India-US Trade Deal Impact: शेयर मार्केट, रुपया और सोना-चांदी... इन 4 इंडिकेटर पर देखें India-US डील का कैसा असर

#Tariff News

India-US Trade Deal Impact: शेयर मार्केट, रुपया और सोना-चांदी... इन 4 इंडिकेटर पर देखें India-US डील का कैसा असर
#IndiausdealIndia Tariff CutUS Tariff Cut India
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 119 sec. here
  • 36 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 166%
  • Publisher: 63%

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच अटकी ट्रेड डील पर बात बनी, तो इसका असर भारत में साफ देखने को मिला. Gold-Silver हो, शेयर बाजार हो या फिर रुपया सभी में जोरदार तेजी आई है.

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से अटकी ट्रेड डील पर आखिरकार बात बन गई है. डोनाल्ड ट्रंप ने इसे लेकर बड़ा ऐलान किया और इसके डील के तहत भारत पर लागू टैरिफ को घटाकर तत्काल 18 फीसदी करने की घोषणा कर दी. हाल ही में भारत ने यूरोपीय यूनियन के साथ 'Mother Of All Deals' कहे जा रहे फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का ऐलान किया था और अब भारत-US डील भी डन हो गई है.

यानी भारत के पास उसका सबसे बड़ा बाजार फिर से वापस आने वाला है. एक के बाद एक दनादन समझौतों के तुरंत फायदे भी दिखने लगे हैं और शेयर बाजार से रुपये तक में जोरदार उछाल आया है. और पढ़ेंभारत-US में बनी बात, तो बाजार बमबम India-US Trade Deal पर बात बनते ही इस गुड न्यूज का असर भी देखने को मिलने लगा है. सबसे पहला असर भारतीय शेयर बाजार पर दिखा है, मंगलवार को Stock Market में खुलते ही ताबड़तोड़ तेजी देखने को मिली, जो बीते लंबे समय से अमेरिकी टैरिफ और ट्रंप की नई-नई धमकियों के चलते उतार-चढ़ाव से जूझ रहा था.बाजार खुलते ही बीएसई का सेंसेक्स झटके में 24,000 अंक उछल गया, जबकि एनएसई निफ्टी भी 700 अंक से ज्यादा की तेजी लेकर ओपन हुआ. इस बीच Reliance, Adani Port से लेकर तमाम दिग्गज कंपनियों के स्टॉक्स में तूफानी तेजी आई. निवेशकों ने सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती के बीच ही मिनटों में 20 लाख करोड़ रुपये कमा डाले और BSE Market Cap पिछले बंद 455 लाख करोड़ रुपये से उछलकर 474 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया. Advertisement डॉलर के मुकाबले रुपया भागने लगा India-US Trade Deal पर बात बनते ही इसका दूसरा बड़ा असर भारतीय करेंसी रुपया पर देखने को मिला है. मंगलवार को Indian Rupee अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 111 पैसे बढ़कर 90.40 पर ओपन हुआ, जबकि सोमवार को यह 91.51 पर बंद हुआ था. रुपये में यह तेजी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर डोनाल्ड ट्रंप द्वारा किए गए ऐलान के बाद आई है और भारतीय मुद्रा के लिए पॉजिटिव माहौल बना है. बता दें कि इससे पहले रुपया 2026 में इस तेजी से पहले तक 0.56%, जबकि एक साल में 4.55% तक लुढ़का है. क्रैश होते सोना-चांदी पर भी लगा ब्रेक शेयर बाजार और रुपया ही न हीं, भारतीय कमोडिटी मार्केट में इस डील की खबर के बाद तेजी देखने को मिल रही है. एमसीएक्स पर सोना-चांदी में जारी क्रैश पर ब्रेक लगा नजर आया और अचानक दोनों कीमती धातुओं की कीमत रॉकेट की रफ्तार से बढ़ी. MCX Silver Price जहां सोमवार शाम को हुई रिकवरी और मंगलवार को शुरुआती तेजी के चलते 32,000 रुपये बढ़ गया, तो वहीं सोना फिर 1.50 लाख के करीब जा पहुंचा. FIIs की बाजार में वापसी संभवटैरिफ और भारत-अमेरिका के बीच रिश्तों में तनाव के चलते विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार से दूरी बनाए नजर आ रहे थे और लगातार बिकवाली देखने को मिल रही थी. इससे बाजार में भी उथल-पुथल देखने को मिल रही थी. अब India-US Trade पर बात बनने की खबर से शेयर बाजार ही नहीं, बल्कि एफआईआई पर असर देखने को मिलेगा और उनकी वापसी संभव हो सकती है. दरअसल, ये निवेशक Policy Risk पर विशेष फोकस करते हैं और भारत-US डील से उनका पॉलिसी स्टेबिलिटी का भरोसा बढ़ेगा. इससे भारत में बड़े निवेश आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा. ---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

#Indiausdeal India Tariff Cut US Tariff Cut India India US Trade Deal Donald Trump Social Media PM Modi Narendra Modi India Trade Deal India Import From US India Export To US India US Trade Tariff Cut News Tariff Reduction Indian Exports Trump Tariffs World Russian Oil Imports World Us Tariffs Trade Agreement Tariff Comparison PM Modi US Tariff On China US Tariff On Pakistan US Tariff On Bangladesh Business News Tariff News भारत पर टैरिफ घटा अमेरिका डोनाल्ड ट्रंप नरेंद्र मोदी टैरिफ कट भारत- अमेरिका डील ट्रेड डील

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

India slashes tariffs to zero on US goods in new trade deal; says US President TrumpIndia slashes tariffs to zero on US goods in new trade deal; says US President TrumpUS President Donald Trump announced a new bilateral trade deal on Monday, stating India will slash tariffs and non-tariff barriers on US goods to zero immediately.
Read more »

India US Trade Deal: ഇന്ത്യ-യുഎസ് വ്യാപാരക്കരാറായി; ഇന്ത്യയ്ക്കുള്ള യുഎസ് തീരുവ 18 ശതമാനമാക്കി ട്രംപ്India US Trade Deal: ഇന്ത്യ-യുഎസ് വ്യാപാരക്കരാറായി; ഇന്ത്യയ്ക്കുള്ള യുഎസ് തീരുവ 18 ശതമാനമാക്കി ട്രംപ്India-US Trade Deal: ഇന്ത്യയും അമേരിക്കയും തമ്മിലുള്ള വ്യാപാര കരാറിൽ തീരുമാനമായതായി യുഎസ് പ്രസിഡന്റ് ഡൊണാൾഡ് ട്രംപ്. ഇന്ത്യയ്ക്കുമേലുള്ള തീരുവയിൽ കുറവ് വരുത്തി.
Read more »

India-US trade deal: Reciprocal tariffs down to 18%, Trumps claim of 500 billion dollar dealIndia-US trade deal: Reciprocal tariffs down to 18%, Trumps claim of 500 billion dollar dealIndia-US trade deal: In a post on his Truth Social handle, US President Trump referred to his conversation with Prime Minister Modi earlier in the day. He said that PM Modi was one of his greatest friends and a powerful and respected leader of his c
Read more »

Tariff कमी म्हणजे नेमकं काय? सामान्यांना कसा होणार या निर्णयाचा फायदा?Tariff कमी म्हणजे नेमकं काय? सामान्यांना कसा होणार या निर्णयाचा फायदा?India-US Trade Deal: भारत आणि अमेरिकेमध्ये काहीसी तणावाच्या वळणावर पोहोचलेली आंतरराष्ट्रीय नाती आता पुन्हा एका नव्या टप्प्यावर असून, भारताया नव्या निर्णयांमुळं कसा फायदा होईल याची चर्चा सुरू झाली आहे.
Read more »

India-US Trade Deal: अमेरिका ने भारत को दी टैरिफ में राहत, इन सेक्टर में होगा सबसे ज्यादा फायदाIndia-US Trade Deal: अमेरिका ने भारत को दी टैरिफ में राहत, इन सेक्टर में होगा सबसे ज्यादा फायदाIndia-US Trade Deal:
Read more »

India-US Trade Deal: ট্রাম্প-মোদী বাণিজ্য চুক্তির জেরে ১০ গোল খেয়ে গেল চিন, বাংলাদেশ, পাকিস্তান! ভারত কীভাবে লাভবান...India-US Trade Deal: ট্রাম্প-মোদী বাণিজ্য চুক্তির জেরে ১০ গোল খেয়ে গেল চিন, বাংলাদেশ, পাকিস্তান! ভারত কীভাবে লাভবান...india US Trade Deal Gives India Advantage Over China Pakistan and Bangladesh
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:19:02