इंडियन बैंक ने फायर सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 1 नवंबर 2025 से 21 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती चेन्नई मुख्यालय के लिए है और चयनित उम्मीदवारों को एसोसिएट मैनेजर सीनियर ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
Indian Bank Recruitment 2025: फायर सेफ्टी से जुड़ी पढ़ाई की है या इसी फील्ड में काम कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बैंक में सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया अवसर है। जी हां, इंडियन बैंक ने फायर सेफ्टी ऑफिसर की नई वैकेंसी घोषित की है। 1 नवंबर से बैंक ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.
bank.in पर इस पोस्ट के लिए आवेदन भी शुरू कर दिए हैं, जो अंतिम तिथि 21 नवंबर 2025 तक चलेंगे। इंडियन बैंक ने यह भर्ती अपने चैन्नई हेडक्वार्टर के लिए निकाली है। जिन उम्मीदवारों का चयन इस भर्ती अभियान के जरिए होगा, उन्हें एसोसिएट मैनेजर सीनियर ऑफिसर की डेसिग्नेशन मिलेगी। Indian Bank Bharti 2025: जरूरी डिटेल्स बैंक इंडियन बैंक पद का नाम फायर सेफ्टी ऑफिसर पदों की संख्या 06 ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.bank.in आवेदन शुरू होने की तारीख 1 नवंबर 2025 आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर 2025 योग्यता बी.ई/बीटेक आयुसीमा 23 से 40 वर्ष तक। सैलरी जारी नहीं कार्य अवधि 3 साल तक मान्य होगी। जिसे 5 साल आगे बढ़ाया जा सकेगा। चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू से चयन होगा। भर्ती का नोटिफिकेशन Indian Bank Fire Safety Officer Recruitment 2025 Notification PDF फायर सेफ्टी ऑफिसर बनने के लिए योग्यता? शैक्षिक योग्यता और अनुभव: नेशनल फायर सर्विसेज कॉलेज नागपुर से बी.ई या फायर टेक्नोलॉजी/फायर इंजीनियरिंग/सेफ्टी एंड फायर इंजीनियरिंग में बी.टेक/बी.ई या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और नेशनल फायर सर्विस कॉलेज नागपुर से डिविजनल ऑफिसर कोर्स की डिग्री कर चुके अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों को 3 साल का बतौर फायर ऑफिसर काम का अनुभव होना भी जरूरी है। आयुसीमा: 1 नवंबर 2025 को उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 23 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष तक होनी चाहिए।फॉर्म कैसे भरें?इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को पहले एप्लिकेशन फॉर्मेट डाउनलोड करना होगा। इसमें अपनी सभी डिटेल्स हाथ से भर दें। इसके बाद सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ इसे चीफ जनरल मैनेजर , इंडियन बैंक, कॉर्पोरेट ऑफिस, एचआरएम डिपार्टमेंट, रिक्रूटमेंट सेक्शन, 254-260, अव्वई शनमुगम सलाई,रोयापेट्टा, चेन्नई, पिन-600014, तमिलनाडु के पते पर भेजना होगा। एनवेलप के ऊपर 'Application for the post of Fire Safety Officer on Contractual Basis - 2025' यह जरूर मेंशन करें।आवेदन शुल्क एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 175 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अन्य सभी उम्मीदवारों को 1000 रुपये एप्लिकेशन फीस देनी होगी। इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
इंडियन बैंक भर्ती फायर सेफ्टी ऑफिसर सरकारी नौकरी आवेदन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ગુજરાતમાં દિવ્યાંગ ઉમેદવારો માટે આવી ગઈ શિક્ષણ સહાયકની ભરતી: જાણો ઓનલાઈન અરજીની પ્રક્રિયાTeaching Assistant Recruitment 2025: રાજ્યની સરકારી અને બિનસરકારી અનુદાનિત માધ્યમિક તેમજ ઉચ્ચતર માધ્યમિક શાળાઓમાં શિક્ષણ સહાયકની ભરતી અંતર્ગત દિવ્યાંગ ઉમેદવારો માટે ખાસ ભરતી ઝુંબેશ-2025ની શરૂઆત થઈ ગઈ છે.
Read more »
PNB Vacancy 2025: ये डिग्री पंजाब नेशनल बैंक में दिला सकती है ₹85000 वाली जॉब, ऑफिसर पदों पर 750 वैकेंसीNew Bank Jobs 2025 Apply: पंजाब नेशनल बैंक में सरकारी नौकरी पाने का मौका आ गया है। कोई भी ग्रेजुएट फॉर्म भर सकता है। सैलरी भी अच्छी मिल रही है।
Read more »
ದಿನಭವಿಷ್ಯ 05-11-2025: ಬುಧವಾರ ಕಾರ್ತಿಕ ಹುಣ್ಣಿಮೆಯಂದು ಸಿದ್ಧಿ ಯೋಗ, ಈ ರಾಶಿಯವರಿಗೆ ಇಷ್ಟಾರ್ಥ ಸಿದ್ಧಿToday Horoscope 05th November 2025: ನವೆಂಬರ್ 05, 2025ರ ಈ ದಿನ ಬುಧವಾರ, ಕಾರ್ತಿಕ ಹುಣ್ಣಿಮೆಯಂದು ಮೇಷ, ವೃಷಭ, ಮಿಥುನ, ಕರ್ಕ, ಸಿಂಹ, ಕನ್ಯಾ, ತುಲಾ, ವೃಶ್ಚಿಕ, ಧನು, ಮಕರ, ಕುಂಭ ಮತ್ತು ಮೀನ ರಾಶಿಯವರ ರಾಶಿಫಲ ಹೇಗಿದೆ ತಿಳಿಯೋಣ.
Read more »
रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 से उठा पर्दा, EICMA 2025 में कंपनी ने किया पेश, अब तक का सबसे पावरफुल है मॉडलरॉयल एनफील्ड बुलेट 650 ने EICMA 2025 मिलान में डेब्यू किया, नवंबर 2025 में वागाटोर गोवा के मोटोवर्स 2025 में कीमत घोषित होगी, अनुमानित कीमत 3.40 लाख रुपये से शुरू.
Read more »
Bombay High Court Recruitment 2025: ग्रेजुएट के लिए हाई कोर्ट में नौकरी, मिलेगी 1.77 लाख रुपये सैलरी; ऐसे करें आवेदनBombay High Court Recruitment 2025:अगर आप ग्रेजुएट हैं तो बॉम्बे हाई कोर्ट में नौकरी पाने का मौका मिल सकता है. आइए योग्यता और आवेदन प्रोसेस विस्तार से जानते हैं.
Read more »
CCRH Recruitment 2025: ग्रुप-ए, बी और सी के पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, यहां देखें पुरी जानकारीसीसीआरएच में ग्रुप-ए, बी और सी के पदों पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 26 नवंबर तक इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए पात्रता मानदंड व अन्य जानकारी यहां देखें।
Read more »
