Hong Kong Fire: अग्निकांड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 128 हुआ, जली हुई इमारतों से अभी भी मिल रहे शव

Hong Kong News

Hong Kong Fire: अग्निकांड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 128 हुआ, जली हुई इमारतों से अभी भी मिल रहे शव
Hong Kong FireHong Kong Fire Death TollWorld News In Hindi
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 110 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 51%

हांगकांग की रिहायशी इमारतों में लगी आग में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 128 हो गया है। शुक्रवार को आग से प्रभावित इमारतों में तलाशी अभियान के दौरान कई और शव मिले, जिसके बाद मृतकों

हांगकांग की रिहायशी इमारतों में लगी आग में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 128 हो गया है। शुक्रवार को आग से प्रभावित इमारतों में तलाशी अभियान के दौरान कई और शव मिले, जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़ गया। अग्निशमन विभाग अब शुक्रवार को तलाशी अभियान के आखिरी चरण में हैं और उसके बाद अभियान समाप्त कर दिया जाएगा। अग्निशमन दल के लोग सबसे ज्यादा उन इमारतों की तलाशी पर फोकस कर रहे हैं, जहां से सबसे ज्यादा कॉल आए थे, लेकिन अग्निशमन दल के लोग पहुंच नहीं पाए थे। अभी और बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा हांगकांग के सुरक्षा सचिव क्रिस तांग ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जली हुई इमारतों से शव बरामद हो रहे हैं और मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। बुधवार दोपहर में हांगकांग के ताई पो इलाके में स्थित वांग फुक कोर्ट परिसर में आठ इमारतों में से सात में आग लग गई थी। इमारतों में पुनर्निर्माण के काम के लिए बांस की मचान लगी हुई थी, जिनके चलते आग तेजी से फैली और एक इमारत से शुरू हुई आग ने सात इमारतों को चपेट में ले लिया। एक हजार से ज्यादा अग्निशमन दल के जवानों ने 24 घंटे में आग पर नियंत्रण पाया था। हादसे के दो दिन बाद भी अभी भी इमारतों से धुआं उठता देखा जा रहा है। ये भी पढ़ें- पाकिस्तान से बढ़ रही रूस की करीबी?: दोनों देशों में व्यापार-ऊर्जा सहयोग पर सहमति, जानें क्या-क्या समझौते हुए गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार जिस परिसर में आग लगी, उसमें करीब दो हजार फ्लैट हैं, जिनमें करीब 4800 लोग रह रहे थे। हादसे में 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें 11 अग्निशमन दल के जवान हैं। वहीं 900 लोग अस्थायी कैंपों में रह रहे हैं। जिन दो इमारतों में सबसे पहले आग लगी, उन्हीं में सबसे ज्यादा जान-माल का नुकसान हुआ है। हांगकांग पुलिस ने हादसे को लेकर एक निर्माण कंपनी के निदेशकों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों को गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हांगकांग के अधिकारियों ने इस अग्निकांड से सबक लेते हुए उन हाउसिंग एस्टेट्स का तुरंत निरीक्षण करने का फैसला किया है, जहां पुनर्निर्माण कार्य हो रहे हैं, ताकि यह पक्का हो सके कि मचान और निर्माण संबंधी सुरक्षा स्टैंडर्ड का उल्लंघन तो नहीं हो रहा है। बुधवार को रिहायशी इमारतों में लगी आग हांगकांग के इतिहास के सबसे भयानक अग्निकांड में से एक है। चीनी मीडिया के अनुसार, इससे पहले साल 1996 में कोवलून की एक व्यवसायिक इमारत में आग लगने से 41 लोग मारे गए थे। वहीं 1948 में एक गोदाम में आग लगने से 176 लोग मारे गए थे।.

हांगकांग की रिहायशी इमारतों में लगी आग में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 128 हो गया है। शुक्रवार को आग से प्रभावित इमारतों में तलाशी अभियान के दौरान कई और शव मिले, जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़ गया। अग्निशमन विभाग अब शुक्रवार को तलाशी अभियान के आखिरी चरण में हैं और उसके बाद अभियान समाप्त कर दिया जाएगा। अग्निशमन दल के लोग सबसे ज्यादा उन इमारतों की तलाशी पर फोकस कर रहे हैं, जहां से सबसे ज्यादा कॉल आए थे, लेकिन अग्निशमन दल के लोग पहुंच नहीं पाए थे। अभी और बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा हांगकांग के सुरक्षा सचिव क्रिस तांग ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जली हुई इमारतों से शव बरामद हो रहे हैं और मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। बुधवार दोपहर में हांगकांग के ताई पो इलाके में स्थित वांग फुक कोर्ट परिसर में आठ इमारतों में से सात में आग लग गई थी। इमारतों में पुनर्निर्माण के काम के लिए बांस की मचान लगी हुई थी, जिनके चलते आग तेजी से फैली और एक इमारत से शुरू हुई आग ने सात इमारतों को चपेट में ले लिया। एक हजार से ज्यादा अग्निशमन दल के जवानों ने 24 घंटे में आग पर नियंत्रण पाया था। हादसे के दो दिन बाद भी अभी भी इमारतों से धुआं उठता देखा जा रहा है। ये भी पढ़ें- पाकिस्तान से बढ़ रही रूस की करीबी?: दोनों देशों में व्यापार-ऊर्जा सहयोग पर सहमति, जानें क्या-क्या समझौते हुए गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार जिस परिसर में आग लगी, उसमें करीब दो हजार फ्लैट हैं, जिनमें करीब 4800 लोग रह रहे थे। हादसे में 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें 11 अग्निशमन दल के जवान हैं। वहीं 900 लोग अस्थायी कैंपों में रह रहे हैं। जिन दो इमारतों में सबसे पहले आग लगी, उन्हीं में सबसे ज्यादा जान-माल का नुकसान हुआ है। हांगकांग पुलिस ने हादसे को लेकर एक निर्माण कंपनी के निदेशकों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों को गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हांगकांग के अधिकारियों ने इस अग्निकांड से सबक लेते हुए उन हाउसिंग एस्टेट्स का तुरंत निरीक्षण करने का फैसला किया है, जहां पुनर्निर्माण कार्य हो रहे हैं, ताकि यह पक्का हो सके कि मचान और निर्माण संबंधी सुरक्षा स्टैंडर्ड का उल्लंघन तो नहीं हो रहा है। बुधवार को रिहायशी इमारतों में लगी आग हांगकांग के इतिहास के सबसे भयानक अग्निकांड में से एक है। चीनी मीडिया के अनुसार, इससे पहले साल 1996 में कोवलून की एक व्यवसायिक इमारत में आग लगने से 41 लोग मारे गए थे। वहीं 1948 में एक गोदाम में आग लगने से 176 लोग मारे गए थे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Hong Kong Fire Hong Kong Fire Death Toll World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News हांगकांग

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

WATCH: Deadly Hong Kong High-Rise Fire Claims 13 Lives, Dozens Trapped In Tai PoWATCH: Deadly Hong Kong High-Rise Fire Claims 13 Lives, Dozens Trapped In Tai PoHong Kong Fire Videos: Video clips show multiple blocks of the complex engulfed, with flames shooting upward and thick black smoke billowing from several floors. Firefighters on elevated platforms could be seen struggling to tame the inferno as burn
Read more »

Hong Kong Fire: ഹോങ്കോങ്ങ് തീപിടിത്തം; മരണം 44, 279 പേരെ കാണാതായി, നിരവധി പേർ കുടുങ്ങിക്കിടക്കുന്നുHong Kong Fire: ഹോങ്കോങ്ങ് തീപിടിത്തം; മരണം 44, 279 പേരെ കാണാതായി, നിരവധി പേർ കുടുങ്ങിക്കിടക്കുന്നുവാങ് ഫുക് കോർട് എന്ന ബഹുനില കെട്ടിടത്തിലാണ് തീപിടിത്തമുണ്ടായത്.
Read more »

Hong Kong Fire Updates: 44 Killed, Hundreds MissingHong Kong Fire Updates: 44 Killed, Hundreds MissingThe death toll has risen to 44 people and leaving hundreds missing for as a massive fire has ripped through multiple high-rise towers in a Hong Kong housing complex, ANI reported citing CNN.
Read more »

2000 घरं खाक, 55 जणांचा मृत्यू, अनेकजण बेपत्ता; इतकी भीषण आग तुम्ही कधीच पाहिली नसेल, पाहा अंगावर काटा आणणारे Photo2000 घरं खाक, 55 जणांचा मृत्यू, अनेकजण बेपत्ता; इतकी भीषण आग तुम्ही कधीच पाहिली नसेल, पाहा अंगावर काटा आणणारे PhotoHong Kong Tai Po Fire: हाँगकाँगमध्ये दुरुस्तीच्या कामाच्या वेळी लागलेली आग ही 30 वर्षातील सर्वात मोठी भीषण आग आहे.
Read more »

Hong Kong Fire: দাউ দাউ করে জ্বলছে ৭ বহুতল! রাক্ষুসে আগুনে জীবন্ত পুড়ে কাঠ ৫৫, দশকের সবচেয়ে ভয়ংকর ভয়াবহ অগ্নিকাণ্ড...Hong Kong Fire: দাউ দাউ করে জ্বলছে ৭ বহুতল! রাক্ষুসে আগুনে জীবন্ত পুড়ে কাঠ ৫৫, দশকের সবচেয়ে ভয়ংকর ভয়াবহ অগ্নিকাণ্ড...Hong Kong Fire: engulfing Highrise fire kills 55, 275 missing, the deadliest fire in decades
Read more »

Hong Kong Fire: હોંગકોંગની ભીષણ આગમાં મૃત્યુઆંક 94 સુધી પહોંચ્યો, 300 લોકો હજુ પણ ગૂમHong Kong Fire: હોંગકોંગની ભીષણ આગમાં મૃત્યુઆંક 94 સુધી પહોંચ્યો, 300 લોકો હજુ પણ ગૂમHong Kong Residential Building Fire: હોંગકોંગના તાઈ પો વિસ્તારમાં એક રહેણાંક કોમ્પલેક્સમાં લાગેલી ભીષણ આગે અત્યાર સુધીમાં 94 લોકોના જીવ લીધા છે. જ્યારે હજુ પણ 300થી વધુ લોકો ગૂમ છે. જાણો વધુ વિગતો.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 11:54:51