रिकॉर्ड स्पेशल ट्रेनों की संख्या बेहतर समय की पाबंदी और वंदे भारत स्लीपर की शुरुआत के साथ रेलवे इस त्योहारी सीजन को पूरे भारत में लाखों यात्रियों के लिए और अधिक आरामदायक बनाने की कोशिश कर रहा है.
Indian Railways : अगर आप दिवाली और छठ में घर जाने कि तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि भारतीय रेलवे छठ पूजा और दिवाली के लिए रिकॉर्ड संख्या में स्पेशल ट्रेनों के संचालन के साथ आगामी त्योहारी भीड़ के लिए तैयारी कर रहा है.
मंत्री ने कहा, पिछले साल हमने 7,500 स्पेशल ट्रेनें चलाई थीं. इस साल हमने अपनी क्षमता बढ़ाकर 12,000 विशेष ट्रेनों का लक्ष्य रखा है. वैष्णव के मुताबिक, आज तक लगभग 10,000 विशेष ट्रेनों की नोटिफिकेशन जारी की जा चुकी हैं. उन्होंने कहा कि शेष ट्रेनों की घोषणा मांग के अनुसार धीरे-धीरे की जाएगी. इनमें से 150 ट्रेनें पूरी तरह से अनारक्षित होंगी और यात्रियों की आवाजाही में अचानक ग्रोथ को देखते हुए अंतिम समय में ऑपरेशन के लिए तैयार रखी जाएंगी. कब से शुरू होंगी स्पेशल ट्रेनें इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन 1 अक्टूबर से शुरू होगा और 15 नवंबर तक चलेगा, जो पूरे त्योहारी यात्रा सीजन को कवर करेगा. यह भी पढ़ें : Rail Destination Alert: नहीं मिस होगा स्टॉपेज, डायल करें...और घोड़े बेचकर सो जाइए, खुद जगाएगा भारतीय रेलवे रेलवे की जोरदार तैयारी मंत्री ने यात्रियों को आश्वासन दिया कि रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को प्रबंधित करने के लिए व्यापक तैयारी की है और सुचारू और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए वास्तविक समय पर निगरानी की जाएगी. रिकॉर्ड स्पेशल ट्रेनों की संख्या बेहतर समय की पाबंदी और वंदे भारत स्लीपर की शुरुआत के साथ रेलवे इस त्योहारी सीजन को पूरे भारत में लाखों यात्रियों के लिए और अधिक आरामदायक बनाने की कोशिश कर रहा है. जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन रेलवे नेटवर्क के परफॉरमेंस पर प्रकाश डालते हुए वैष्णव ने कहा, हमने देश भर के 70 में से 29 डिवीजनों में 90% से अधिक समय की पाबंदी हासिल कर ली है. ये एक बड़ा सुधार है और हमारे ऑपरेशन की एफिशिएंसी को दर्शाता है. वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के बारे में मंत्री ने बताया कि प्रोटोटाइप का पूरी तरह से टेस्ट हो चुका है और ये परिचालन के लिए तैयार है. उन्होंने कहा, हम एक साथ दो रेक से शुरुआत करेंगे. पहला रेक पहले ही तैयार है और दूसरा 15 अक्टूबर तक आ जाएगा.
Railways 12000 Special Trains Chhath Diwali Ashwini Vaishnaw UP Bihar दिवाली छठ
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Normal back pain paralysed techie: সামান্য পিঠে ব্যথায় সারাজীবনের মতো ভারতীয় টেকি হারালেন... কারণ, তাঁর মেরুদণ্ডে...Normal back pain paralysed 25 year old Indian techie, he lost control for whole life, because
Read more »
US companies appoint Indian-origin CEO: ট্রাম্পের চোখরাঙানিকে থোড়াই পরোয়া! দুই মার্কিন বড় সংস্থা নিয়োগ করল H1B ভিসাধারী ভারতীয় CEO...Take that MAGA Two big US companies appoint Indian origin CEOs amid H1B crackdown
Read more »
Special Trains: 12000 स्पेशल ट्रेनें... दिवाली हो या छठ, अब हर रूट पर Train मिलेंगी फटाफटDiwali-Chath पर अपने घर जाने वालों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी तैयारी कर ली है. रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए पिछले साल के मुकाबले ज्यादा 12000 स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है.
Read more »
Team India Shocking News: এশিয়া কাপের মাঝেই চমকে দেওয়া আপডেট, অধিনায়কত্বের সঙ্গেই দল ছেড়ে দেশে ফিরলেন মহারথী!Indian Star Criketer quits Captaincy And Back to India Amidst Asia Cup 2025
Read more »
दिवाली हो या छठ... अब मिलेगी कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा 12000 स्पेशल ट्रेनदिवाली और छठ जैसे त्योहारों में बिहार और उत्तर भारत से भारी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 12 हजार स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चार नई अमृत भारत ट्रेनें भी शुरू की जाएंगी। 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक यात्रा करने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट...
Read more »
Accenture का मेगा प्लान! आंध्र प्रदेश में बनेगा नया कैंपस, 12000 जॉब्स की लगेगी झड़ीभारत के युवाओं के लिए आईटी सेक्टर से बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दुनिया की जानी-मानी टेक कंसल्टेंसी कंपनी Accenture आंध्र प्रदेश में नया कैंपस खोलने की तैयारी कर रही है.
Read more »
