Honor 8 Pro: हॉनर 8 प्रो स्मार्टफोन यूज़र्स को एंड्रॉयड पाई (Android Pie) पर आधारित ईएमयूआई 9.0 अपडेट मिलने लगा है।
Honor 8 Pro स्मार्टफोन यूज़र्स को भारत में एंड्रॉयड पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 अपडेट मिलने लगा है। हॉनर 8 प्रो के लिए अपडेट को बैच बनाकर जारी किया गया है। यह अपडेट मार्च 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। याद करा दें कि हॉनर 8 प्रो को 2017 में लॉन्च किया गया था और इसे एंड्रॉयड नूगा पर आधारित ईएमयूआई 5.
1 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ उतारा गया था। Honor 8 Pro की कुछ अहम खासयितों की बात करें तो इसमें दो रियर कैमरे, 4,000 एमएएच की बैटरी और 6 जीबी रैम है। Huawei के सब-ब्रांड हॉनर ने हॉनर 8 प्रो को एंड्रॉयड पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 अपडेट मिलने की घोषणा भारतीय फोरम पर की है। Honor 8 Pro को भारत में मिले अपडेट का फर्मवेयर वर्जन 9.0.1.163 है। हॉनर 8 प्रो को मिले अपडेट का फाइल साइज़ 3.49 जीबी है। जो यूज़र बीटा प्रोग्राम का हिस्सा हैं उनके लिए अपडेट का फाइल साइज़ 343 एमबी है। Honor 8 Pro को मिले अपडेट को ओवर-द-एयर के जरिए रोल आउट किया गया है। अगर आपको अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो Settings >About Phone >System Update में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। चेंजलॉग से पता चला है कि Honor 8 Pro को नया इंटरफेस, नेचुरल साउंड सिस्टम, सरल सेटिंग्स मेन्यू, एआई ऑब्जेक्ट रिकग्निशन, एआर स्कैनिंग के जरिए स्मार्ट शॉपिंग जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा अपडेट हुवावे शेयर 3.0 के साथ आ रहा है जो फोन, कंप्यूटर और प्रिंटर के बीच फाइल ट्रांसफर स्पीड को इंप्रूव करेगा। पॉपुलर ऐप्स तेज़ी से खुलेंगे और इसके अलावा अब यह फोन वीओएलटीई सपोर्ट करेगा। अगर आप नॉन-बीटा यूज़र हैं तो हम आपको सलाह देंगे कि वाई-फाई से कनेक्ट करने और फोन को चार्ज पर लगाने के बाद ही अपडेट को डाउनलोड करें। अपडेट डाउनलोड करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके फोन में अपडेट पैकेज़ के लिए उपयुक्त जगह है या नहीं। स्टोरेज स्पेस की जांच के लिए सिस्टम Settings >Storage में जाएं।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Huawei P30 Pro और Pro Lite लॉन्च, ये है कीमत और फीचर्सHuawei P30 Pro & Pro Lite Launch in India: दोनों स्मार्टफोन दो पूरी तरह से अलग-अलग सेग्मेन्ट्स को टार्गेट करेंगे। Huawei का मानना है कि इससे देश में उनकी बिक्री और बढ़ेगी।
Read more »
Honor 20i होगा 17 अप्रैल को लॉन्च, Honor 20 Lite के स्पेसिफिकेशन व फोटो लीकHonor 20i को चीनी मार्केट में 17 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस है।
Read more »
Amazon Fab Phones Fest Sale: OnePlus 6T, Honor Play, Honor 8X समेत कई फोन मिलेंगे सस्ते मेंAmazon Fab Phones Fest Sale: वनप्लस 6टी (OnePlus 6T), हॉनर प्ले (Honor Play), हॉनर 8एक्स (Honor 8X), हॉनर 8सी (Honor 8C) और हॉनर 7सी (Honor 7C) स्मार्टफोन को डिस्काउंट के साथ बेचा जाएगा।
Read more »
Asus ZenFone Max Pro M1 और असूस ZenFone Max M2 को मिलने लगा एंड्रॉयड पाई अपडेटAsus ZenFone Max Pro M1 और Asus ZenFone Max M2 फोन को भारत में एंड्रॉयड पाई (Android Pie) अपडेट मिलने लगा है।
Read more »
Asus ZenFone Max Pro M1 और Asus ZenFone Max M2 को मिलने लगा एंड्रॉयड पाई अपडेटAsus ZenFone Max Pro M1 और Asus ZenFone Max M2 फोन को भारत में एंड्रॉयड पाई (Android Pie) अपडेट मिलने लगा है।
Read more »
Asus ZenFone Max Pro M2 को मिला एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेटAsus ZenFone Max Pro M2 स्मार्टफोन को भारत में एंड्रॉयड पाई (Android Pie) अपडेट मिलने लगा है।
Read more »
Honor 8A Pro लॉन्च, जानिए प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्सHonor 8A Pro लॉन्च हो चुका है, लेकिन अभी इसे सिर्फ रूस में लॉन्च किया गया है. यह बजट स्मार्टफोन है जिसमें MediaTek Helio P35 प्रॉसेसर दिया गया है.
Read more »
Honor 8A Pro लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशनHonor 8A Pro को लॉन्च कर दिया गया है। चीनी टेलीकम्युनिकेशन्स कंपनी Huawei के सब-ब्रांड हॉनर ने नए Honor 8A Pro स्मार्टफोन को रूस में लॉन्च किया है।
Read more »
नॉच डिस्प्ले वाले Honor 8A Pro की इतनी हो सकती है कीमत, खास हैं फीचर्स– News18 हिंदीHonor 8A Pro price in india launched in russia know feature comes with notch display, भारत में Honor 8A Pro की इतनी हो सकती है कीमत, खास हैं फीचर्स
Read more »
OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 Pro 14 मई को हो सकते हैं लॉन्चOnePlus 7 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में 14 मई को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लीक के मुताबिक, आज से ठीक एक महीने बाद चीनी कंपनी अपने फ्लैगशिप हैंडसेट से पर्दा उठाएगी।
Read more »
