Honor 20i को चीनी मार्केट में 17 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस है।
यह जानकारी Huawei के सब-ब्रांड Honor ने दी। ब्रांड ने वीबो पर एक टीज़र वीडियो भी ज़ारी किया है जिसमें हॉनर 20आई का वाटरड्रॉप नॉच नज़र आ रहा है। Honor 20i के साथ Honor ने MagicBook 2019 को भी लॉन्च करने की जानकारी दी गई है। यह कंपनी के Honor MagicBook का अपग्रेड होगा। दूसरी तरफ, Honor 20 Lite के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हुए हैं। Honor 20 Lite हैंडसेट Honor 20i जैसा ही है। यह भी कंपनी की हॉनर 20 सीरीज़ का मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा। Huawei से सब-ब्रांड Honor ने मंगलवार को Honor 20i के लॉन्च की तारीख का ऐलान किया। ब्रांड ने टीज़र वीडियो ज़ारी करके बताया कि इसमें 32 मेगापिक्सल का एआई सेल्फी कैमरा होगा। नए हॉनर फोन में वाटरड्रॉप नॉच हो सकता है। इस फोन को लॉन्च किए जाने के बाद मार्केट में जल्द ही Honor 20 और Honor 20 Pro को भी उतारा जा सकता है। जानकारी मिली है कि Honor 20i में 6.
2 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले, 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर, 4 जीबी/ 6 जीबी रैम हो सकते हैं। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी और 128 जीबी हो सकती है। इसकी बैटरी 3,400 एमएएच की होगी। गौर करने वाली बात है कि कुछ ऐसे ही स्पेसिफिकेशन के साथ बीते महीने रूसी मार्केट में Honor 10i लॉन्च हुआ था। Honor 20i के अलावा हुवावे से सब-ब्रांड Honor ने वीबो पर यह भी ऐलान किया कि वह 17 अप्रैल को Honor MagicBook 2019 को लॉन्च करेगी। नया नोटबुक कंपनी द्वारा बीते साल लॉन्च किए गए MagicBook का अपग्रेड होगा।WinFuture.de ने Honor 20 Lite के स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स लीक किए हैं। हॉनर 20 लाइट में 6.21 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में डिस्प्ले नॉच और बेहद ही पतले बेज़ल होंगे। Honor 20 Lite में हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है। WinFuture.de का दावा है कि हॉनर 20 लाइट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर भी दिया जाएगा। आखिर में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग टर्शियरी सेंसर भी होगा।एंड्रॉयड पाई पर चलने वाले Honor 20 Lite में ईएमयूआई का इस्तेमाल हुआ है। हैंडसेट वाई-फाई और ब्लूटूथ 4.2 जैसे कनेक्टिविटी फीचर से लैस होगा। दावा है कि फोन में दो नैनो सिम कार्ड स्लॉट और माइक्रोएसडी कार्ड के लिए अलग स्लॉट होगा। Honor 20 Lite की बैटरी 3,400 एमएएच होने की जानकारी मिली है। लीक हुए रेंडर्स से ऐसा प्रतीत होता है कि Honor 20 Lite का डिज़ाइन हाल में लॉन्च किए गए Honor 10i से बहुत हद तक मेल खाता है। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है और बैकपैनल ग्रेडिएंट डिज़ाइन वाला है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Honor Gala Festival सेल 8 अप्रैल से: Honor 9N, Honor 9i, Honor 10 Lite समेत अन्य हॉनर फोन मिलेंगे सस्ते मेंHonor Gala Festival का आगाज़ अगले सप्ताह 8 अप्रैल से होगा। जानें स्मार्टफोन पर मिलने वाले डील्स के बारे मे।
Read more »
ऑपिनियन पोल: 275 सीटों के साथ NDA को फिर मिलेगी सत्ता, यूपीए को मिलेंगी 147 सीटें-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: 543 लोकसभा सीटों में से बीजेपी की झोली में 230 सीटें जा सकती हैं। वहीं कांग्रेस को 97 सीटें मिल सकती हैं। टीएमसी को 28, समाजवादी पार्टी को 15, बीएसपी को 14, आरजेडी को 8, जेडीयू को 9 सीटों पर जीत मिल सकती है। गठबंधन के हिसाब से देखें तो एनडीए को 275, यूपीए को 147 और अन्य को 121 सीटें मिल सकती हैं
Read more »
Honor Play, Honor 8X, Honor 9N, Honor 9i के अलावा इन पर मिलेगा डिस्काउंटHonor Gala Festival Sale: स्मार्टफोन के अलावा फिलहाल फ्लिपकार्ट पर बनी माइक्रोसाइट पर वीयरेबल और टैबलेट पर मिलने वाले डील्स से पर्दा नहीं उठाया गया है।
Read more »
सर्वे: जैसे-तैसे एनडीए को मिलेगा बहुमत, बीजेपी को लग सकता है तगड़ा झटका!Also ReadSurvey: बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद PM मोदी की लोकप्रियता में भारी इजाफा, 43 फीसदी चाहते हैं फिर बने पीएमLok Sabha Election 2019: राहुल गांधी से आगे निकले चंद्रबाबू नायडू, बोले- सरकार बनी तो गरीबों को देंगे दो-दो लाख
Read more »
Honor के स्मार्टफोन्स को आधी कीमत में खरीदने का मौका, कल से शुरू हो रही है सेल– News18 हिंदीHuawei Honor Gala sale from tomorrow 8th april offers huge discount on Honor 10 lite Honor Phones on flipkart amazon 50% off, Honor के स्मार्टफोन्स को आधी कीमत में खरीदने का मौका, कल से शुरू हो रही है सेल
Read more »
11 हज़ार रुपये सस्ते में मिल रहे हैं Honor स्मार्टफोन्स, सिर्फ पांच दिन के लिए है सेल– News18 हिंदीHuawei Honor Gala sale from 8th april on 5th anniversary offers huge discount on Honor 10 lite Honor Phones on flipkart amazon, 11 हज़ार रुपये सस्ते में मिल रहे हैं Honor स्मार्टफोन्स, सिर्फ पांच दिन के लिए है सेल
Read more »
VIDEO: ठेला हटाने को कहा तो ट्रैफिक पुलिस को पीट-पीट कर किया बुरा हाल, मामला हुआ दर्जड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के कॉन्स्टेबल अनूप तिवारी ने यातायात अवरुद्ध कर रहे हाथ ठेला चलाने वाले को बीच सड़क से ठेला हटाने को कहा तो उसने ट्रैफिक पुलिस के साथ मारपीट शुरू कर दी.
Read more »
किसानों-दुकानदारों को पेंशन, सभी किसानों को 6000, BJP संकल्प पत्र के बड़े वादेपांच साल केंद्र में सरकार चलाने के बाद बीजेपी ने फिर से मौका मिलने पर क्या किया जाएगा इस पर अपना विजन देश के सामने रखा है. इस घोषणा पत्र में कई अहम वादे किए गए हैं.
Read more »
वैज्ञानिकों ने नर अजगर में रेडियो ट्रांसमीटर लगाकर 17 फीट लंबी मादा अजगर को पकड़ा64 किलो वजनी मादा के पास से 73 अंडे भी मिले | Scientists caught 17 feet long female python
Read more »
हुंडई वेन्यू की तस्वीरें आई सामने, देश की पहली कनेक्टेड SUV स्मार्ट फोन से होगी ऑपरेटHyundai Venue को कंपनी आगामी 17 अप्रैल को दुनिया के सामने प्रदर्शित करेगी और भारतीय बाजार में इसे 21 मई को लांच किया जाएगा। इस एसयूवी में 33 कनेक्टिविटी फीचर्स को शामिल किया गया है जिसमें से 10 फीचर्स को विशेषकर भारतीय बाजार को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
Read more »
