IndiGo fuel charge hike: इंडिगो ने 2 अप्रैल 2026 से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल चार्ज बढ़ा दिया है। ATF की कीमतों में भारी उछाल के कारण यह फैसला लिया गया है। अब दूरी के हिसाब से घरेलू उड़ानों पर ₹275 से ₹950 और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर ₹900 से ₹10,000 तक अतिरिक्त शुल्क...
नई दिल्ली| देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने अचानक बड़ा फैसला लेते हुए डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर फ्यूल चार्ज बढ़ा दिया है। यह नया चार्ज 2 अप्रैल 2026 से लागू होगा और हर नई बुकिंग पर सीधे टिकट की कीमत बढ़ाएगा। इंडियो ने क्यों बढ़ाया किराया? सीधी वजह है- ATF यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में तेज उछाल। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक महीने में जेट फ्यूल की कीमतों में 130% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में एयरलाइंस की लागत बुरी तरह बढ़ गई है क्योंकि फ्यूल ही कुल ऑपरेटिंग खर्च का करीब 40% होता है। सरकार ने घरेलू उड़ानों के लिए एटीएफ कीमतों में सिर्फ 25% की आंशिक बढ़ोतरी की अनुमति दी, जिससे झटका थोड़ा कम हुआ। लेकिन इंटरनेशनल रूट्स पर पूरा असर पड़ा है, इसलिए वहां किराया ज्यादा बढ़ा है। डोमेस्टिक फ्लाइट्स: अब कितना बढ़ेगा किराया? इंडिगो ने घरेलू यात्रियों के लिए दूरी के हिसाब से नया फ्यूल चार्ज तय किया है: 0-500 किमी: ₹275 501-1,000 किमी: ₹400 1,001-1,500 किमी: ₹600 1,501-2,000 किमी: ₹800 2,000 किमी से ज्यादा: ₹950 यानी छोटी दूरी की फ्लाइट्स भी अब सस्ती नहीं रहेंगी और लंबी दूरी पर तो सीधे ₹1000 तक अतिरिक्त देना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- Indigo से आ गई बड़ी खबर, विलियम वॉल्श को नियुक्त किया CEO; 3 अगस्त से संभालेंगे पदभार इंटरनेशनल फ्लाइट्स: बड़ा झटका विदेश जाने वालों के लिए असर और बड़ा है। फ्यूल चार्ज रूट और दूरी के हिसाब से अलग-अलग होगा: भारतीय उपमहाद्वीप: ₹900 से ₹2,500 GCC और मिडिल ईस्ट: ₹3,000 से ₹5,000 साउथईस्ट एशिया और चीन: ₹3,500 से ₹5,000 अफ्रीका: ₹5,000 ग्रीस और तुर्की: ₹7,500 UK और यूरोप: ₹10,000 तक यानी यूरोप या UK जाने वालों के टिकट पर सीधे ₹10,000 तक का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। किस पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर? मिडिल क्लास ट्रैवलर्स: जो सस्ते टिकट की तलाश में रहते हैं, उनके बजट पर सीधा असर टूरिस्ट और फैमिली ट्रैवल: छुट्टियां प्लान करना महंगा होगा बिजनेस ट्रैवलर्स: बार-बार उड़ान भरने वालों का खर्च बढ़ेगा स्टूडेंट्स/वर्कर्स : इंटरनेशनल टिकट और भारी पड़ेगा सरकार ने क्या उठाया कदम? सरकार ने स्थिति को संभालने के लिए घरेलू ATF कीमतों में पूरी बढ़ोतरी लागू नहीं की। अगर ऐसा होता तो टिकट और ज्यादा महंगे हो सकते थे। लेकिन इंटरनेशनल रूट्स पर एयरलाइंस को पूरा मार्केट रेट देना पड़ रहा है, इसलिए वहां किराया ज्यादा बढ़ा है। ATF इतना महंगा क्यों हुआ? इसकी चार बड़ी वजह हैं- ग्लोबल ऑयल प्राइस 1 महीने में 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर मिडिल ईस्ट में तनाव सप्लाई चेन पर असर लंबी उड़ानों में ज्यादा फ्यूल खपत खास बात यह है कि पहली बार ATF की कीमत ₹2 लाख प्रति किलोलीटर के पार चली गई है। यह भी पढ़ें- 'मैं हू न' से 'कुछ ही दिन का मेहमान हूं' पर क्यों आ गए राहुल भाटिया? Indigo के नए CEO की नियुक्ति के बाद क्या कह गए? क्या आगे और बढ़ेगा किराया? IndiGo ने साफ कहा है कि वह हालात पर नजर रखेगी और जरूरत पड़ने पर आगे भी बदलाव कर सकती है। यानी अगर तेल के दाम और बढ़े, तो टिकट भी और महंगे हो सकते हैं। टिकट बुक करते समय अब 'फ्यूल चार्ज' अलग से जुड़कर आएगा जितनी लंबी दूरी, उतना ज्यादा चार्ज इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर सबसे ज्यादा असर अभी यह शुरुआत है, आगे और बढ़ोतरी संभव यानी अब फ्लाइट से सफर करना पहले जैसा सस्ता नहीं रहेगा। चाहे आप दिल्ली से मुंबई जाएं या लंदन हर जगह जेब ढीली करनी पड़ेगी।.
नई दिल्ली| देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने अचानक बड़ा फैसला लेते हुए डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर फ्यूल चार्ज बढ़ा दिया है। यह नया चार्ज 2 अप्रैल 2026 से लागू होगा और हर नई बुकिंग पर सीधे टिकट की कीमत बढ़ाएगा। इंडियो ने क्यों बढ़ाया किराया? सीधी वजह है- ATF यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में तेज उछाल। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक महीने में जेट फ्यूल की कीमतों में 130% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में एयरलाइंस की लागत बुरी तरह बढ़ गई है क्योंकि फ्यूल ही कुल ऑपरेटिंग खर्च का करीब 40% होता है। सरकार ने घरेलू उड़ानों के लिए एटीएफ कीमतों में सिर्फ 25% की आंशिक बढ़ोतरी की अनुमति दी, जिससे झटका थोड़ा कम हुआ। लेकिन इंटरनेशनल रूट्स पर पूरा असर पड़ा है, इसलिए वहां किराया ज्यादा बढ़ा है। डोमेस्टिक फ्लाइट्स: अब कितना बढ़ेगा किराया? इंडिगो ने घरेलू यात्रियों के लिए दूरी के हिसाब से नया फ्यूल चार्ज तय किया है: 0-500 किमी: ₹275 501-1,000 किमी: ₹400 1,001-1,500 किमी: ₹600 1,501-2,000 किमी: ₹800 2,000 किमी से ज्यादा: ₹950 यानी छोटी दूरी की फ्लाइट्स भी अब सस्ती नहीं रहेंगी और लंबी दूरी पर तो सीधे ₹1000 तक अतिरिक्त देना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- Indigo से आ गई बड़ी खबर, विलियम वॉल्श को नियुक्त किया CEO; 3 अगस्त से संभालेंगे पदभार इंटरनेशनल फ्लाइट्स: बड़ा झटका विदेश जाने वालों के लिए असर और बड़ा है। फ्यूल चार्ज रूट और दूरी के हिसाब से अलग-अलग होगा: भारतीय उपमहाद्वीप: ₹900 से ₹2,500 GCC और मिडिल ईस्ट: ₹3,000 से ₹5,000 साउथईस्ट एशिया और चीन: ₹3,500 से ₹5,000 अफ्रीका: ₹5,000 ग्रीस और तुर्की: ₹7,500 UK और यूरोप: ₹10,000 तक यानी यूरोप या UK जाने वालों के टिकट पर सीधे ₹10,000 तक का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। किस पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर? मिडिल क्लास ट्रैवलर्स: जो सस्ते टिकट की तलाश में रहते हैं, उनके बजट पर सीधा असर टूरिस्ट और फैमिली ट्रैवल: छुट्टियां प्लान करना महंगा होगा बिजनेस ट्रैवलर्स: बार-बार उड़ान भरने वालों का खर्च बढ़ेगा स्टूडेंट्स/वर्कर्स : इंटरनेशनल टिकट और भारी पड़ेगा सरकार ने क्या उठाया कदम? सरकार ने स्थिति को संभालने के लिए घरेलू ATF कीमतों में पूरी बढ़ोतरी लागू नहीं की। अगर ऐसा होता तो टिकट और ज्यादा महंगे हो सकते थे। लेकिन इंटरनेशनल रूट्स पर एयरलाइंस को पूरा मार्केट रेट देना पड़ रहा है, इसलिए वहां किराया ज्यादा बढ़ा है। ATF इतना महंगा क्यों हुआ? इसकी चार बड़ी वजह हैं- ग्लोबल ऑयल प्राइस 1 महीने में 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर मिडिल ईस्ट में तनाव सप्लाई चेन पर असर लंबी उड़ानों में ज्यादा फ्यूल खपत खास बात यह है कि पहली बार ATF की कीमत ₹2 लाख प्रति किलोलीटर के पार चली गई है। यह भी पढ़ें- 'मैं हू न' से 'कुछ ही दिन का मेहमान हूं' पर क्यों आ गए राहुल भाटिया? Indigo के नए CEO की नियुक्ति के बाद क्या कह गए? क्या आगे और बढ़ेगा किराया? IndiGo ने साफ कहा है कि वह हालात पर नजर रखेगी और जरूरत पड़ने पर आगे भी बदलाव कर सकती है। यानी अगर तेल के दाम और बढ़े, तो टिकट भी और महंगे हो सकते हैं। टिकट बुक करते समय अब 'फ्यूल चार्ज' अलग से जुड़कर आएगा जितनी लंबी दूरी, उतना ज्यादा चार्ज इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर सबसे ज्यादा असर अभी यह शुरुआत है, आगे और बढ़ोतरी संभव यानी अब फ्लाइट से सफर करना पहले जैसा सस्ता नहीं रहेगा। चाहे आप दिल्ली से मुंबई जाएं या लंदन हर जगह जेब ढीली करनी पड़ेगी।
Flight Ticket Price Hike ATF Price Increase Domestic Flights India International Flights Cost Air Travel Expensive Indigo New Charges Aviation Turbine Fuel Travel Budget Impact New Delhi Indigo Fuel Charge Hike Indigo Ticket Price Increase 2026 ATF Price Surge India Aviation Turbine Fuel Hike Impact Domestic Flight Fare Increase India International Flight Surcharge Indigo Airline Fuel Surcharge News India Flight Ticket Price Hike April 2026 Indigo Latest News Fuel Charges Air Travel Cost Increase India Cheap Flights India Gone Expensive ATF 130 Percent Rise Impact Airlines Fuel Surcharge Domestic Flights India International Airfare Increase India 2026 Airline Ticket Inflation India Aviation Industry Cost Crisis India Oil Price Surge Impact Flights Indigo Domestic Fare Slabs 2026 Indigo International Fuel Charges List Travel Cost Increase India News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IndiGo New CEO: पीटर एल्बर्स के जाने के बाद इंडिगो ने विलियम वॉल्श को नया सीईओ बनाया, पूरा प्रोफाइलIndiGo New CEO: पीटर एल्बर्स के अचानक इस्तीफे के कुछ हफ्तों बाद इंडिगो ने एक नए सीईओ का नाम घोषित किया है। इस भारतीय एयरलाइन ने मंगलवार को ब्रिटिश एयरवेज के पूर्व प्रमुख विलियम वॉल्श को नया सीईओ बनाने का ऐलान किया।
Read more »
कौन हैं विलियम वॉल्श? जिन्हें मिली IndiGo के नए CEO की जिम्मेदारीभारत की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo ने अपने नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए एक अहम घोषणा की है. कंपनी ने मंगलवार को बताया कि एयरलाइन इंडस्ट्री के दिग्गज विलियम वॉल्श को नया CEO नियुक्त किया
Read more »
Indigo से आ गई बड़ी खबर, विलियम वॉल्श को नियुक्त किया CEO; 3 अगस्त से संभालेंगे पदभारदेश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo ने ब्रिटिश एयरवेज के पूर्व प्रमुख विलियम वॉल्श को अपना नया CEO नियुक्त किया है। उनका IATA में कार्यकाल 31 जुलाई को समाप्त हो रहा है।
Read more »
10,000 से अधिक वाहन ले जाने में सक्षम जहाज ने समुद्री परीक्षण शुरू किया10,000 से अधिक वाहन ले जाने में सक्षम जहाज ने समुद्री परीक्षण शुरू किया
Read more »
'मैं हू न' से 'कुछ ही दिन का मेहमान हूं' पर क्यों आ गए राहुल भाटिया? Indigo के नए CEO की नियुक्ति के बाद क्या कह गए?Rahul Bhatia IndiGo: इंडिगो के सह-संस्थापक राहुल भाटिया ने विलियम वॉल्श को नया सीईओ नियुक्त किए जाने के बाद खुद को 'कुछ ही दिनों का मेहमान' बताया है। यह टिप्पणी उनके पिछले 'मैं हूं ना' वाले बयान से अलग है, जो पूर्व सीईओ पीटर एल्बर्स के इस्तीफे के बाद आई...
Read more »
IndiGo: इंडिगो की फ्लाइट में टिशू पेपर पर लिखा मिला ये मैसेज; पढ़ते ही मचा हड़कंप, जानें पूरा मामलामुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब इंडिगो की एक फ्लाइट के शौचालय में डेंजर लिखा हुआ टिशू पेपर मिला। यह घटना उस वक्त सामने
Read more »
