भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आरोपों को निराधार और भ्रामक करार देते हुए कहा
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आरोपों को निराधार और भ्रामक करार देते हुए कहा कि यह समझौता किसानों के हितों की पूरी तरह रक्षा करता है। पीयूष गोयल ने कहा, ' राहुल गांधी आदतन झूठे हैं। आज जारी एक वीडियो में उन्होंने झूठ बोलने और निराधार आरोप लगाने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वे अपने झूठे बयानों से हमारे किसानों को गुमराह कर रहे हैं और उन्हें भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।' किसानों के हितों को पीएम मोदी ने हमेशा सर्वोपरि रखा : गोयल सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा किसानों के हितों को सर्वोपरि रखा है और अमेरिका के साथ हुए हालिया व्यापार समझौते में भी कृषि क्षेत्र के हित सुरक्षित रखे गए हैं। गोयल के अनुसार, इस समझौते से कृषि निर्यात बढ़ेगा, मांग में वृद्धि होगी और किसानों को बेहतर मूल्य मिलेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस समझौते के तहत भारतीय निर्यात पर अमेरिकी शुल्क 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किया गया है, जबकि डेयरी और अन्य संवेदनशील कृषि क्षेत्रों को इससे बाहर रखा गया है। इससे पहले राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि यह समझौता खाद्य सुरक्षा और किसानों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अमेरिकी दबाव में कृषि बाजार खोल दिया है। राहुल गांधी झूठे हैं : शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राहुल गांधी के आरोपों की आलोचना करते हुए कहा कि समझौते में किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, ' राहुल गांधी झूठे हैं और किसानों के हितों से उनका कोई लेना-देना नहीं है। वे लगातार राष्ट्र के हितों के खिलाफ बोलते हैं। उन्होंने झूठ बोलने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वे राष्ट्र को गुमराह करना चाहते हैं।' भारत और अमेरिका के संयुक्त बयान के अनुसार, फरवरी 2025 से चली वार्ताओं के बाद यह समझौता हुआ, जिसके तहत भारत को वस्त्र, चमड़ा, रसायन, प्लास्टिक, हस्तशिल्प और कुछ मशीनरी उत्पादों पर कम अमेरिकी शुल्क का लाभ मिलेगा, जबकि भारत कुछ अमेरिकी औद्योगिक और चुनिंदा कृषि उत्पादों पर शुल्क में कटौती करेगा। अन्य वीडियो.
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आरोपों को निराधार और भ्रामक करार देते हुए कहा कि यह समझौता किसानों के हितों की पूरी तरह रक्षा करता है। पीयूष गोयल ने कहा, 'राहुल गांधी आदतन झूठे हैं। आज जारी एक वीडियो में उन्होंने झूठ बोलने और निराधार आरोप लगाने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वे अपने झूठे बयानों से हमारे किसानों को गुमराह कर रहे हैं और उन्हें भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।' किसानों के हितों को पीएम मोदी ने हमेशा सर्वोपरि रखा : गोयल सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा किसानों के हितों को सर्वोपरि रखा है और अमेरिका के साथ हुए हालिया व्यापार समझौते में भी कृषि क्षेत्र के हित सुरक्षित रखे गए हैं। गोयल के अनुसार, इस समझौते से कृषि निर्यात बढ़ेगा, मांग में वृद्धि होगी और किसानों को बेहतर मूल्य मिलेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस समझौते के तहत भारतीय निर्यात पर अमेरिकी शुल्क 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किया गया है, जबकि डेयरी और अन्य संवेदनशील कृषि क्षेत्रों को इससे बाहर रखा गया है। इससे पहले राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि यह समझौता खाद्य सुरक्षा और किसानों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अमेरिकी दबाव में कृषि बाजार खोल दिया है। राहुल गांधी झूठे हैं :शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राहुल गांधी के आरोपों की आलोचना करते हुए कहा कि समझौते में किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी झूठे हैं और किसानों के हितों से उनका कोई लेना-देना नहीं है। वे लगातार राष्ट्र के हितों के खिलाफ बोलते हैं। उन्होंने झूठ बोलने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वे राष्ट्र को गुमराह करना चाहते हैं।' भारत और अमेरिका के संयुक्त बयान के अनुसार, फरवरी 2025 से चली वार्ताओं के बाद यह समझौता हुआ, जिसके तहत भारत को वस्त्र, चमड़ा, रसायन, प्लास्टिक, हस्तशिल्प और कुछ मशीनरी उत्पादों पर कम अमेरिकी शुल्क का लाभ मिलेगा, जबकि भारत कुछ अमेरिकी औद्योगिक और चुनिंदा कृषि उत्पादों पर शुल्क में कटौती करेगा। अन्य वीडियो
Piyush Goyal Rahul Gandhi Narendra Modi Shivraj Singh Chouhan Agriculture Policy India Tariff Reduction Indian Farmers Export Growth Political Row India News In Hindi Latest India News Updates भारत-अमेरिका व्यापार समझौता पीयूष गोयल राहुल गांधी नरेंद्र मोदी शिवराज सिंह चौहान कृषि नीति व्यापार शुल्क कटौती भारतीय किसान निर्यात बढ़ोतरी राजनीतिक बयानबाजी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत-US ट्रेड डील में बदलाव, लिस्ट से दाल को हटाया: इंडिया के लिए 500 अरब डॉलर की खरीद भी जरूरी नहींIndia US trade deal updates, US revises fact sheet, dal removed from purchase list. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
Read more »
White House quietly revises India-US trade deal factsheet: Pulses and digital tax claims droppedThe White House has quietly scrubbed certain pulses and digital tax removal claims from its official India-US trade deal factsheet. Know why the $500 billion commitment was downgraded to intent following pushback from New Delhi.
Read more »
‘सार्वजिनक किए जाएं भारत-अमेरिका डील का असली ड्राफ्ट’, समझौते को लेकर ‘आप’ ने किया सवाल‘सार्वजिनक किए जाएं भारत-अमेरिका डील का असली ड्राफ्ट’, समझौते को लेकर ‘आप’ ने किया सवाल AAP Demands Real Draft of India-US Trade Deal पंजाब
Read more »
White House softens India-US trade deal factsheet, removes pulses and adjusts $500 billion purchase languageThe White House had first released ‘The United States and India Announce Historic Trade Deal’ fact sheet on February 9, detailing the landmark agreement.
Read more »
Parliament budget session: BJP MP files notice to terminate LoP Rahul Gandhis Parliament membershipThe action by ruling party comes a day after Gandhi delivered a speech criticising the India-US trade deal and the Union Budget.
Read more »
Amendments in India-US trade deal factsheet reflect shared understanding: MEAThe government said revisions to the White House factsheet on the India-US trade deal reflect the mutual understanding outlined in the 7 February joint statement. Key language on India’s purchase commitments, digital taxes, and agricultural tariffs
Read more »
