10,000 से अधिक वाहन ले जाने में सक्षम जहाज ने समुद्री परीक्षण शुरू किया

अंतरराष्ट्रीय News

10,000 से अधिक वाहन ले जाने में सक्षम जहाज ने समुद्री परीक्षण शुरू किया
10000 से अधिक वाहन ले जाने में सक्षम जहाज ने समुद्रीन्यूज़ नेशन
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 67 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 54%
  • Publisher: 51%

10,000 से अधिक वाहन ले जाने में सक्षम जहाज ने समुद्री परीक्षण शुरू किया

"बीजिंग, 31 मार्च । दक्षिण कोरिया की एचएमएम कंपनी के लिए चीनी राज्य जहाज निर्माण निगम के अधीन क्वांगचो शिपयार्ड इंटरनेशनल द्वारा निर्मित 10,800 वाहन ले जाने में क्षमता एलएनजी दोहरे ईंधन वाला नंबर एक कार वाहक जहाज समुद्री परीक्षणों के लिए रवाना हुआ।Advertisment यह वर्तमान में निर्माणाधीन विश्व का पहला दोहरे ईंधन वाला कार वाहक है, जो 10,000 वाहनों को ले जाने में सक्षम है। यह जहाज 230 मीटर लंबा, 40 मीटर चौड़ा है, इसका संरचनात्मक ड्राफ्ट 10.

5 मीटर है और इसकी गति लगभग 19 समुद्री मील है, जो कुशल परिवहन और स्थिर नौवहन के बीच एक आदर्श संतुलन हासिल करता है। इस जहाज में 14 डेक वाला गैराज डिजाइन है, जो इलेक्ट्रिक वाहनों, हाइड्रोजन ऊर्जा वाहनों और भारी-भरकम ट्रकों सहित विभिन्न प्रकार के वाहनों को लचीले ढंग से लोड करने की सुविधा देता है, जिसकी प्रति जहाज अधिकतम 10,800 वाहनों की क्षमता है। बताया गया है कि यह जहाज डीजल और एलएनजी के दोहरे ईंधन प्रणोदन प्रणाली का उपयोग करता है, और इसमें एक शाफ्ट-चालित जनरेटर लगा है, जो इसे नौकायन के दौरान बिजली उत्पन्न करने में सक्षम बनाता है, जिससे ऊर्जा संरक्षण और उत्सर्जन में कमी आती है। जहाज उत्कृष्ट पर्यावरणीय प्रदर्शन का दावा करता है और अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन के तृतीय स्तर के उत्सर्जन मानकों को पूरा करता है। बता दें कि कार वाहक जहाज उच्च तकनीक वाले, उच्च मूल्य वर्धित पोत होते हैं, और इनका निर्माण कठिन और तकनीकी रूप से उन्नत होता है। 10,000 वाहन ले जाने की क्षमता वाले इस जहाज के निर्माण और समुद्री परीक्षण के पूरा होने से यह स्पष्ट होता है कि क्वांगचो शिपयार्ड इंटरनेशनल ने इस प्रकार के जहाज के निर्माण की तकनीक में पूरी तरह महारत हासिल कर ली है और इस बाजार खंड में अपनी अग्रणी स्थिति बनाए रखी है। --आईएएनएस एबीएम/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

10 000 से अधिक वाहन ले जाने में सक्षम जहाज ने समुद्री न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लाल आतंक का अंत: एक दशक में दस हजार से ज्यादा माओवादियों ने किया आत्मसमर्पणलाल आतंक का अंत: एक दशक में दस हजार से ज्यादा माओवादियों ने किया आत्मसमर्पणभारत में माओवाद को सुरक्षा दबाव और पुनर्वास प्रयासों के संयोजन से गहरा झटका लगा है। पिछले एक दशक में 10,000 से अधिक माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 31 मार्च, 2026 तक माओवाद को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा है।
Read more »

Samsung के लेटेस्ट मुड़ने वाले 5G फोन पर 14 हजार का डिस्काउंट, 8 इंच स्क्रीन और 200MP कैमरा भीSamsung के लेटेस्ट मुड़ने वाले 5G फोन पर 14 हजार का डिस्काउंट, 8 इंच स्क्रीन और 200MP कैमरा भीफ्लिपकार्ट पर सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 पर भारी छूट मिल रही है। यह फोल्डेबल फोन अब ₹1,60,999 में उपलब्ध है, जिसमें ₹10,000 का फ्लैट और ₹4,000 का बैंक डिस्काउंट शामिल है।
Read more »

एयरटेल और टाटा टेलीसर्विसेज को 31 मार्च तक AGR बकाया चुकाना होगाएयरटेल और टाटा टेलीसर्विसेज को 31 मार्च तक AGR बकाया चुकाना होगादूरसंचार विभाग (DoT) ने भारती एयरटेल और टाटा टेलीसर्विसेज को 31 मार्च तक समायोजित सकल राजस्व (AGR) की बकाया राशि जमा करने का निर्देश दिया है। दोनों कंपनियों को लगभग ₹10,000 करोड़ का भुगतान करना होगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, ऐसा न करने पर अदालत की अवमानना मानी जाएगी। खबर के बाद एयरटेल और टाटा टेलीसर्विसेज के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
Read more »

अब दुमका में लीजिए Skydiving का मजा, 10000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने के लिए खर्च करने होंगे ₹30000अब दुमका में लीजिए Skydiving का मजा, 10000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने के लिए खर्च करने होंगे ₹30000झारखंड पर्यटन विभाग छत्तीसगढ़ की स्काई हाई इंडिया के सहयोग से दुमका में 1 से 6 अप्रैल तक स्काई डाइविंग फेस्टिवल आयोजित कर रहा है। रोमांच के शौकीन 30,000 रुपये में 10,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगा सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग के लिए फिटनेस प्रमाण पत्र अनिवार्य...
Read more »

चीन ने लॉन्च किया दुनिया का पहला समुद्री रिसर्च प्लेटफॉर्मचीन ने लॉन्च किया दुनिया का पहला समुद्री रिसर्च प्लेटफॉर्मचीन ने शंघाई में दुनिया का पहला समुद्री रिसर्च प्लेटफॉर्म 'ओपन-सी फ्लोटिंग आइलैंड' लॉन्च किया है, जो गहरे समुद्र में वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए बनाया गया है। यह प्लेटफॉर्म 10,000 मीटर तक की गहराई में काम करने में सक्षम है और 2030 तक पूरा होने की उम्मीद है। यह समुद्री उपकरणों के विकास, संसाधनों की खोज और समुद्री विज्ञान पर शोध में मदद करेगा।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:35:15