Indian Army NDA Story: झारखंड की आद्या सिंह ने एनडीए परीक्षा में देशभर में 136वीं और महिला वर्ग में 15वीं रैंक हासिल की. वह झारखंड की पहली लड़की हैं जिसने एनडीए परीक्षा पास की है.
Indian Army NDA Story, Success Story : एनडीए जैसी परीक्षा में सेलेक्शन होना आसान नहीं होता, लेकिन प्रतिभाएं अपने दम पर अपना स्थान बना ही लेती हैं. ऐसा ही कर दिखाया झारखंड की बेटी ने. उसने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर नेशनल डिफेंस एकेडमी की परीक्षा में सफलता हासिल की.
परिजनों का दावा है कि वह झारखंड की पहली लड़की है, जिसने एनडीए परीक्षा पास की है. Adya Singh NDA Exam: देश दुनिया में अपना नाम रौशन करने वाली इस लड़की का नाम आद्या सिंह है. आद्या ने नेशनल डिफेंस एकेडमी की परीक्षा में देश भर में 136वीं रैंक हासिल की है.आद्या की महिला वर्ग में 15वीं रैंक है.एनडीए परीक्षा पास करने वाली वह झारखंड की पहली लड़की है. जब आद्या के एनडीए परीक्षा पास करने की सूचना मिली, तो उनके मोहल्ले में ढोल ढमाके के साथ उनका अभिनंदन किया गया. उनके परिजनों का दावा है कि वह झारखंड की इकलौती ऐसी लड़की हैं जिसका सेलेक्शन एनडीए में हुआ है. आपको बता दें कि एनडीए में लड़कियों के लिए प्रवेश महज दो साल पहले 2022 में खोला गया था. मम्मी का सहयोग, मामा का मोटिवेशन एनडीए में सेलेक्ट होने के बाद आद्या सिंह ने एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनकी सफलता का श्रेय उनकी मां शशि रेखा और मामा रविशेखर सिंह को जाता है.आद्या ने कहा कि उनकी मां ने हमेशा घर पर उनकी पढ़ाई लिखाई का ख्याल रखा इसी तरह उनके मामा रविशेखर सिंह ने उन्हें हमेशा मोटिवेट किया जिसकी बदौलत वह एनडीए जैसी कठिन परीक्षा पास कर पाई हैं.आद्या सिंह ने बताया कि उन्होंने लखनऊ में रहकर तीन महीने तक डिफेंस की तैयारी भी की.उन्होंने लड़कियों से एनडीए में शामिल होने की अपील की.उन्होंने कहा कि लड़कियों को अब चढ बढकर एनडीए में हिस्सा लेना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए.
Indian Army NDA Story NDA Exam एनडीए परीक्षा Success Story Indian Army Join Indian Army Indian Army Heroes National Defense Academy नेशनल डिफेंस एकेडमी Adya Singh आद्या सिंह Jharkhand झारखंड
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बलात्कार की कोशिश से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट के इस फ़ैसले पर क्यों उठ रहे सवालएक नाबालिग लड़की से बलात्कार की कोशिश से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जो फै़सला दिया गया है उसे सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के उलट बताया जा रहा है.
Read more »
ऐश्वर्या के बॉडीगार्ड ने बस ड्राइवर को मारा थप्पड़!: एक्सीडेंट के बाद मचा था बवाल, फिर माफी मांगने के बाद ह...बुधवार को ऐश्वर्या राय बच्चन की कार का एक्सीडेंट हो गया था। एक सरकारी बस ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मारी दी थी, जिसका वीडियो भी सामने आया था।
Read more »
बम धमाकों का असर नहीं, एडवांस फीचर्स से लैस; कैसी है पुतिन की कार, जो आग में हो गई तबाहPutin Car explosion: इस खबर ने रूसी राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा हो गया है और दुनियाभर में इस कार धमाके की खबर आग की तरफ फैलने लगी है.
Read more »
Delhi GTB Murder Case: दिल्ली के GTB एन्क्लेव में लड़की की गोली मार कर हत्यादिल्ली के GTB एन्क्लेव में लड़की की गोली मार कर हत्या कर दी गई, एक फ्लैट से लड़की का शव बरामद हुआ है, पहचान अभी भी नहीं हो पाई है
Read more »
Indian Army: पिता हवलदार, बेटा बना UPSC NDA टॉपर, अब बनेगा सेना में अफसरIndian Army, NDA Story: पश्चिम बंगाल के बीरभूम के ईमोन घोष ने NDA 2 2024 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की. उनके पिता उज्जवल कुमार घोष सेना में हवलदार थे. ईमोन ने RIMC से पढ़ाई की और अब भारतीय सेना में अफसर बनेंगे.
Read more »
Indian Army Story: पिता का सपना, बेटी की जीत, UPSC NDA में 27वीं रैंक, अब बनेंगी फौजी अफसरIndian Army Story: अगर इंसान को खुद पर भरोसा हो, तो किसी भी चीज को पा सकते हैं. फिर UPSC NDA की परीक्षा ही क्यों न हो, उसे भी पास कर लिया जाता है. ऐसी ही कहानी एक लड़की की है, जिन्होंने दृढ़ संकल्प और मेहनत के बलबूते NDA में 27वीं रैंक हासिल की हैं.
Read more »
