Approval to create a commission for higher education Job and Education Bulletin 13 December
आज टॉप स्टोरी में पंचायत समिति चुनाव में मृत और रिटायर्ड टीचर्स की ड्यूटी लगाने समेत अन्य खबरें। टॉप जॉब्स में केंद्रीय विद्यालयों में 2499 पदों पर भर्ती समेत 4 नौकरियां। करेंट अफेयर्स में उत्तराखंड के देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड समेत 4 खबरें।12 दिसंबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 'विकसित भारत शिक्षा अधीक्षण विधेयक' को मंजूरी दी। इसके तहत अब हायर एजुकेशन के लिए देश में एक बोर्ड होगा और UGC, AICTE और NCTE जैसे पुराने नियामकों को एक कर दिया जाएगा।हालांकि, मेडिकल और लॉ स्टडीज इसके दायरे से बाहर रहेंगी। NEP 2020 में एक कॉमन कमीशन बनाने की बात कही गई थी, जहां हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूटस को एक अम्ब्रेला के नीचे लाया जा सके।नए कानून के तहत हायर एजुकेशन को स्पष्ट कार्य-विभाजन के साथ रीस्ट्रक्चर किया जाएगा। संस्थानों का रेगुलेशन, एक्रेडिटेशन और शैक्षणिक मानक निर्धारण का काम एक बोर्ड के पास होगा। वहीं फंडिंग को इस रेगुलेटर से अलग रखा गया है। फंडिंग अभी भी संबंधित एडमिनिस्ट्रेटिव मिनिस्ट्री के तहत रेगुलेट होगी।देश में यूनिवर्सिटीज को मान्यता देता है और इन्हें जरूरी फंड रिलीज करता है। ये हायर एजुकेशन मिनिस्ट्री के तहत यूनिवर्सिटीज की शिक्षा के मानकों को तय करने और मेंटेन रखने का काम करता है। इसका हेडक्वार्टर दिल्ली में है।देश में टेक्निकल एजुकेशन का नेशनल काउंसिल है। इसका मुख्य काम डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा देने वाले स्कूलों और कॉलेजों और टेक्निकल एजुकेशन जैसे इंजीनियर एंड टेक्नोलॉजी के पाठ्यक्रम को मान्यता देना है।टीचर्स को ट्रेनिंग देने का काम करता है। इसके तहत हायर एजुकेशन के मानकों को तैयार किया जाता है।पंजाब में 14 दिसंबर को होने वाले पंचायत समिति चुनाव में मृत और रिटायर्ड टीचर्स की ड्यूटी लगा दी गई है। ये मामला लुधियाना और पटियाला जोन का है। यहां दो रिटायर्ड टीचर और एक मृत टीचर की पहले ड्यूटी लगाई गई, फिर काम पर न आने पर 'कारण बताओ नोटिस' भी जारी किया गया। टीचर्स यूनियन ने विभाग की इस भारी चूक को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए इसके खिलाफ प्रदर्शन भी किया। वहीं, लुधियाना जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि रिटायर्ड टीचरों के बारे में सूचना देना स्कूल हेड और प्रिंसिपलों की जिम्मेदारी थी उनकी नहीं।13 दिसंबर को उत्तराखंड के देहरादून के भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड हुई।आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी चीफ गेस्ट रहे।इसमें 491 को भारतीय सेनाओं में और 34 कैडेट्स को मित्र देशों की यूनिट्स में कमीशन मिला है।12 दिसंबर को कैबिनेट मीटिंग में जनगणना के लिए 11,718 करोड़ रुपए का बजट पास किया गया।ये जनगणना 2027 में दो फेज में होगी और पहली बार डिजिटली करवाई जाएगी। फेज-1 में घरों की लिस्टिंग और गिनती होगी। फेज-2 में आबादी की गिनती होगी।3.
MGNREGA का नाम अब 'पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना' होगाMGNREGA को 2005 में लागू किया गया था।केंद्रीय कैबिनेट ने नाम बदलने को मंजूरी दी।4. भारत ने पेरू को 2.5 लाख सेलाइन बॉटल्स भेजीं 13 दिसंबर को भारत ने पेरू में डिहाइड्रेशन से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए 2.5 लाख सेलाइन बॉटल्स भेजी हैं।भारत के राजदूत विश्वास सपकाल ने पेरू के स्वास्थ्य मंत्रालय को औपचारिक रूप से सौंपी। पेरू में हाई एलिट्यूड एनवायर्नमेंट की वजह से लगभग 1.7 करोड़ लोग पानी की कमी की वजह से बीमारियों से जूझ रहे हैं।संघ लोक सेवा आयोग की ओर से वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन कंट्रोलर जनरल ऑफ पेटेंट्स, डिजाइंस एंड ट्रेड मार्क्स में ट्रेड मार्क्स और जियोग्राफिकल इंडिकेशंस एग्जामिनर पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 13 दिसंबर से शुरू हो रही है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने 2499 पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए परीक्षा 15 फरवरी 2026 को आयोजित होगी। यह भर्ती केवल उन्हीं कर्मचारियों के लिए है जो पहले से KVS में टीचिंग या नॉन-टीचिंग पदों पर कार्यरत हैं। आवेदन का वेरिफिकेशन कंट्रोलिंग ऑफिसर द्वारा 2 जनवरी 2026 तक पूरा किया जाएगा।भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर ने नॉन टीचिंग के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत संस्थान में तकनीकी और प्रशासनिक श्रेणी के 101 पदों पर भर्ती की जाएगी।ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 दिसंबर तय की गई है। उम्मीदवार OICL की ऑफिशियल वेबसाइट पर orientalinsurance.org.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।झारखंड में टीचर की 3,451 भर्तियां; नैनीताल बैंक में PO की 185 वैकेंसी निकलींकेंद्रीय, नवोदय विद्यालय में टीचर्स की 15,762 भर्तियां; यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियां वर्टिकल होंगीगलत जगह आंसर लिखा तो नंबर नहीं मिलेंगे; हिमाचल में पटवारी की 530 भर्तियां निकलींजैसलमेर में 25 दिसंबर के बाद पड़ेगी सर्दीप्रयागराज में युवा चेतना शक्ति ने ठंड में बांटे कम्बलसमस्तीपुर में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावटउत्तराखंड में नदी-नाले और झरने जमे
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दूरस्थ शिक्षा: संसदीय समिति ने ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने की सिफारिश कीशिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति की एक रिपोर्ट में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत दूरस्थ और ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। समिति ने UGC दिशानिर्देशों की समीक्षा, NAAC मान्यता प्रक्रिया को विश्वसनीय बनाने और मल्टीपल एंट्री-एग्जिट सिस्टम को लागू करने की सिफारिश की है, जिससे उच्च शिक्षा तक पहुंच बढ़ाई जा सके।
Read more »
खत्म हो रहा है UGC, AICTE और NCTE! हायर एजुकेशन के बड़े बदलाव को मिली कैबिनेट की मंजूरीनई शिक्षा नीति में UGC, AICTE और NCTE खत्म होने जा रहा है। कैबिनेट ने 'विकसित भारत अधीक्षण बिल' को मंजूरी दे दी है, जिसे पहले हायर एजुकेशन कमीशन ऑफ इंडिया (HECI) बिल नाम दिया गया था। इस बिल के तहत हायर एजुकेशन के लिए नया सिंगल रेगुलेटर बनाया जाएगा।
Read more »
सरकारी नौकरी: केंद्रीय विद्यालय में 2499 पदों पर निकली भर्ती; 26 दिसंबर लास्ट डेट, 15 फरवरी 2026 को एग्जामकेंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने 2499 पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए परीक्षा 15 फरवरी 2026 को आयोजित होगी।
Read more »
अब UGC, AICTE, NCTE को मिलाकर होगा एक बोर्ड: केंद्रीय कैबिनेट ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिक्षण बिल' को मंजूरी...Now UGC, AICTE, NCTE will be combined to form one board Center Approves Bill
Read more »
केंद्रीय विद्यालय में 2499 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अल्पाई, इस दिन होगी परीक्षाकेंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से 2499 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं. इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द अप्लाई करें.
Read more »
