India Tajikistan News: भारत ने ताजिकिस्तान के आयनी एयरबेस से 20 साल बाद ऑपरेशन समाप्त कर दिया. यह फैसला 2022 में समझौता खत्म होने और रूस-चीन के दबाव के बाद लिया गया. एयरबेस भारत के लिए अफगानिस्तान और पाकिस्तान पर रणनीतिक नजर रखने का केंद्र था.
भारत ने सेंट्रल एशिया में अपनी सबसे रणनीतिक सैन्य मौजूदगी को खत्म कर दिया है. भारत ताजिकिस्तान के आयनी एयरबेस से औपचारिक रूप से ऑपरेशन खत्म कर रहा है. 2002 से संचालित यह एयरबेस भारत के लिए अफगानिस्तान और पाकिस्तान पर नजर रखने का अहम ठिकाना था.
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला भारत और ताजिकिस्तान के बीच हुआ द्विपक्षीय समझौता 2022 में समाप्त होने के बाद लिया गया. इसके साथ ही भारतीय वायुसेना और सेना के अधिकारी तथा सैन्य उपकरण पूरी तरह वहां से हटा लिए गए. आयनी एयरबेस, जिसे गिस्सार मिलिट्री एयरोड्रोम भी कहा जाता है, ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे से पश्चिम में करीब 10 किमी दूर स्थित है. यह एयरबेस सोवियत दौर का है, लेकिन सोवियत संघ के विघटन के बाद खस्ताहाल हो गया था. 2001 में जब अफगानिस्तान में तालिबान हावी था, तब भारत के विदेश मंत्रालय और सुरक्षा प्रतिष्ठान के रणनीतिक विशेषज्ञों ने इस एयरबेस को अपग्रेड और ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत विकसित करने का प्रस्ताव दिया. तत्कालीन रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस ने इस प्रोजेक्ट को जोरदार समर्थन दिया. NSA अजीत डोभाल और पूर्व एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोआ ने इस रणनीतिक ठिकाने को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. करोड़ों रुपये भारत ने किया खर्च रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने आयनी एयरबेस के डेवलपमेंट पर करीब 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च किए. भारतीय इंजीनियरिंग एजेंसियों और बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन ने यहां रनवे को 3,200 मीटर तक बढ़ाया, हैंगर बनाए और ईंधन भरने, मरम्मत और रखरखाव की सुविधाएं तैयार कीं. कई मौकों पर भारत ने यहां SU-30 MKI फाइटर जेट्स और हेलिकॉप्टरों को भी तैनात किया. लगभग 200 भारतीय सैनिक और तकनीकी विशेषज्ञ लंबे समय तक वहां तैनात रहे. 2021 में जब तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया, तो भारत ने इस एयरबेस का इस्तेमाल अपने नागरिकों और राजनयिकों की निकासी के लिए किया था. रूस के कारण भारत को होना पड़ा पीछे? द प्रिंट के सूत्रों के मुताबिक, भारत और ताजिकिस्तान के बीच हुए समझौते की लीज अवधि 2022 में खत्म हो गई थी. ताजिकिस्तान ने भारत को सूचित किया कि वह लीज को आगे नहीं बढ़ाएगा और बेस का संचालन अपने नियंत्रण में लेगा. इस फैसले के पीछे रूस और चीन का दबाव भी माना जा रहा है. दोनों देशों ने ताजिकिस्तान पर ‘गैर-क्षेत्रीय सैन्य उपस्थिति’ घटाने के लिए जोर दिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी सेनाओं ने भारत की वापसी के बाद इस बेस का नियंत्रण संभाल लिया है. हालांकि भारत अब भी मध्य एशिया में राजनयिक और आर्थिक स्तर पर अपनी मौजूदगी बनाए हुए है. भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण था आयनी एयरबेस? आयनी एयरबेस सिर्फ ताजिकिस्तान के लिए नहीं, बल्कि भारत की सुरक्षा नीति के लिए भी बेहद अहम था. यह एयरबेस अफगानिस्तान की वखान कॉरिडोर से महज 20 किलोमीटर दूर है, जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के करीब पड़ता है. इसकी मदद से भारत पेशावर जैसे शहरों तक निगरानी रख सकता था, जिससे पाकिस्तान पर दबाव बनता था. युद्ध की स्थिति में यह बेस पाकिस्तान को पश्चिमी मोर्चे पर फंसाने की क्षमता रखता था, जिससे उसके संसाधन दो हिस्सों में बंट जाते. इसके अलावा यह ठिकाना भारत की सेंट्रल एशिया में रणनीतिक पकड़ का प्रतीक था, जहां रूस और चीन पहले से ही प्रभावशाली हैं. अफगानिस्तान बदलने के बाद घटा महत्व इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट् के मुताबिक 2021 में तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद आयनी एयरबेस की उपयोगिता घट गई. क्योंकि भारत की अफगान रणनीति नॉर्दर्न एलायंस के सहयोग पर टिकी थी, जो तालिबान के आने के बाद खत्म हो गई. भारत ने ताजिकिस्तान के फरखोर शहर में एक अस्पताल भी चलाया था, जहां 2001 में अहमद शाह मसूद को आत्मघाती हमले के बाद इलाज के लिए लाया गया था.
India Tajikistan Military Base India Military Strategy Russia China Influence Afghanistan Taliban India Relations India Pakistan Geopolitics आयनी एयरबेस ताजिकिस्तान भारत एयरबेस रूस चीन प्रभाव ताजिकिस्तान अफगानिस्तान से जुड़ी खबरें
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबाला एयरबेस से राफेल में भरी उड़ान, फाइटर प्लेन सूट पहनकर रच दिया इतिहासPresident Droupadi Murmu flew in Rafale from Ambala airbase in fighter plane suit राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबाला एयरबेस से राफेल में भरी उड़ान, फाइटर प्लेन सूट पहनकर रच दिया इतिहास
Read more »
India vs Australia 1st T20I Highlights: সূর্য–গিলের আগুনে ইনিংসে জল ঢালল প্রকৃতি! বৃষ্টিতে সিরিজের প্রথম ম্যাচ পরিত্যক্ত...India vs Australia 1st T20I Called off due to massive rain
Read more »
गुवाहाटी टेस्ट में लंच ब्रेक से पहले होगा टी ब्रेक: कारण-गुवाहाटी में जल्दी सूरज उगता है और जल्दी डूबता है;...India Vs South Africa Guwahati Test Lunch Break Tea Break Changes Details Update टॉस...लंच...
Read more »
Indian Firms Get Licenses To Import Rare Earth Magnets From China But With RidersAt least three companies—Continental India, Hitachi, and Jay Ushin—have received initial approval to import the magnets, which are critical components for India’s automotive and electronics sectors.
Read more »
Trumps 250% Tariff on India: অবিশ্বাস্য! ২৫০ শতাংশ মার্কিন শুল্ক? কেন ভারতের উপর এমন ভয়ংকর শুল্কবোমা-আক্রমণ ট্রাম্পের?Trumps 250 percent Tariff on India I said we Will put 250 percent tariff on both nations Trump repeats India-Pak ceasefire claim
Read more »
भास्कर अपडेट्स: दिल्ली में 27 दिन के नवजात का अपहरण, 5 गिरफ्तारbreaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news headlines, breaking news in india today, breaking news india in hindi, breaking news india sports
Read more »
