अर्शदीप सिंह ने श्रीलंका के खिलाफ सुपर ओवर में शानदार गेंदबाजी की, उनके पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग XI में बनाए रखने के लिए कोच और कप्तान को माथा पच्ची करनी होगी.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को एशिया कप में अब तक दो बार हराया है. लीग मैच और सुपर 4 के बाद दोनों टीमों के बीच फाइनल में टक्कर होगी. श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार को प्लेइंग इलेवन में अर्शदीप सिंह को मौका दिया गया था.
उन्होंने सुपर ओवर में गजब की गेंदबाजी कर कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर की टेंशन बढ़ा दी. अब सबके मन में स वाले उठ रहा है कि क्या उनको पाकिस्तान के खिलाफ बरकरार रखा जाएगा या फिर बाहर बिठा देंगे. इरफान ने सोनी स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, “सबसे पहले वह बर्फ की तरह है. जब दबाव होता है, तो वह गेंद मांगता है और गेंदबाजी करता है. अंतिम ओवरों में वह अपनी यॉर्कर गेंदबाजी के लिए तैयार रहता है. वह जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर यॉर्कर गेंदबाजी करता है . वह उस क्वालिटी का गेंदबाज है. मेरे लिए यह कुछ नया नहीं है. मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि उसे प्लेइंग XI में होना चाहिए.” अब तक एशिया कप में अर्शदीप सिंह को तब मौका दिया गया है जब मुकाबले में जीत हार से कोई फर्क नहीं पड़ रहा हो. ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में ओमान के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन में अर्शदीप सिंह को जगह मिली थी. भारतीय टीम सुपर 4 के लिए जगह बना चुकी थी और मैच में हार जीत से फर्क नहीं पड़ना था. अब फाइनल में जगह बनाने के बाद श्रीलंका के खिलाफ आखिरी सुपर 4 मुकाबले में उनको मौका दिया गया. सुपर ओवर में पहुंचे मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच भारत के लिए बनाया. आपको क्या लगता है इस प्रदर्शन के बाद अर्शदीप सिंह की जगह प्लेइंग इलेवन में बनती है. क्या उनको फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ उतारा जा सकता है.
Asia Cup Final Arshdeep Singh अर्शदीप सिंह एशिया कप फाइनल भारत बनाम पाकिस्तान
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Pakistan Set 135 Runs To Defend Against Bangladesh; Will They Make The Asia Cup Final Vs India?Pakistan’s batting faltered at a crucial moment in the Asia Cup 2025 as they managed only 135 for 8 against Bangladesh in their Super Four clash in Abu Dhabi on September 25. With a spot in the final on the line, the innings turned out to be a test
Read more »
ஆசிய கோப்பை : இறுதிப் போட்டியில் இந்தியா - பாகிஸ்தான்! வரலாற்றில் முதன்முறைAsia Cup 2025 final : ஆசிய கோப்பை கிரிக்கெட் தொடர் வரலாற்றில் முதன்முறையாக இந்தியா - பாகிஸ்தான் இறுதிப் போட்டியில் விளையாட உள்ளன.
Read more »
एशिया कप 2025 फाइनल: भारत का सामना फाइनल में पाकिस्तान से, कहां और कब खेला जाएगा मुकाबला? तारीख नोट कर लीजिएIndia vs Pakistan Asia Cup Final Date Time: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला अब खेला जाना है। ये टूर्नामेंट में दोनों टीमों का दूसरी बार सामना है।
Read more »
Asia Cup 2025 Final: महामुकाबला! भारत-पाक भिडणार; कधी? कुठे? किती वाजता पाहता येणार मॅच?Asia Cup 2025 India Vs Pakistan Final Date Teams Timings Live Streaming: भारत आणि पाकिस्तानदरम्यान पहिल्यांदाच आशिया चषक स्पर्धेमध्ये अंतिम सामना खेळवला जाणार आहे.
Read more »
India vs Pakistan Asia Cup 2025 Final: അഭിമാന പോരാട്ടം! ചരിത്രത്തിലാദ്യമായി ഏഷ്യ കപ്പിൽ ഇന്ത്യ-പാക് ഫൈനൽഏഷ്യ കപ്പിൽ ഇന്ത്യ-പാക് ഫൈനൽ
Read more »
Asia Cup 2025: ICC Punishes Pakistan Players Haris Rauf, Sahibzada Farhan For Inappropriate Gestures In India Match; Check SanctionsHaris Rauf and Sahibzada Farhan have been reprimanded for breaching ICCs Code of Conduct during the Asia Cup 2025 match between India-Pakistan in Dubai.
Read more »
