अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में H-1B वीजा फीस को बढ़ाकर 1,00,000 डॉलर कर दिया था. अब अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने संकेत दिए हैं कि फरवरी 2026 से पहले वीजा प्रक्रिया में बड़े बदलाव होंगे.
"अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एच-1बी वीजा की फीस को 2,000-5,000 डॉलर से बढ़ाकर सीधे 1,00,000 डॉलर कर दिया. इस फैसले ने अमेरिका की टेक कंपनियों और विदेशी कर्मचारियों के बीच हलचल मचा दी है.
हालांकि, अब ट्रंप प्रशासन इसमें और बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रहा है. आइए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं.Advertisment मौजूदा वीजा धारकों को नहीं होगी दिक्कत फीस बढ़ाने की घोषणा के बाद कई वीजा धारक असमंजस में आ गए थे. लेकिन व्हाइट हाउस ने साफ किया कि जो लोग पहले से वीजा पर अमेरिका में हैं, उन पर नए नियम लागू नहीं होंगे. वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अमेरिका आ-जा सकेंगे. फरवरी 2026 से पहले होंगे बड़े बदलाव अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि फरवरी 2026 में शुल्क लागू होने से पहले वीजा प्रक्रिया में "महत्वपूर्ण बदलाव" होंगे. उनका मानना है कि मौजूदा व्यवस्था गलत है क्योंकि इसके तहत कम वेतन पाने वाले आईटी प्रोफेशनल भी अमेरिका आकर नौकरी और परिवार साथ ला सकते हैं. लुटनिक ने संकेत दिया कि लॉटरी सिस्टम में भी सुधार किया जाएगा. उन्होंने बताया कि बड़ी टेक कंपनियों के प्रमुख भी मानते हैं कि कुशल कर्मचारियों के लिए लॉटरी जैसी प्रक्रिया उचित नहीं है. अमेरिकी कंपनियों पर बढ़ा दबाव ट्रंप के फैसले से अमेरिका की आईटी और टेक कंपनियों पर भारी दबाव आ गया है. ये कंपनियां बड़ी संख्या में विदेशी कर्मचारियों पर निर्भर हैं. बढ़ी हुई फीस से उन्हें कुशल वर्करों को अमेरिका लाने में कठिनाई होगी. इसी कारण अमेरिकी सीनेटरों ने वीजा प्रतिबंधों पर फिर से बहस शुरू कर दी है. भारत को मिल सकता है फायदा विशेषज्ञों का कहना है कि अगर ट्रंप प्रशासन वीजा पर कड़ा रुख अपनाता है, तो अमेरिकी कंपनियां अपने कई अहम काम भारत स्थानांतरित कर देंगी. इनमें एआई, साइबर सुरक्षा, एनालिटिक्स और रिसर्च जैसे काम शामिल होंगे. इससे भारत के ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स को बढ़ावा मिलेगा और यहां रोजगार के नए अवसर बनेंगे. ट्रंप की वीजा नीति विदेशी कर्मचारियों के लिए चुनौती और अमेरिकी कंपनियों के लिए चिंता का कारण बन गई है. लेकिन फरवरी 2026 तक बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे इस मुद्दे का हल निकल सकता है. यह भी पढ़ें- H-1B वीजा का बड़ा झटका, 16 हजार अमेरिकों की नौकरी खतरें में...देखें वीडियोयह भी पढ़ें- अमेजन, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट ने H-1B वीजा धारक कर्मचारियों को तुरंत बुलाया US, ट्रंप के इस एलान के बाद किया ईमेल"
H 1B Visa International News International News In Hindi World News In Hindi World News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
H-1B वीजा होल्डर्स के लिए कनाडा से आएगी गुड न्यूज, PM कार्नी ने जॉब को लेकर कही ये बातH-1B Visa Holders Jobs in Canada: H-1B वीजा होल्डर्स के पास कनाडा में जॉब के लिए कई सारे अवसर खुलने वाले हैं, क्योंकि यहां पर सरकार एक नया प्रोग्राम लाने की सोच रही है।
Read more »
H-1B Visa: अमेरिका में रची गई भारतीयों के खिलाफ खौफनाक साजिश, ट्रंप का कुख्यात गैंग था मुखियाडोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजाधारकों की फीस बढ़ाने की घोषणा की, जिससे भारतीय टेक जगत में हड़कंप मच गया. 4chan पर चरमपंथियों ने भारतीयों की फ्लाइट बुकिंग बाधित करने का अभियान चलाया, जो एक बड़ी साजिश थी.
Read more »
H-1B Visa: अमेरिका में रची गई भारतीयों के खिलाफ खौफनाक साजिशH-1B Visa: अमेरिका में रची गई भारतीयों के खिलाफ खौफनाक साजिश, ट्रंप का कुख्यात गैंग था मुखिया
Read more »
H-1B Visa: क्या ट्रंप ने अपने पैर पर मार ली कुल्हाड़ी, H1B वीजा पर सख्ती ये पड़ोसी देश खुश, बोले- टैलेंट हमारे पास आएगाTrump Policy on H-1B Visa: यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने देश में स्थानीय लोगों की नौकरियां बढ़ाने के नाम पर एच-1बी वीजा बेहद महंगा कर दिया है. उनके इस फैसले से अमेरिका के एक पड़ोसी देश की बांछे खिल गई हैं. उन्हें उम्मीद है कि अब दुनिया भर का सारा टैलेंट यूएस के बजाय उनके देश में आएगा.
Read more »
ट्रंप की H-1B वीजा फीस ने उड़ाई यूनिवर्सिटीज की नींद, राष्ट्रपति के फैसले से 'डबल अटैक', जानें कैसेUS H-1B Visa Policy Impact: अमेरिका में जॉब के लिए सबसे आसान रास्ते के तौर पर जाने जाने वाले H-1B वीजा को पाना अब मुश्किल हो चुका है। इसकी फीस बढ़ा दी गई है।
Read more »
'अमेरिका छोड़ने का मतलब फेल होना नहीं', H1B रिजेक्शन झेलने वाले वर्कर ने बताई 'अमेरिकन ड्रीम' की हकीकतUS H-1B Visa News: अमेरिका में H-1B वीजा पाना बेहद मुश्किल हो चुका है। इसके लिए अप्लाई करने वाले लोगों के आवेदन बड़ी संख्या में रिजेक्ट भी हो जाते हैं।
Read more »
