AI की बढ़ती डिमांड, साल 2030 तक चाहिए 165 लाख करोड़ का निवेश

Ai News

AI की बढ़ती डिमांड, साल 2030 तक चाहिए 165 लाख करोड़ का निवेश
Ai RevenueSemiconductorAi Demand
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 109 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 71%
  • Publisher: 63%

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की डिमांड तेजी से बढ़ रही है.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. हर सेक्टर में इसका इस्तेमाल बढ़ रहा है. आने वाले समय में इस तेजी से बढ़ती डिमांड को पूरा करना आसान नहीं होगा रिपोर्ट के मुताबिक 2030 तक एआई की वैश्विक मांग को पूरा करने के लिए हर साल लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर के रेवेन्यू की जरूरत होगी.

दुनिया भर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की अनुमानित मांग को पूरा करने के लिए 2030 तक आवश्यक कंप्यूटिंग पावर को फंड करने के लिए सालाना आधार पर कम से कम 2 ट्रिलियन डॉलर राजस्व की आवश्यकता होगी. यह जानकारी मंगलवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई. बेन एंड कंपनी के नए रिसर्च के अनुसार, एआई से जुड़ी सेविंग के साथ भी दुनिया को मांग के साथ तालमेल रखने के लिए 800 बिलियन डॉलर की कमी पड़ती है. रिपोर्ट में कहा गया है कि 2030 तक वैश्विक स्तर पर एआई कंप्यूटिंग की मांग 200 गीगावॉट तक पहुंच सकती है, जिसमें अमेरिका की हिस्सेदारी लगभग आधी होगी. अगर अमेरिका में काम करने वाली कंपनियां भी अपना ऑन-प्रिमाइस आईटी बजट क्लाउड में शिफ्ट करती हैं और सेल्स, मार्केटिंग, कस्टमर सपोर्ट, आरएंडडी में एआई को अप्लाई कर सेविंग को नए डेटा सेंटर पर कैपिटल स्पेंडिंग में दोबारा निवेश करें तो भी पूरे निवेश को फंड करने के लिए राजस्व कम पड़ेगा. क्योंकि एआई की कंप्यूटिंग डिमांड तेजी से बढ़ रही है. बेन के ग्लोबल टेक्नोलॉजी प्रैक्टिस के चेयरमैन डेविड क्राफोर्ड ने कहा, 2030 तक टेक्नोलॉजी के अधिकारी लगभग 500 बिलियन डॉलर के पूंजीगत व्यय को लागू करने और मांग को मुनाफे के साथ पूरा करने के लिए लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर का नया राजस्व जुटाने की चुनौती का सामना करेंगे. एआई कंप्यूटिंग की मांग सेमीकंडक्टर की क्षमता से भी तेज गति से बढ़ रही है, इसलिए ऐसे ट्रेंड सामने आ रहे हैं कि दशकों से क्षमता न जोड़ने वाले ग्रिड में भी पावर सप्लाई में भारी वृद्धि की जरूरत होगी. बेन की एक स्टडी में पाया गया कि टैरिफ, एक्सपोर्ट कंट्रोल और दुनिया भर की सरकारों द्वारा स्वदेशी एआई को बढ़ावा देने की कोशिश से ग्लोबल टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन का विघटन तेजी से बढ़ रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, जैसे-जैसे कम्प्यूटेशनल मांग बढ़ती जा रही है, प्रमुख कंपनियां एआई क्षमताओं के परीक्षण से आगे बढ़कर अब एआई से लाभ कमाने की ओर बढ़ रही हैं। संगठन के स्तर पर इस टेक्नोलॉजी को कोर वर्कफ्लो में लागू किया जा रहा है, जिससे पिछले दो वर्षों में 10 से 25 प्रतिशत तक ईबीआईटीडीए कमाई हुई है. कटिंग एज डोमेज जैसे एआई अब केवल इकोनॉमिक ग्रोथ के कैटलिस्ट नहीं रहे बल्कि वे अब देश की देशों की राजनीतिक शक्ति और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बन गए हैं. बेन की ग्लोबल टेक्नोलॉजी प्रैक्टिस की हेड, एने होकर ने कहा स्वतंत्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षमताएं अब आर्थिक और सैन्य शक्ति के समान ही एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बढ़त के रूप में देखी जा रही हैं. आईएएनएस

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Ai Revenue Semiconductor Ai Demand Ai Global एआई एआई ग्लोबल एआई रेवेन्यू

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पाकिस्तान के लिए दूर की कौड़ी बना चीनी फाइटर जेट J-35, 2030 तक भी मिलने की उम्मीद नहीं, दावों की निकली हवापाकिस्तान के लिए दूर की कौड़ी बना चीनी फाइटर जेट J-35, 2030 तक भी मिलने की उम्मीद नहीं, दावों की निकली हवाJ-35 पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ क्षमताओं वाला लड़ाकू विमान है। स्टील्थ क्षमता इस विमान को सबसे ज्यादा खास बनाती है। इसके अलावा इस फाइटर जेट में इंटरनल-बे है, जिसमें हथियारों को रखा जाता है।
Read more »

100 अरब डॉलर का दांव! Nvidia करेगी OpenAI में अब तक की सबसे बड़ी इन्वेस्टमेंट, बदल जाएगी AI की तस्वीर100 अरब डॉलर का दांव! Nvidia करेगी OpenAI में अब तक की सबसे बड़ी इन्वेस्टमेंट, बदल जाएगी AI की तस्वीरआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए चिपमेकर Nvidia ने सोमवार को घोषणा की कि वह AI स्टार्टअप OpenAI में 100 अरब डॉलर तक का निवेश करेगी.
Read more »

जीएसटी सुधार से 2030 तक रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर को 1-1.5 ट्रिलियन रुपए की बचत की उम्मीद : प्रह्लाद जोशीजीएसटी सुधार से 2030 तक रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर को 1-1.5 ट्रिलियन रुपए की बचत की उम्मीद : प्रह्लाद जोशीजीएसटी सुधार से 2030 तक रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर को 1-1.5 ट्रिलियन रुपए की बचत की उम्मीद : प्रह्लाद जोशी
Read more »

दुनिया भर में 2030 तक एआई की मांग को पूरा करने के लिए 2 ट्रिलियन डॉलर राजस्व की होगी जरूरत : रिपोर्टदुनिया भर में 2030 तक एआई की मांग को पूरा करने के लिए 2 ट्रिलियन डॉलर राजस्व की होगी जरूरत : रिपोर्टदुनिया भर में 2030 तक एआई की मांग को पूरा करने के लिए 2 ट्रिलियन डॉलर राजस्व की होगी जरूरत : रिपोर्ट
Read more »

भारत का वस्त्र निर्यात 2030 तक दोगुना होने की उम्मीद, CETA निभाएगा अहम भूमिकाभारत का वस्त्र निर्यात 2030 तक दोगुना होने की उम्मीद, CETA निभाएगा अहम भूमिकाभारत का कुल वस्त्र निर्यात 2030 तक दोगुना होने की उम्मीद है, जिसमें भारत-यूके सीईटीए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वस्त्र मंत्रालय के सचिव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल लंदन में है जो भारत-यूके साझेदारी को मजबूत करेगा। यात्रा के पहले दिन टेक्सटाइल रोड शो और बैठकों का आयोजन किया गया। भारत ब्रिटेन का चौथा सबसे बड़ा वस्त्र निर्यातक है।
Read more »

Kolkata Under Sea by 2030: কিছুদিনের মধ্যেই জলের নীচে ধর্মতলা, ভিক্টোরিয়া, ডালহৌসি, শিয়ালদহ? ৮২ কিমি স্থল সোজা চলে যাবে সমুদ্রের নীচে...Kolkata Under Sea by 2030: কিছুদিনের মধ্যেই জলের নীচে ধর্মতলা, ভিক্টোরিয়া, ডালহৌসি, শিয়ালদহ? ৮২ কিমি স্থল সোজা চলে যাবে সমুদ্রের নীচে...Kolkata may be under water by 2030 Sea levels rising Kolkata and several other cities in India could soon be submerged after 5 years End of Kolkata
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:33:35