्मान और सहयोग के आधार पर ही दोनों देशों के रिश्ते आगे बढ़ सकते हैं और क्षेत्र में स्थिरता बनी रह सकती है। मामला तब गरमाया, जब बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को बुलाकर अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत से दिए गए बयानों पर गंभीर चिंता जताई। अंतरिम सरकार ने अवामी लीग के कुछ नेताओं के प्रत्यर्पण की मांग करते हुए आरोप लगाया कि भारत में रह रहे नेता बांग्लादेश में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं और 12 फरवरी को होने वाले चुनावों में बाधा डालना चाहते हैं। उच्चायुक्त को बुलाए जाने के कुछ घंटों बाद भारत ने आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी कर इन आरोपों को खारिज कर दिया। भारत का सख्त संदेश विदेश मंत्रालय ने साफ कहा कि भारत किसी भी देश के खिलाफ अपनी जमीन का दुरुपयोग नहीं होने देता। भारत ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से अपेक्षा जताई कि वह कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए। भारत का मानना है कि चुनावी माहौल में शांति और सुरक्षा सबसे जरूरी है, ताकि आम लोग बिना डर के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें। भारत ने दोहराया कि रिश्ते टकराव नहीं, बल्कि संवाद और सहयोग से मजबूत होते हैं। ये भी पढ़ें- कौन है सिडनी गोलीकांड का नायक? जो लोगों की जान बचाने के लिए हमलावर से निहत्थे भिड़ा चुनावों पर भारत की स्थिति भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत हमेशा बांग्लादेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी और विश्वसनीय चुनावों के पक्ष में रहा है। मंत्रालय ने उम्मीद जताई कि बांग्लादेश सरकार इस दिशा में जरूरी इंतजाम करेगी। भारत का कहना है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत होगी, तभी दोनों देशों के बीच विश्वास और साझेदारी और गहरी होगी। भारत ने यह भी संकेत दिया कि शांतिपूर्ण चुनाव पूरे क्षेत्र के हित में हैं। शेख हसीना और प्रत्यर्पण का मुद्दा गौरतलब है कि पिछले साल बांग्लादेश में हिंसक छात्र आंदोलनों के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़कर भारत में शरण लेनी पड़ी थी। इसके बाद से बांग्लादेश की अंतरिम सरकार लगातार उनके प्रत्यर्पण की मांग कर रही है। भारत ने इस पूरे घटनाक्रम पर संतुलित रुख अपनाते हुए कहा कि सभी मुद्दों को आपसी समझ और कूटनीतिक तरीके से सुलझाया जाना चाहिए, न कि आरोप-प्रत्यारोप के जरिए। आपसी सम्मान पर जोर भारत ने दोहराया कि दोनों देशों के रिश्ते साझा इतिहास, संस्कृति और आपसी सहयोग पर आधारित हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि आपसी सम्मान और सहयोग के आधार पर आगे बढ़ने से ही दक्षिण एशिया में स्थिरता और शांति बनी रह सकती है। भारत ने बांग्लादेश से अपील की कि वह तनाव बढ़ाने के बजाय संवाद का रास्ता अपनाए और चुनावी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा करे। अन्य वीडियो-.

भारत ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की ओर से लगाए गए आरोपों पर सख्त और स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा है कि उसने अपनी धरती का इस्तेमाल कभी भी किसी पड़ोसी देश के खिलाफ गतिविधियों के लिए नहीं होने दिया है। भारत ने जोर देकर कहा कि बांग्लादेश अपने यहां कानून-व्यवस्था मजबूत करे, ताकि आम चुनाव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से पूरे हो सकें। भारत का कहना है कि आपसी सम्मान और सहयोग के आधार पर ही दोनों देशों के रिश्ते आगे बढ़ सकते हैं और क्षेत्र में स्थिरता बनी रह सकती है। मामला तब गरमाया, जब बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को बुलाकर अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत से दिए गए बयानों पर गंभीर चिंता जताई। अंतरिम सरकार ने अवामी लीग के कुछ नेताओं के प्रत्यर्पण की मांग करते हुए आरोप लगाया कि भारत में रह रहे नेता बांग्लादेश में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं और 12 फरवरी को होने वाले चुनावों में बाधा डालना चाहते हैं। उच्चायुक्त को बुलाए जाने के कुछ घंटों बाद भारत ने आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी कर इन आरोपों को खारिज कर दिया। भारत का सख्त संदेश विदेश मंत्रालय ने साफ कहा कि भारत किसी भी देश के खिलाफ अपनी जमीन का दुरुपयोग नहीं होने देता। भारत ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से अपेक्षा जताई कि वह कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए। भारत का मानना है कि चुनावी माहौल में शांति और सुरक्षा सबसे जरूरी है, ताकि आम लोग बिना डर के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें। भारत ने दोहराया कि रिश्ते टकराव नहीं, बल्कि संवाद और सहयोग से मजबूत होते हैं। ये भी पढ़ें- कौन है सिडनी गोलीकांड का नायक? जो लोगों की जान बचाने के लिए हमलावर से निहत्थे भिड़ा चुनावों पर भारत की स्थिति भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत हमेशा बांग्लादेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी और विश्वसनीय चुनावों के पक्ष में रहा है। मंत्रालय ने उम्मीद जताई कि बांग्लादेश सरकार इस दिशा में जरूरी इंतजाम करेगी। भारत का कहना है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत होगी, तभी दोनों देशों के बीच विश्वास और साझेदारी और गहरी होगी। भारत ने यह भी संकेत दिया कि शांतिपूर्ण चुनाव पूरे क्षेत्र के हित में हैं। शेख हसीना और प्रत्यर्पण का मुद्दा गौरतलब है कि पिछले साल बांग्लादेश में हिंसक छात्र आंदोलनों के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़कर भारत में शरण लेनी पड़ी थी। इसके बाद से बांग्लादेश की अंतरिम सरकार लगातार उनके प्रत्यर्पण की मांग कर रही है। भारत ने इस पूरे घटनाक्रम पर संतुलित रुख अपनाते हुए कहा कि सभी मुद्दों को आपसी समझ और कूटनीतिक तरीके से सुलझाया जाना चाहिए, न कि आरोप-प्रत्यारोप के जरिए। आपसी सम्मान पर जोर भारत ने दोहराया कि दोनों देशों के रिश्ते साझा इतिहास, संस्कृति और आपसी सहयोग पर आधारित हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि आपसी सम्मान और सहयोग के आधार पर आगे बढ़ने से ही दक्षिण एशिया में स्थिरता और शांति बनी रह सकती है। भारत ने बांग्लादेश से अपील की कि वह तनाव बढ़ाने के बजाय संवाद का रास्ता अपनाए और चुनावी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा करे। अन्य वीडियो-

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Bangladesh Law And Order India Response Bangladesh Bangladesh Elections Indian High Commissioner Summoned Sheikh Hasina India Awami League Leaders Extradition Demand Bangladesh Interim Government Bangladesh India Foreign Ministry Statement Peaceful Elections Bangladesh Regional Stability South Asia Diplomatic Tensions India Bangladesh Dhaka New Delhi Ties India Stance Elections Bangladesh Political Crisis Student Protests Bangladesh Law And Order Issues Bangladesh India Denies Allegations Mutual Respect Diplomacy India Neighborhood Policy Bangladesh Interim Government Claims Election Security Bangladesh India Bangladesh Cooperation South Asia Diplomacy India Official Response Bangladesh Foreign Office India Rejects Accusations Peace And Stability Region Democratic Process Bangladesh India News In Hindi Latest India News Updates भारत बांग्लादेश संबंध बांग्लादेश कानून व्यवस्था भारत का जवाब बांग्लादेश चुनाव भारतीय उच्चायुक्त शेख हसीना प्रत्यर्पण अवामी लीग नेता अंतरिम सरकार विदेश मंत्रालय बयान दक्षिण एशिया स्थिरता

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Onion Price: নাভিশ্বাস আমজনতার! বাংলাদেশে ১ কেজি পেঁয়াজের দামে কলকাতায় মিলছে ১ কিলো চিকেন...Onion Price: নাভিশ্বাস আমজনতার! বাংলাদেশে ১ কেজি পেঁয়াজের দামে কলকাতায় মিলছে ১ কিলো চিকেন...Onion Price, Onion Price in Bangladesh, Chicken price in Kolkata
Read more »

बंगाल की खाड़ी में नो फ्लाई जोन, नो शिप रूट और भारत का बड़ा संकेत! बांग्लादेश के 'चिकन नेक' पर चर्चा क्यों...बंगाल की खाड़ी में नो फ्लाई जोन, नो शिप रूट और भारत का बड़ा संकेत! बांग्लादेश के 'चिकन नेक' पर चर्चा क्यों...India-Bangladesh Tensions,DRDO Missile Test News : बंगाल की खाड़ी में 2520 किलोमीटर तक फैले नो फ्लाई और नो शिप जोन की घोषणा सिर्फ एक मिसाइल टेस्ट की सूचना नहीं, बल्कि यह भारत की बदलती रणनीतिक सोच का स्पष्ट संकेत कहा जा रहा है.
Read more »

Messi in Kolkata: Dangerous Pics: কেউ ভাঙল চেয়ার, কেউ ছিঁড়ল জাল, কেউ তুলল কার্পেট! যুবভারতীর ভাঙচুর যেন বাংলাদেশের গণভবন লুঠপাট...Messi in Kolkata: Dangerous Pics: কেউ ভাঙল চেয়ার, কেউ ছিঁড়ল জাল, কেউ তুলল কার্পেট! যুবভারতীর ভাঙচুর যেন বাংলাদেশের গণভবন লুঠপাট...Lionel Messi in kolkata yuvabharati vandalised reminds bangladesh and nepal gen z protest photos
Read more »

தென்னாப்பிரிக்காவை துவம்சம் செய்த இந்தியா! 3வது டி20 போட்டியில் ஈஸி வின்தென்னாப்பிரிக்காவை துவம்சம் செய்த இந்தியா! 3வது டி20 போட்டியில் ஈஸி வின்India vs South Africa : தென்னாப்பிரிக்கா அணிக்கு எதிரான 3வது டி20 போட்டியில் இந்திய கிரிக்கெட் அணி எளிமையாக வெற்றி பெற்றது.
Read more »

IND vs SA T20: দক্ষিণ আফ্রিকার বিরুদ্ধে হেলায় জয়! সিরিজে এগিয়ে গেল ভারত...IND vs SA T20: দক্ষিণ আফ্রিকার বিরুদ্ধে হেলায় জয়! সিরিজে এগিয়ে গেল ভারত...India wins 3 t20 match against South Africa
Read more »

MP-UP समेत देश के 13 राज्यों में कोहरे का अलर्ट: तेलंगाना-कर्नाटक में कोल्डवेव की चेतावनी; जम्मू-कश्मीर के ...MP-UP समेत देश के 13 राज्यों में कोहरे का अलर्ट: तेलंगाना-कर्नाटक में कोल्डवेव की चेतावनी; जम्मू-कश्मीर के ...India Weather, Imd Weather, Cpld Wave Updates, Weather India, IMD Alert, IMD Weather forecast, Weather News
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:50:36