India Weather, Imd Weather, Cpld Wave Updates, Weather India, IMD Alert, IMD Weather forecast, Weather News
तेलंगाना-कर्नाटक में कोल्डवेव की चेतावनी; जम्मू-कश्मीर के पुलावामा में तापमान -2.7°C रिकॉर्डमौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत देश के 13 राज्यों में घना कोहरा छा सकता है। साथ ही दो राज्यों तेलंगाना और कर्नाटक में कोल्ड वेव चलने की संभावना है। अधिकांश राज्यों में सुबह के वक्त तापमान 10°C के नीचे रहने की संभावना है। कुछ में 5°C से नीचे भी रह सकता है। इधर जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाके में रविवार रात बर्फबारी हुई। इसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। श्रीनगर में रात का तापमान 2°C रहा। हालांकि तापमान में सुधार नजर आया, क्योंकि दो दिन पहले ये -2.
9°C था। सबसे कम तापमान -2.7°C पुलवामा का रहा। मौसम विभाग के मुताबिक कश्मीर अब 'चिल्लई कलां' की ओर बढ़ रहा है। यह सर्दियों का सबसे मुश्किल 40 दिन का दौर होता है, जो 21 दिसंबर से शुरू होता है। इस दौरान कड़ाके की ठंड पड़ती है और बर्फबारी की संभावना सबसे ज्यादा रहती है।उत्तर प्रदेश के आगरा में घना कोहरा छाया। ताजमहल भी कोहरे में ढक गया।इधर दिल्ली-NCR में हवा की स्थिति बेहद खराब हो गई है। रविवार का एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक स्तर 497 पहुंचने के बाद और सख्ती कर दी गई। कमीशन फॉर एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट ने सभी राज्य सरकारों को आदेश दिया है कि सभी स्कूलों और संस्थानों में बाहर होने वाली खेल गतिविधियों को तुरंत रोका जाए। आयोग ने चेतावनी दी है कि ऐसी गतिविधियां जारी रखना बच्चों के लिए ‘गंभीर स्वास्थ्य खतरा’ साबित हो सकता है।अक्टूबर और नवंबर में हुई हल्की बर्फबारी के दौरान केदारनाथ में करीब डेढ़ फीट तक बर्फ जमी थी, लेकिन मौसम में सुधार होते ही वह दो दिनों में ही पिघल गई। इसके बाद 4 नवंबर से लेकर अब तक लगभग एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन केदारनाथ में बर्फबारी नहीं हुई है। 11,750 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ के पीछे की मेरु-सुमेरु पर्वत श्रेणियां भी बिना बर्फ के नजर आ रही हैं। बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, तुंगनाथ और औली जैसे इलाकों में भी यही हाल है। 12 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित तुंगनाथ, जहां आमतौर पर इस समय मोटी बर्फ की परत होती है, वहां भी जमीन खुली दिखाई दे रही है। बर्फ न होने से इन क्षेत्रों में नमी की भारी कमी दर्ज की जा रही है, जिसका सीधा असर यहां पाई जाने वाली दुर्लभ वनस्पतियों पर पड़ रहा है।18-19 दिसंबर को बर्फबारी का अलर्ट पश्चिमी हिमालयी इलाकों में आखिरी बार 4 और 5 नवंबर को अच्छी बारिश और बर्फबारी हुई थी। इससे पहले अक्टूबर के पहले हफ्ते में 2 अक्टूबर को हल्की और 6 अक्टूबर को भारी बर्फबारी हुई थी। उस समय जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल के ऊपरी इलाकों का करीब 80% हिस्सा बर्फ से ढक गया था। अब 18-19 दिसंबर को फिर अच्छी बर्फबारी के आसार हैं।छिंदवाड़ा में ठंड ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्डचित्तौड़गढ़ में दिसंबर में भी लगातार बढ़ रहा पाराछत्तीसगढ़ के उत्तर-मध्य क्षेत्र में कड़ाके की ठंडठंड का असर...दुर्ग में सुबह 8 बजे से खुलेंगे स्कूल
Imd Weather Cpld Wave Updates Weather India IMD Alert IMD Weather Forecast Weather News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आज का राशिफल: 13 दिसंबर 2025, जानें सभी राशियों का हालआज 13 दिसंबर 2025, शनिवार को पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी द्वारा दैनिक राशिफल. शुभ मुहूर्त, राहु काल, दिशाशूल और महामंत्र सहित सभी राशियों के लिए आज का भविष्यफल. नौकरी, प्रोमोशन, सफलता, संपत्ति लाभ और सावधानियों की जानकारी, साथ ही शुभ रंग और उपाय.
Read more »
भास्कर अपडेट्स: इसरो 15 दिसंबर को लॉन्च करेगा अमेरिका का सबसे भारी ब्लूबर्ड-6 सैटेलाइटbreaking news live updates headlines 13 december mp rajasthan cg delhi uttar pradeshभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 15 दिसंबर को अमेरिका के 6.
Read more »
राजस्थान-MP के 37 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम: यूपी में घना कोहरा, सड़कों पर 10 मीटर देखना भी मुश्किल; ...IMD Weather Update Today; Rajasthan UP MP Bihar Chhattisgarh old Wave Alert | uttarakhand himachal snowfall Rainfall
Read more »
हायर एजुकेशन के लिए कमीशन बनाने को मंजूरी: UGC, AICTE, NCTE मर्ज होंगे; KVS में 2499 भर्तियों समेत 4 नौकरियांApproval to create a commission for higher education Job and Education Bulletin 13 December
Read more »
कांग्रेस को वोट मत देना वरना भाजपा में चला जाएगा... गोवा में केजरीवाल का विरोधियों पर बड़ा हमलानई दिल्लीगोवा, 13 दिसंबर 2025: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को
Read more »
ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਠੰਢ ਅਤੇ ਸੰਘਣੀ ਧੁੰਦ ਦਾ ਕਹਿਰ, 13 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਲਈ ਯੈਲੋ ਅਲਰਟ ਜਾਰੀਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ ਠੰਢ ਅਤੇ ਧੁੰਦ ਦਾ ਕਹਿਰ ਜਾਰੀ ਹੈ। ਮੌਸਮ ਵਿਭਾਗ ਨੇ 13 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਲਈ ਯੈਲੋ ਅਲਰਟ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਤਾਪਮਾਨ ਵਿੱਚ ਗਿਰਾਵਟ ਅਤੇ 20 ਤਰੀਕ ਤੱਕ ਮੌਸਮ ਖੁਸ਼ਕ ਰਹਿਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ ਹੈ।
Read more »
