Rahul Bhatia IndiGo: इंडिगो के सह-संस्थापक राहुल भाटिया ने विलियम वॉल्श को नया सीईओ नियुक्त किए जाने के बाद खुद को 'कुछ ही दिनों का मेहमान' बताया है। यह टिप्पणी उनके पिछले 'मैं हूं ना' वाले बयान से अलग है, जो पूर्व सीईओ पीटर एल्बर्स के इस्तीफे के बाद आई...
नई दिल्ली| भारत की दिग्गज विमानन कंपनी इंडिगो के नेतृत्व में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। कंपनी के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया ने मंगलवार को मजाकिया लेकिन प्रभावशाली अंदाज में खुद को 'कुछ ही दिनों का मेहमान' बताया। उनकी यह टिप्पणी विमानन जगत के अनुभवी दिग्गज विलियम वॉल्श को एयरलाइन का नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किए जाने के बाद आई है। नेतृत्व में बदलाव का घटनाक्रम इंडिगो के पूर्व सीईओ पीटर एल्बर्स ने 10 मार्च को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके जाने के बाद से राहुल भाटिया ही अस्थायी रूप से एयरलाइन के कामकाज की कमान संभाल रहे थे। मंगलवार को बोर्ड ने आधिकारिक घोषणा की कि विलियम वॉल्श 3 अगस्त, 2026 या उससे पहले कार्यभार संभाल लेंगे। वॉल्श का विमानन क्षेत्र में कद और अनुभव काफी विशाल माना जाता है, जिसे लेकर भाटिया ने भी काफी उत्साह जताया है। यह भी पढ़ें- Indigo से आ गई बड़ी खबर, विलियम वॉल्श को नियुक्त किया CEO; 3 अगस्त से संभालेंगे पदभार राहुल भाटिया का सिग्नेचर स्टाइल कर्मचारियों को भेजे गए एक आंतरिक संदेश में भाटिया ने अपनी नई भूमिका और विदाई की ओर इशारा किया। उन्होंने संदेश के अंत में हस्ताक्षर के साथ लिखा- 'राहुल' या 'कुछ ही दिनों का मेहमान'। दिलचस्प बात यह है कि राहुल भाटिया का यह अंदाज उनके पुराने संदेश से बिल्कुल उलट है। मार्च 2024: जब पीटर एल्बर्स ने इस्तीफा दिया और संकट की स्थिति बनी, तब भाटिया ने कर्मचारियों को ढांढस बंधाते हुए खुद को 'राहुल उर्फ मैं हूं ना' बताया था। यह बॉलीवुड फिल्म का प्रसिद्ध संवाद कर्मचारियों को यह भरोसा दिलाने के लिए था कि वह मजबूती से उनके साथ खड़े हैं। वर्तमान स्थिति: अब एक स्थायी उत्तराधिकारी मिलने के बाद, उन्होंने खुद को 'मेहमान' बताकर यह स्पष्ट कर दिया है कि वह जल्द ही प्रबंधन की जिम्मेदारी नए सीईओ को सौंपने वाले हैं। वॉल्स की नियुक्ति को उपलब्धि मान रहा इंडिगो दिसंबर 2025 में परिचालन संबंधी बड़ी बाधाओं के बाद पीटर एल्बर्स का जाना कंपनी के लिए एक चुनौतीपूर्ण दौर था। हालांकि, वॉल्श की नियुक्ति को इंडिगो के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। भाटिया ने कहा कि इंडिगो के प्रति वॉल्श का भरोसा कर्मचारियों की बरसों की मेहनत का परिणाम है। अब सभी की निगाहें 3 अगस्त पर टिकी हैं, जब इंडिगो का 'नया कप्तान' आधिकारिक तौर पर उड़ान की कमान संभालेगा।.
नई दिल्ली| भारत की दिग्गज विमानन कंपनी इंडिगो के नेतृत्व में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। कंपनी के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया ने मंगलवार को मजाकिया लेकिन प्रभावशाली अंदाज में खुद को 'कुछ ही दिनों का मेहमान' बताया। उनकी यह टिप्पणी विमानन जगत के अनुभवी दिग्गज विलियम वॉल्श को एयरलाइन का नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किए जाने के बाद आई है। नेतृत्व में बदलाव का घटनाक्रम इंडिगो के पूर्व सीईओ पीटर एल्बर्स ने 10 मार्च को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके जाने के बाद से राहुल भाटिया ही अस्थायी रूप से एयरलाइन के कामकाज की कमान संभाल रहे थे। मंगलवार को बोर्ड ने आधिकारिक घोषणा की कि विलियम वॉल्श 3 अगस्त, 2026 या उससे पहले कार्यभार संभाल लेंगे। वॉल्श का विमानन क्षेत्र में कद और अनुभव काफी विशाल माना जाता है, जिसे लेकर भाटिया ने भी काफी उत्साह जताया है। यह भी पढ़ें- Indigo से आ गई बड़ी खबर, विलियम वॉल्श को नियुक्त किया CEO; 3 अगस्त से संभालेंगे पदभार राहुल भाटिया का सिग्नेचर स्टाइल कर्मचारियों को भेजे गए एक आंतरिक संदेश में भाटिया ने अपनी नई भूमिका और विदाई की ओर इशारा किया। उन्होंने संदेश के अंत में हस्ताक्षर के साथ लिखा- 'राहुल' या 'कुछ ही दिनों का मेहमान'। दिलचस्प बात यह है कि राहुल भाटिया का यह अंदाज उनके पुराने संदेश से बिल्कुल उलट है। मार्च 2024: जब पीटर एल्बर्स ने इस्तीफा दिया और संकट की स्थिति बनी, तब भाटिया ने कर्मचारियों को ढांढस बंधाते हुए खुद को 'राहुल उर्फ मैं हूं ना' बताया था। यह बॉलीवुड फिल्म का प्रसिद्ध संवाद कर्मचारियों को यह भरोसा दिलाने के लिए था कि वह मजबूती से उनके साथ खड़े हैं। वर्तमान स्थिति: अब एक स्थायी उत्तराधिकारी मिलने के बाद, उन्होंने खुद को 'मेहमान' बताकर यह स्पष्ट कर दिया है कि वह जल्द ही प्रबंधन की जिम्मेदारी नए सीईओ को सौंपने वाले हैं। वॉल्स की नियुक्ति को उपलब्धि मान रहा इंडिगो दिसंबर 2025 में परिचालन संबंधी बड़ी बाधाओं के बाद पीटर एल्बर्स का जाना कंपनी के लिए एक चुनौतीपूर्ण दौर था। हालांकि, वॉल्श की नियुक्ति को इंडिगो के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। भाटिया ने कहा कि इंडिगो के प्रति वॉल्श का भरोसा कर्मचारियों की बरसों की मेहनत का परिणाम है। अब सभी की निगाहें 3 अगस्त पर टिकी हैं, जब इंडिगो का 'नया कप्तान' आधिकारिक तौर पर उड़ान की कमान संभालेगा।
William Walsh Rahul Bhatia Indigo CEO Airline Leadership Aviation News CEO Appointment Pieter Elbers Airline Management India Aviation Rahul Bhatia Indigo Indigo New CEO William Walsh Indigo CEO Rahul Bhatia Guest Comment Indigo Leadership Change Peter Elbers Resigns Indigo Indigo MD Rahul Bhatia Indigo CEO Appointment 2026 Rahul Bhatia Signature Style Indigo Internal Message Indigo Captain Change William Walsh Aviation Expert Indigo New Captain August 2026
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IndiGo New CEO: पीटर एल्बर्स के जाने के बाद इंडिगो ने विलियम वॉल्श को नया सीईओ बनाया, पूरा प्रोफाइलIndiGo New CEO: पीटर एल्बर्स के अचानक इस्तीफे के कुछ हफ्तों बाद इंडिगो ने एक नए सीईओ का नाम घोषित किया है। इस भारतीय एयरलाइन ने मंगलवार को ब्रिटिश एयरवेज के पूर्व प्रमुख विलियम वॉल्श को नया सीईओ बनाने का ऐलान किया।
Read more »
कौन हैं विलियम वॉल्श? जिन्हें मिली IndiGo के नए CEO की जिम्मेदारीभारत की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo ने अपने नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए एक अहम घोषणा की है. कंपनी ने मंगलवार को बताया कि एयरलाइन इंडस्ट्री के दिग्गज विलियम वॉल्श को नया CEO नियुक्त किया
Read more »
Indigo से आ गई बड़ी खबर, विलियम वॉल्श को नियुक्त किया CEO; 3 अगस्त से संभालेंगे पदभारदेश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo ने ब्रिटिश एयरवेज के पूर्व प्रमुख विलियम वॉल्श को अपना नया CEO नियुक्त किया है। उनका IATA में कार्यकाल 31 जुलाई को समाप्त हो रहा है।
Read more »
