केमिकल युक्त रंगों से अपने बालों को डैमेज होने से बचाए
रंगों के त्योहार होली में कुछ ही दिन बाकी हैं. सभी लोगों में होली को लेकर काफी उत्साह है. इस त्योहार पर लोग कई अलग-अलग रंगों से होली खेलते हैं. इन रंगों में मौजूद केमिकल आपकी स्किन के साथ-साथ आपके बालों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं.
कुछ लोग तो इस डर से होली खेलने से भी कतराते हैं. लेकिन हम आपको खुछ टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने बालों को होली के केमिकल युक्त रंगों से डैमेज होने से बचा सकेंगे. 1. होली खेलने से पहले अपने बालों को स्कार्फ की मदद से ढक लें. इस तरह सूखे रंग आपके बालों की जड़ों में जमा होने से बच जाएंगे. स्कार्फ आजकल फैशन में भी है, तो स्कार्फ पहनने से आप अच्छी भी दिखेंगी और आपके बाल भी सुरक्षित रहेंगे. 2. होली खेलने से पहले स्किन की तरह बालों में भी तेल लगाएं. बेहतर होगा कि आप एक रात पहले ही तेल से बालों में मसाज कर लें. तेल बालों पर एक प्रोटेक्टिव लेयर के रूप में काम करता है, जिससे आपके बाल डैमेज होने से बच जाते हैं. 3. अगर आपकी सेंसिटिव स्कैल्प है, तो तेल में नींबू का रस मिलाकर लगाएं. इससे स्कैल्प में किसी भी तरह का इंफेक्शन नहीं होगा. 4. पुरुषों के बाल छोटे होते हैं, इसलिए उनके बालों से रंग आसानी से निकल जाते हैं. लेकिन महिलाओं के लंबे बालों को होली के रंगों नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए महिलाएं होली पर बाल खोलने के बजाए उन्हें बांधकर ही रखें. 5. होली खेलते समय अपने बालों में किसी भी तरह की हेयर एक्सेसरीज ना लगाएं, क्योंकि ये रंगों के कारण बालों में उलझ सकते हैं, जिसकी वजह से बाल टूटने लगते हैं.1. होली में आपके बालों में लगे रंगों को कभी भी गर्म पानी से वॉश ना करें. हमेशा ठंडे या नॉर्मल पानी से अपने बालों को धोएं. 2. केमिकल शैम्पू के बजाय किसी हर्बल शैम्पू का उपयोग करें. बालों में लगे रंगों को धीरे-धीरे साफ करें. इसके लिए अपनी उंगलियों से अपने सिर की मालिश करें.4. होली के रंगों से बाल बहुत ज्यादा रूखे और बेजान हो जाते हैं. बालों को कोमल बनाने के लिए हेयर स्पा करा सकते हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Holi 2019: हर्बल रंगों से रखें स्किन का ख्याल और होली को बनाएं खासजरूरी होता है कि होली खेलने से पहले इससे सुरक्षा के उपाय निकाल लिए जाएं और इसके बाद ही होली का लुत्फ उठाया जाए.
Read more »
होली से पहले Surf Excel की क्यों हो रही धुलाई?ट्विटर पर सर्फ़ एक्सेल के बहिष्कर की बात चल रही है, आखिर क्या है इसकी वजह?
Read more »
ब्रज में हुई होली महोत्सव की शुरुआत, फूलों और रंगों से सराबोर हुई कृष्ण नगरी- Amarujalaउत्तर प्रदेश के मथुरा में होली महोत्सव का आगाज हो गया है। एक महीने तक चलने वाली इस होली में शिरकत करने देश-विदेश से बड़ी
Read more »
मथुरा: देश भर में सिर्फ यहां फूलों से होली खेलती हैं विधवा महिलाएं– News18 हिंदीमथुरा के मैत्री विधवा आश्रम में देशभर की 80 से अधिक विधवा महिलाएं रहती हैं. अपने घरवार से इनका अब कोई नाता नहीं है. ये विधवा महिलाएं अब देशभर की मइया (मां) हैं.
Read more »
इस खास वजह से मनाई जाती है होली, श्री कृष्ण-राधा से जुड़ी है वजहहिंदू धर्म में होली मनाने के पीछे कई पौराणिक कथाएं मशहूर है. हालांकि इनमें से कुछ तो ऐसी हैं जिनके बारे में अधिकतर लोगों को पता होता है लेकिन कई ऐसी भी हैं जिनके बारे में बहुत कम ही लोग कुछ जानते हैं. इस साल देशभर में 21 मार्च को होली का उत्सव मनाया जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं इस त्योहार को मनाने के पीछे आखिर क्या है वो खास मान्यता.
Read more »
Holi: राशि के अनुसार खेले इन शुभ रंगों से होली, खुल सकती है किस्मत - dharma AajTak
Read more »
BSNL-MTNL कर्मचारियों को राहत, होली से पहले मिलेगी फरवरी की सैलरीसरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल और एमटीएनएल के कर्मचारियों को होली से पहले फरवरी महीने की सैलरी मिलने की उम्मीद है.
Read more »
HOLI 2019: इस तरह खेलेंगे होली, तो स्किन को नहीं होगा कोई नुकसानHoli 2019: रंगों का त्योहार होली बस कुछ ही दिन दूर है. सभी लोग इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जो होली के केमिकल युक्त रंगों से आपकी स्किन को सुरक्षित रखेंगे और होली के जिद्दी रंगों के धब्बे भी स्किन पर नहीं पड़ेंगे.
Read more »
नन्ही दुनिया: मिंकी की होलीअब तक की हर होली में मिंकी बंदर का काम दूसरों को गहरे रंगों से रंग देना होता था, जो कई दिन तक छूटते नहीं थे। वह होली के बहाने लोगों को कीचड़-पानी से सराबोर करने से भी नहीं चूकता था। मगर इस साल उसने घोषणा कर दी थी कि वह रंगों और कीचड़ वाली होली नहीं खेलेगा। उसने दोस्तों को अपने घर जलपान के लिए बुलाया था।
Read more »
रंगों का सही इस्तेमालसर्दी का मौसम जाते ही, हल्के रंग के कपड़ों का चलन शुरू हो जाता है। जिन इलाकों में गरमी ज्यादा पड़ती है, वहां ज्यादातर लोग सफेद कपड़े पहनना पसंद करते हैं। दफ्तर जाने वाले लोगों, कामकाजी महिलाओं के लिए कई बार रंगों का चुनाव करने में मुश्किल आती है। कई लोग महज फैशन के चलन की नकल पर ऐसे रंगों का चुनाव कर लेते हैं, जो उनके व्यक्तित्व से मेल नहीं खाते। रंगों का चुनाव हमेशा अपने व्यक्तित्व के हिसाब से करना चाहिए। रंगों के साथ-साथ कपड़ों का चुनाव भी मौसम और इलाके को ध्यान में रख कर किया जाना चाहिए। इस मौसम में अपने कपड़ों और उनके रंगों का चुनाव कैसे करें, बता रही हैं वंदना सिंह।
Read more »
